एक्सप्लोरर

Neem Karoli Baba: अमीर बनना चाहते हैं तो बाबा नीम करोली के बताए इन उपायों पर एक बार जरुर करें अमल

Neem Karoli Baba Teachings: बाबा नीम करोली ने जीवन से जुड़े कुछ सिद्धांतों बताए हैं जो तरक्की के मार्ग खोलते हैं. बाबा ने धन से जुड़े कुछ खास उपाय भी बताए हैं जिनसे अमीर बना जा सकता है.

Neem Karoli Baba Teachings: नीम करोली बाबा 20वीं सदी के उन महान संतों में से एक हैं जो कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेहद लोकप्रिय हैं. उन्हें भगवान हनुमान का अवतार भी माना जाता है. बाबा अपने अलौकिक शक्तियों और दिव्य चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध हैं. नीम करोली बाबा का आश्रम स्थल नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर दूर पंतनगर में स्थित है. 

बाबा नीम करोली ने जीवन से जुड़े कुछ सिद्धांतों बताए हैं जिन्हें अपनाने से तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं. बाबा ने धन से जुड़े कुछ खास उपाय भी बताए हैं जिन्हें अपना कर बहुत कम समय में अमीर बना जा सकता है. जानते हैं बाबा के उपायों के बारे में.

धन की बर्बादी ना करें

नीम करोली बाबा का कहना था का कि जो व्यक्ति धन की बर्बादी करता है वो कभी भी अमीर नहीं बन सकता है. इसलिए कभी भी दिखावे के चक्कर में धन की बर्बादी नहीं करनी चाहिए. अनावश्यक धन खर्च करने से घर में कभी भी पैसा नहीं टिकता है. वहीं जो लोग बचत पर ध्यान देते हैं उन पर मां लक्ष्मी भी मेहरबान रहती हैं. इसलिए धन का कोष खाली करने की बजाय इसका इस्तेमाल हमेशा दिमाग से ही करना चाहिए.

धन का सही इस्तेमाल

नीम करोली बाबा के अनुसार असली धनवान व्यक्ति की सही परिभाषा बताई है. उनका कहना था कि धनी व्यक्ति वहीं होता है जो पैसों की उपयोगिता को समझता है. बाबा का कहना था  कि धन का उपयोग हमेशा किसी की मदद के लिए ही करना चाहिए. अमीर होने का मतलब सिर्फ धन को इकट्ठा करना नहीं, बल्कि इसे सही जगह खर्च करना भी होता है. इससे घर में धन का आगमन बना रहता है. 

इन जगहों पर खर्च करें धन

नीम करोली बाबा का कहना था कि अपने धन को समय-समय पर किसी धार्मिक कार्य पर खर्च करते रहना चाहिए. इससे खर्च होने वाला धन दोगुना मात्रा में वापस लौटता है. नीम करोली बाबा कहते थे कि जो व्यक्ति सिर्फ अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करता है वो धनवान होने के बाद भी गरीब ही रहता है. वहीं जो लोग धनी ना होने के बावजूद जरुरतमंदों की मदद करते हैं वास्तव में वही धनवान होते हैं. उनका कहना था कि जो लोग गरीबों की मदद करते हैं, भगवान खुद उनके धन के भंडार भर देते हैं.

ये भी पढ़ें

गणेश जी की पूजा से दूर होती है दरिद्रता, इन 3 मंत्रों का जाप करने से चमकती है किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट

वीडियोज

CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
केरलम कांग्रेस ने मांगा CJI सूर्यकांत का इस्तीफा, भड़का SC बार एसोसिएशन, फिर पोस्ट डिलीट
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget