एक्सप्लोरर

संसद के मकर द्वार पर धक्का मुक्की, क्या शनि महाराज दे रहे कोई संकेत ?

संसद परिसर में धक्का-मुक्की के आरोप प्रत्यारोप के बीच 'मकर' द्वार भी सुर्खियों में है. ये वही द्वार है जहां पर ये पूरा मामला हुआ. आने वाले दिनों में देश की राजनीति कैसी रहेगी? जानते हैं.

संसद (Parliament) का मकर द्वार जहां पर आज धक्का-मुक्की के चलते दो सांसद घायल हो गए. इसके बाद ये खबर सुर्खियों में छायी है. भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि राहुल गांधी ने उनके सासंदों को धक्का दिया है. वहीं नागालैंड की एक महिला सांसद ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मिसबिहेव का आरोप लगाते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से शिकायत की है.

क्या है पूरा मामला?
गुरुवार को संसद में 18 दिसंबर को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दलों के संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे. वहीं भाजपा के सदस्यों द्वारा मुख्य विपक्षी दल पर संविधान निर्माता के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान संसद परिसर के मकर द्वार की सीढ़ियों के पास धक्का-मुक्की हुई. जिसमें भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट लग गई.

गर्माएगी देश की राजनीति!
इस पूरे घटनाक्रम को ज्योतिष के माध्यम से समझते और जानते हैं कि आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी में किस तरह से देश की राजनीति का पारा चढ़ने वाला है. संसद में जिस टिप्पणी को लेकर विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है, वह 18 दिसंबर को गई थी. इस दिन का पंचांग अनुसार चंद्रमा कर्क राशि में और पुष्य नक्षत्र था. कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो इस दिन अपनी ही राशि में विराजमान था. वर्तमान समय में भाजपा की कुंडली में चंद्रमा की दशा चल रही है. वहीं राहुल गांधी की कुंडली तुला लग्न और धनु राशि की है. इनकी कुंडली में राहु की दशा चल रही है. 

ग्रहों की गणना से फिलहाल ये मामला शांत होता नहीं दिख रहा है. 26 दिसंबर तक ये मामला गर्म रह सकता है. राहुल गांधी पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं. लेकिन भाजपा भी मुखर होकर राहुल गांधी पर हमलावर रहेगी. बीते 48 घंटे में इसमे कुछ चौंकाने वाले अपडेट आ सकते हैं. देश में फिलहाल ये मुद्दा सुर्खियों में बना रहेगा.

मकर द्वार और शनि 
संसद परिसर का मकर द्वार, जहां पर ये मामला हुआ है. मकर द्वार संसद के 6 द्वार में से एक है. भारतीय संस्कृति में मकर को एक पौराणिक समुद्री जीव माना गया है. संसद का ये द्वार जीव रक्षकों से जुड़ा हुआ है. हिंदू और बौद्ध स्मारकों में ये दिखाई देता है. ये आधा स्तनपायी और आधी मछली है. ज्योतिष में मकर राशि को शनि देव से जोड़कर देखा जाता है. शनि मकर राशि के स्वामी हैं. शनि जनता के कारक हैं. वहीं दलित, पिछड़े, मजदूर और कमजोर वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं. शनि न्याय कारक और कर्मफल दाता भी हैं. इस पूरे प्रकरण में जो भी गलत होगा उसे शनि दंडित करेंगे. वहीं जो सही और न्याय के साथ होगा शनि उसे अप्रत्याशित शुभ परिणाम प्रदान करेंगे.

नए साल की भविष्यवाणी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- भविष्यवाणी 2025

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

August 2026 Prediction: क्या सोशल मीडिया से उठेगा सरकार के खिलाफ नया तूफान?
28 अगस्त का चंद्रग्रहण क्या लाएगा आंदोलन की दूसरी लहर?
Flipkart Freedom Sale 2026, आपकी राशि के लिए क्या है 'Value for Money' deal? जानिए
Flipkart Freedom Sale 2026: बुध-मंगल का द्वि-द्वादश संबंध, राशि अनुसार क्या खरीदें और किन चीजों से बचें?
Kal Ka Rashifal 7 August 2026: कल शुक्रवार को वृद्धि योग का महासंयोग, तुला और सिंह राशि वालों को मिलेगा बंपर धन लाभ!
Kal Ka Rashifal 7 August 2026: कल शुक्रवार को वृद्धि योग का महासंयोग, तुला और सिंह राशि वालों को मिलेगा बंपर धन लाभ!
Hariyali Teej 2026 Shopping: हरियाली तीज और 15 अगस्त की सेल का संयोग! शादीशुदा महिलाएं क्या खरीदें?
हरियाली तीज और 15 अगस्त की सेल का संयोग! शादीशुदा महिलाएं क्या खरीदें?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget