एक्सप्लोरर

Parineeti-Raghav Wedding: खास हैं परिणीति और राघव चड्ढा के मूलांक, अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा इनका वैवाहिक जीवन

Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी करेंगे. अंक ज्योतिष शास्त्र (Numerology) के अनुसार इन दोनों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आजकल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. परिणीति और राघव 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे.  इनकी शादी उदयपुर के होटल लीला पैलेस में होगी. शादी की रस्में 23 सितंबर से शुरू होंगी. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के मूलांक बहुत खास हैं, जिनका इन दोनों के वैवाहिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. आइए जानते हैं कि अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार इन दोनों का वैवाहिक जीवन कैसा रहने वाला है.

परिणीति चोपड़ा का मूलांक (Parineeti Chopra Numerology Predictions)

परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर, 1988 को हुआ था. जन्मतिथि के आधार पर परिणीति का मूलांक 4 होगा. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 वाले लोग स्वभाव से बहुत साहसी, व्यवहार कुशल और हर काम करने में निपुण होते हैं. यह लोग मनमौजी होने के साथ-साथ समय के बहुत पाबंद होते हैं. जीवन इन्हें कई बार संघर्ष भी करना पड़ता है. यह लोग उत्तम शिक्षा प्राप्त करते हैं. इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहती है. अपने प्रियजनों के साथ इनका व्यवहार काफी अच्छा होता है. मूलांक 4 वाले लोग अपने जीवन में खूब नाम कमाते हैं और समाज में सम्मान पाते हैं.

राघव चड्ढा का मूलांक (Raghav Chadha Numerology Predictions)

राघव चड्ढा का जन्म 11 नवंबर, 1988 को हुआ था. जन्मतिथि के आधार पर राघव का मूलांक 2 होगा. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 वाले लोग अत्यंत कल्पनाशील, भावुक  सहृदय और सरल चित्त वाले होते हैं. इन लोगो में रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है. ये लोग जन्मजात कलाकार होते हैं. यह लोग बहुत बुद्धिजीवी होते हैं. मानसिक रूप से यह लोग बहुत मजबूत होते हैं. समाज के लिए यह लोग अच्छे प्रेरक सिद्ध होते हैं. इस मूलांक के लोग कोई भी निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेते हैं. यह लोग अपनी बुद्धि और वाणी से किसी को भी प्रभावित कर लेते हैं. ये लोग दूसरों के हित का पूरा ख्याल रखते हैं. मूलांक 2 के लोग काफी अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं.

मूलांक 2 और 4 के संबंध (2 and 4 Numerology Compatibility)

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 4 वाले लोगों के 1, 2 और 7 वालों से स्वाभाविक संबंध बन जाते हैं. वहीं मूलांक 2 वालों के लिए मूलांक 4 के लोगो बहुत अच्छे मित्र बनते हैं. कई बार उनकी यह दोस्ती प्यार में भी बदल जाती है. मूलांक 4 और 2 के लोगों की आपस में बहुत बनती है. दोनों एक-दूसरे के लिए अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं. इस दोनों मूलांक के लोग एक-दूसरे के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं और हर मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे का साथ देते हैं. इनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा और लंबा चलता है.

ये भी पढ़ें

भाद्रपद की अमावस्या आज, काल सर्प दोष निवारण के लिए उत्तम दिन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget