एक्सप्लोरर

पंचांग 27 अप्रैल 2021: चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती पर रहेगा स्वाति नक्षत्र, इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति पर बनी रहती है मां सरस्वती की कृपा

Swati Nakshatra: आज का पंचांग धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. 27 अप्रैल 2021 मंगलवार को हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा का पर्व है. आज स्वाति नक्षत्र है. इस नक्षत्र के बारे में आइये जानते हैं.

Panchang 27 April 2021, Swati Nakshatra: 27 अप्रैल 2021 का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही विशेष है. इस दिन भगवान राम के परम भक्त और संकट मोचक हनुमान जी का जन्मोत्सव है. इस दिन को हनुमान जयंती के नाम से भी जाना जाता है. इसके साथ ही इस दिन पूर्णिमा की तिथि है. इसे चैत्र पूर्णिमा और चैती पूनम भी कहा जाता है. विशेष बात ये है कि इस दिन स्वाति नक्षत्र है.

स्वाति नक्षत्र का परिचय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नक्षत्रों की संख्या 27 बताई गई है. स्वाति नक्षत्र का क्रम 15 वें स्थान पर आता है. स्वाति का अर्थ शुभ नक्षत्र पुंज बताया गया है. नन्हें पौधे की शाखाओं का हवा में झूलना स्वाति नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह है. नन्हे पौधों की शाखाएं कोमलता और निर्मलता को दर्शाती हैं.

पवन देव हैं स्वाति नक्षत्र के देवता
स्वाति नक्षत्र के देवता पवन देव हैं. स्वाति नक्षत्र पर तुला राशि का अधिकार है. स्वाति नक्षत्र का संबंध विद्या की देवी मां सरस्वती से है. मां सरस्वती को सभी प्रकार की विद्या प्रदान करने वाली देवी माना जाता है. इसलिए इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति शिक्षा और ज्ञान के महत्व को अधिक वरियता प्रदान करते हैं.

स्वाति नक्षत्र में जन्म लेने वालों का स्वभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्वाति नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति मौलिक विचारों वाले होते हैं. दूसरों के ज्ञान से ये कम प्रभावित होते हैं. ये स्वत: ही ज्ञान को जानना चाहते हैं. इनकी कल्पनाशीलता प्रभावशाली होती हैं. सत्य और निष्ठा के मार्ग पर चलना इन्हें अधिक पसंद आता है. कूटनीति में भी ये लोग सफलता प्राप्त करते हैं. विवादों को सुलझाने में ऐसे लोग निपुण होते हैं.

निर्णय सोच समझ कर ही लेते हैं
स्वाति नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी नहीं करते हैं. ऐसे लोग बहुत सोच समझकर ही कोई निर्णय लेते हैं. जिस कारण लोग इन्हें कभी-कभी गलत भी समझ लेते हैं. ऐसे लोग योजना बनाने में निपुण होते हैं. प्रशासनिक क्षेत्र में ऐसे लोग अधिक सफलता प्राप्त करते हैं. ऐसे लोग अच्छे और कुशल प्रशासक भी होते हैं. स्वाति नक्षत्र में जन्म लेने वाले तनाव से रहित नजर आते हैं, ये प्रसन्न रहने वाले और हंसमुख प्रवृत्ति के भी होते हैं. यही कारण है कि ऐसे लोग दूसरों को बहुत प्रभावित करते हैं.

स्वाति नक्षत्र में जन्म लेने वालों की नकारात्मक बातें
स्वाति नक्षत्र में जन्म लेने वाले कभी-कभी कार्यों को अधूरा छोड़ देते हैं. ऐसे लोगों के संबंध भी प्रभावित होते हैं. ऐसे लोगों की मित्रता या संबंध अधिक समय तक नहीं चलते हैं. ऐसे लोग अचानक बातचीत करना बंद कर देते हैं. कभी-कभी आत्मविश्वास की कमी भी देखी जाती है. 

अशुभता से बचने के उपाय
स्वाति नक्षत्र की अशुभता से बचने के लिए व्यक्ति को अर्जुन का पौधा लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए. अर्जुन के पौधे को औषधीय पौधा माना गया है.

यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti 2021: मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले करें ये उपाय, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी राहत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget