एक्सप्लोरर

Sagittarius September Horoscope 2024: धनु राशि के जीवन में रहेगी उठा-पटक, पढ़ें सितंबर मंथली राशिफल

Monthly Horoscope 2024: मासिक राशिफल में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर ज्योतिषी (Astrologer) द्वारा पूरे माह की भविष्यवाणी की जाती है. जानिए सितंबर महीना धनु राशि (Dhanu Rashi) के लिए कैसा रहने वाला है.

Dhanu Masik Rashifal 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइये मासिक राशिफल में जानते हैं, सितंबर का महीना धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Sagittarius Monthly Horoscope September 2024).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि सितंबर (September 2024) का महीना आपके करियर, व्यापार, धन, सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope 2024)

  • धनु राशि के लिए सितंबर की शुरुआत थोड़ी उठा-पटक वाली रह सकती है. इस दौरान भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है. हालंकि तमाम कठिन परिस्थितियों के बीच भी आप अपना बेस्ट देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
  • कठिनाई भरे इस समय में आपके इष्टमित्र काफी मदद करेंगे, लेकिन बावजूद आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी. माह के पूर्वार्ध में जीवन से जुड़ी चुनौतियों का असर आपके स्वभाव में भी देखने को मिल सकता है. आप चिड़चिड़े हो सकते हैं और पूर्व में किए गए कुछ फैसलों पर पछतावा हो सकता है. यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले खूब सोच-विचार या फिर अपने शुभचिंतकों की राय लेनी चाहिए.
  • कारोबार से जुड़े लोगों के लिए माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा बेहतर रहने वाला है. इस दौरान आपकी कोई बड़ी डील हो सकती है, जो आपको बीते समय में हुए घाटे से उबारने में मददगार साबित हो सकती है. माह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए बेहद शुभ साबित होंगी. इस दौरान अपने कार्यों में उम्मीद से ज्यादा और लाभ प्राप्त होगा.
  • घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा. माह के उत्तरार्ध में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है. खर्च की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आपको आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है. प्रेम संबंध की दृष्टि से यह महीना मिलाजुला रहने वाला है. कामकाज की व्यस्तता और अन्य कारणों के चलते आप अपनी लव लाइफ के लिए कम समय निकाल पाएंगे. वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. 

उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Gemini September Horoscope 2024: मिथुन राशि वाले आत्मविश्वास से रहेंगे लबरेज, पढ़ें सितंबर मासिक राशिफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें मीन राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!
Meen Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें मीन राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!
Kumbh Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें कुंभ राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!
Kumbh Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें कुंभ राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!
Makar Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें मकर राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!
Makar Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें मकर राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!
Dhanu Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें धनु राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!
Dhanu Rashifal Today 14 August 2026: सावन शुक्ल द्वितीया और शुक्रवार का पावन संयोग, जानें धनु राशि के करियर, धन और लव लाइफ का हाल!

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Embed widget