एक्सप्लोरर

Nautapa 2025: नौतपा आ रहा है…भीषण गर्मी और सूर्य के प्रकोप से चारों ओर मचेगा हाहाकार!

Nautapa 2025 Date: सूर्य का गोचर जब रोहिणी नक्षत्र में होता है तब 9 दिनों के नौतपा की शुरुआत होती है. इस दौरान प्रचंड गर्मी पड़ती है. मौसम विभाग के अनुसार भी इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है.

Nautapa 2025 Date: मई-जून में सूर्य देवता कहर बरपाने लगते हैं. वहीं इस बीच नौतपा या नवतपा भी शुरू हो जाएगा, जब नौ दिनों तक ऐसी भीषण गर्मी पड़ेगी कि लोगों को न दिन में चैन मिलेगा और न रात में आराम. क्योंकि नौतपा के 9 दिनों में गर्मी अपने उच्च स्तर पर होती है और तापमान (tempreture) सामान्य से कई गुणा ऊपर होता है. विज्ञान के साथ ही शास्त्रों में भी नौतपा के बारे में बताया गया है. आइये जानते हैं इस साल 2025 में कब से शुरू हो रहा है नौतपा और शास्त्रों में नौतपा के बारे में क्या कहा गया है.

क्या होता है नौतपा (What Is Nautap)

गीष्मकाल (Summer) के दौरान 9 दिन ऐसे होते हैं जब सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है और इस कारण लोगों को सूर्य का ताप अधिक महसूस होने लगता है. इसे ही नौतपा कहा जाता है. यानि नौतपा के 9 दिन तेज गर्मी और सूर्य के तेज से लोग तपने लगते हैं.

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, सूर्य जब कृत्तिका नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की शुरुआत होती है. इस नक्षत्र में सूर्य के गोचर (Surya Gochar) करते ही चंद्रमा की शीतलता कम हो जाती है और सूर्य पृथ्वी के करीब आ जाता है, जिस कारण भीषण गर्मी पड़ने लगती है. इसे ही नौतपा यानि हीटवेव (Heat Wave) कहा जाता है.

नौतपा 2025 कब शुरू होगा

इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है और 3 जून तक रहेगा. बता दें कि सूर्य 25 मई को सुबह 03 बजकर 27 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे 8 जून 2025 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में चले जाएंगे. सूर्य 15 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में रहते हैं, जिसके शुरुआती 9 दिनों को नौतपा कहा जाता है. हालांकि दूसरी ओर यह भी माना जाता है कि, नौतपा के 9 दिन अगर तपते हैं तो यह अच्छी बारिश का संकेत भी होता है.

नौतपा में करें ये काम

  • नौतपा में सूर्य देव की उपासना करे.
  • हल्का भोजन करें और अधिक पानी पीएं.
  • नौतपा में मांसाहार, अधिक तला भुना और बैंगन का सेवन न करें.
  • दही, शीतल जल, भोजन आदि का दान नौतपा में करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Jainism: जैन धर्म में जीवित रहते हुए कीड़े-मकोड़े से भी क्षमा क्यों मांगी जाती है?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 11 अगस्त 2026 कन्या, तुला और मीन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, वहीं कर्क वाले फिजूलखर्ची से रहें सतर्क!
टैरो राशिफल 11 अगस्त 2026 कन्या, तुला और मीन राशि वालों पर बरसेगा पैसा, वहीं कर्क वाले फिजूलखर्ची से रहें सतर्क!
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट
रांची में बवाल, सड़कों पर लाठियां...क्या पहले ही भारत की कुंडली ने लिख दी थी 10 अगस्त की पूरी पटकथा?
रांची में जो हुआ, उसकी आशंका पहले बता दी थी! भारत की कुंडली के ये संकेत हुए सच
सावन सोमवार और कमजोर चंद्रमा का रहस्य: जानें महादेव के मस्तक पर विराजे 'सोम' का ज्योतिषीय कनेक्शन
Sawan Somwar 2026: क्या आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है? जानें महादेव और 'सोम' का गहरा ज्योतिषीय कनेक्शन

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget