एक्सप्लोरर

Numerology Prediction: नौकरी में तरक्की या होगा धन लाभ? अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा आपके लिए अगस्त का महीना

August Numerology Prediction: अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार अगस्त का महीना कई मूलांक वालों के लिए सफलता लेकर आया है. इस माह कई जातकों को लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.

Numerology Prediction for August: अंक ज्योतिष का आधार 1 से लेकर 9 तक का मूलांक होता है जो आपकी जन्मतिथि, महीने और साल से बनी होती है. मूलांक मूल रूप से इन संख्याओं का ही योग है. अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार अगस्त का महीना कई मूलांक वालों के लिए सफलता लेकर आया है. इस माह कई जातकों को लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे वहीं, कुछ लोगों को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा. आइए जानते हैं कि मूलांक (Moolank gadana)  कैसे निकालते हैं और जन्म तारीख के अनुसार अगस्त का महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है.

ऐसे निकालें अपना मूलांक- मूलांक एक से नौ तक की संख्या होती है. 1 से 9 तारीख तक का हर अंक मूलांक होता है लेकिन अगर तारीख 9 से ज्यादा यानी 12, 22 या अन्य हो तो दोनों अंकों को जोड़कर मूलांक निकालते हैं. जैसे अगर आपका जन्म किसी महीन की 14 तारीख को हुआ है तो 14 के एक और चार को आपस में जोड़ेंगे. इसका कुल योग 5 आएगा और यही आपका मूलांक होगा. 

1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक एक होगा. 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक दो होगा. 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक तीन होता है. 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक चार होगा. 5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक पांच होगा. 6, 15, 24 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक छह होगा. 7, 16, 25 तिथि को जन्‍मे व्‍यक्‍ति का मूलांक सात होगा. 8, 17, 26 को जन्‍म हुआ है तो मूलांक आठ और 9, 18, 27 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक नौ होगा.

​मूलांक 1- जिन लोगों का मूलांक 1 है उन्हें अगस्त के महीने में अच्छा लाभ प्राप्त होने वाला है. विदेश जाने का प्लान कर रहे हैं, तो इस महीने सफलता मिल सकती है. आपको अपने प्रयास को और तेज करने की जरूरत है. कपड़े के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह पूरा महीना बहुत फायदेमंद रहने वाला है. प्रेम संबंधों में कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इस माह आपको सेहत के लिहाज से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

मूलांक 2- यह महीना मूलांक 2 वालों के लिए खुशियां लेकर आया है. इस महीने विरोधी भी आपके पक्ष में हो जाएंगे. आपकी क्षमताओं का लाभ इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में मिलेगा और आप कोई जरूरी हासिल करने में सफल होंगे. दांपत्य जीवन के लिहाज से ये महीना आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है. हालांकि माह के अंत तक पति-पत्नी के बीच मनमुटाव भी संभव है. इस माह आपको उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.

​मूलांक 3- मूलांक 3 वाले जातक इस महीने पूरे मेहनत के साथ आप अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ेंगे. हो सकता है कि इस माह आपको अपनी मंजिल मिल भी जाए. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का कुछ अनावश्यक दवाब पड़ सकता है, पर आप अपनी बुद्धिमानी से इस परिस्थिति को नियंत्रित कर पाने में सफल रहेंगे. सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के ट्रांसफर के योग बनते दिख रहे हैं. 

मूलांक 4- इस मूलांक के लोगों के लिए यह महीना मिलाजुला रहने वाला है. खास दोस्त और सहयोगियों की मदद से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से संभल जाएगी. आप अपने दम पर अपने सारे कार्य इस महीने अच्छे से कर पाएंगे. बहुत ही सूझबूझ के साथ कोई भी व्यापारिक निर्णय लें. दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों पर होने वाली तकरार का असर आप पर मानसिक तौर पर भी पड़ सकता है.

​मूलांक 5- मूलांक 5 वाले लोग अगस्त के महीने मे नए लोगों के संपर्क में आएंगे जिससे उनके आय के नए स्रोत खुलेंगे. 7 से 19 तारीख के बीच का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. इसलिए जितना हो सके समय की इस अवधि का लाभ उठा लें. अपने प्रयासों को पहले से तेज करने की जरूरत है. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह माह आपके लिए अच्छा साबित होगा. किसी पुराने बीमारी से छुटकारा मिल सकता है.

मूलांक 6- मूलांक 6 वाले लोगों के लिए अगस्त का महीना बहुत बढ़िया रहने वाला है. इस पूरे महीने आप सकारात्मक रहेंगे. बड़े से बड़े काम भी इस महीने आप आसानी से कर लेंगे. दांपत्य जीवन में चली आ रही कड़वाहट इस महीने समाप्त हो जाएगी और बिल्कुल नए सिरे से संबंधों की शुरुआत करेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह महीना बहुत लाभदायक रहने वाला है. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी इस माह खुशखबरी मिलेगी.

मूलांक 7- यह महीना आपके लिए सामान्य रहेगा. नए लोगों के संपर्क में आने से आय के नए स्रोत खुलेंगे. 12 से 22 तारीख का समय आपके लिए कुछ खुशखबरी ला सकता है. इस समयसीमा में आपको अपने प्रयासों को और भी तेज करने की जरूरत होगी. आर्थिक रूप से ये महीना आपको बहुत कुछ देकर जाएगा. महीने के अंत तक किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. प्रेम प्रसंग से जुड़े मामलों और बेहतर होंगे.

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों को इस महीने मानसिक परेशानी उठानी पड़ सकती है. नौकरी पेशा लोगों को अपने बड़े अधिकारियों से प्रशंसा मिलगी और आपकी कार्यक्षमता और अच्छी होगी. संतान पक्ष की तरफ से कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं. दांपत्य जीवन में अनावश्यक खटास आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है. इसलिए तनाव लेने से बचें. शिक्षा से जुड़े लोगों को विशिष्ट सफलता प्राप्ति के योग हैं. सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें.

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों का रुझान धर्म के क्षेत्र में इस माह ज्यादा बढ़ सकता है. इस माह आपको मानसिक शांति का एहसास होगा और आप खुद को केंद्रित महसूस करेंगे. व्यापार और व्यवसाय में उन्नति होगी और नौकरी से जुड़े लोगों की पदोन्नति भी हो सकती है. लोगों के सहयोग से आपके पुराने रुके कई काम बन सकते हैं. व्यापारियों के लिए यह महीना विशेष रूप से लाभदायक साबित होने वाला है. इस माह आपकी सेहत थोड़ी गड़बड़ हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है.

Horoscope August 2022: अगस्त में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, सभी राशियों का जानें मासिक राशिफल

Weekly Horoscope 2022: सावन के सोमवार से लेकर रविवार तक, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई कब? 22 और 28 अक्टूबर पर टिकी नजरें
CJP नेताओं की रिहाई का इंतजार: कानूनी पेच के बीच कुंडली में 22 और 28 अक्टूबर पर क्यों टिकी हैं नजरें?
आज चंद्रमा-राहु का ग्रहण योग, क्या सचमुच लगेगा ग्रहण? जानें दोनों में बड़ा अंतर
आज चंद्रमा-राहु साथ, तो क्या चांद पर लगेगा ग्रहण? सूतक मानने से पहले समझें फर्क
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!
Kal Ka Rashifal 22 October 2026: गुरुवार को वृद्धि योग से इन 4 राशियों को बड़ा लाभ, मेष को रुका धन और धनु राशि को प्रमोशन!
Shani Sade Sati: साढ़ेसाती चल रही है तो क्या नौकरी पर खतरा है? सिर्फ शनि देखकर न निकालें नतीजा
शनि की साढ़ेसाती में नौकरी जाने का डर कितना सही? किन ग्रह योगों से बढ़ता है करियर पर संकट?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget