एक्सप्लोरर

Panchak September 2021: सितंबर में जानें कब से कब तक रहेगा पंचक, इस बार बन रहा है 'मृत्यु पंचक' का योग

Panchak September 2021: पंचक को ज्योतिष शास्त्र में शुभ नहीं माना गया है. सितंबर माह में पंचक कब लग रहा है. आइए जानते हैं.

Panchak September 2021: पंचक को महत्वपूर्ण माना गया है. शुभ कार्य को करने से पहले पंचक का ध्यान किया जाता है. पंचक लगने पर शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. मान्यता है कि पंचक में शुभ कार्य करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है और कार्य भी पूर्ण नहीं होते हैं, कोई न कोई बाधा और परेशानी की संभावना बनी रहती है. यही कारण है कि पंचक में शुभ और मांगलिक कार्यों को करना वर्जित माना गया है. 

पौराणिक मान्यता के आधार पर पंचक में इन पांच कार्यों को करना उचित नहीं माना गया है. जैसे पंचक में लकड़ी को एकत्र करना, पंलग-चारपाई खरीद कर घर पर लाना या उसका निर्माण कराना, घर की छत का निर्माण कराना और दक्षिण दिशा की यात्रा आदि करना अशुभ माना गया है. पंचक में इन कार्यों को करने से बचना चाहिए. इन्हें वर्जित माना गया है. 
सितंबर का महीना आरंभ हो चुका है. धार्मिक दृष्टि से सितंबर का महीना महत्वपूर्ण माना गया है. सितंबर में पंचक कब से लग रहा है, आइए इसे जान लेते हैं-

पंचक कब है?
सितंबर माह में पंचक, पंचांग के अनुसार 18 सितंबर 2021, शनिवार को 03:26 पी एम से भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी की तिथि से आरंभ होगा. इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और सुकर्मा योग रहेगा. पंचक का समापन 23 सितंबर 2021, गुरुवार को 06:44 ए एम पर अश्विनी मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को होगा, इस दिन नक्षत्र रेवती और ध्रुव योग रहेगा. इस प्रकार से सितंबर माह में पंचक 18 सितंबर 2021 से 23 सितंबर 2021 तक रहेगा.

'मृत्यु पंचक' क्या होता है?
इस बार सितंबर माह में लगने वाला पंचक, मृत्यु पंचक है. मान्यता है कि जब पंचक शनिवार के दिन से आरंभ होता है तो इसे मृत्यु पंचक कहा जाता है. मृत्यु पंचक में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इस पंचक में शुभ कार्य कतई नहीं करने चाहिए, इनका फल बहुत ही बुरा माना गया है. मृत्यु पंचक को सभी पंचकों में सबसे खतरनाक और घातक माना गया है.

यह भी पढ़ें:
Equinox 2021: 23 सितंबर से महसूस होने लगेगा मौसम में बदलाव, गुलाबी ठंडक देने लगेगी दस्तक, ऐसा क्यों होगा? जानें

Rashifal September 2021: सितम्बर माह में इन राशियों को हो सकता है लाभ, चमक सकता है भाग्य

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
सिंह साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: करियर में बड़ी खुशखबरी, पार्टनरशिप में बंपर मुनाफा, शादी के प्रपोजल को परिवार की मंजूरी
सिंह साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: करियर में बड़ी खुशखबरी, पार्टनरशिप में बंपर मुनाफा, शादी के प्रपोजल को परिवार की मंजूरी
कर्क साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: गुप्त शत्रुओं से सतर्कता, रिस्की निवेश से बचाव, वीकेंड तीर्थ यात्रा व लीगल मामलों में जीत
कर्क साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: गुप्त शत्रुओं से सतर्कता, रिस्की निवेश से बचाव, वीकेंड तीर्थ यात्रा व लीगल मामलों में जीत
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: बिजनेस में नए ग्राहकों से बंपर मुनाफा, लोन से राहत, प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: बिजनेस में नए ग्राहकों से बंपर मुनाफा, लोन से राहत, प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget