एक्सप्लोरर

Mithun Rashifal January 2024: मिथुन राशि वालों का बढ़ सकता है तनाव, जानें मासिक राशिफल

Gemini Monthly Horoscope 2024: मिथुन राशि के लिए जनवरी 2024 का महीना शिक्षा, करियर, बिजनेस, प्रेम, वैवाहिक जीवन, परिवार व सेहत को लेकर कैसा रहने वाला है. जानें मिथुन का मासिक राशिफल (Masik Rashifal)

Mithun Rashifal January 2024: मिथुन राशि वालों के लिए जनवरी 2024 का महीना बहुत ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है. लेकिन इस महीने आपको बिजनेस में प्रॉफिट होगी. लेकिन काम को लेकर बहुत ज्यादा तनाव लेने से आपको बचना चाहिए. क्योंकि गुरु-शुक्र का षडाष्टक दोष रहने से स्ट्रेस बढ़ने से डिप्रेशन की शिकायत हो सकती है,.आइए जानते हैं मिथुन राशि वालों के लिए बिजनेस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा दिसंबर का महीना. (Gemini January 2024 Rashifal).

मिथुन व्यापार और धन (Gemini Monthly Business Horoscope)

  • 06 जनवरी तक सप्तम भाव में व 18 जनवरी से अष्टम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारयण योग रहेगा. इससे नए स्टार्ट अप के लिए आपको इन्वेस्टी पार्टनर हो सकता है इस माह ना मिले.
  • 13 जनवरी तक अष्टम भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहेगा, जिससे इस महीने में आप यदि बिजनस एक्सपेंशन का सोच रहें हैं तो आप सही सिद्ध हो सकते हैं.
  • 7 जनवरी से बुध की सातवीं दृष्टि द्वितीय भाव पर होने से इस महीने में आपका कोई नया बिजनस आइडिया आपके बिजनस को प्रॉफिट की ओर ले जाएगा.
  • 7 जनवरी से बुध-गुरु का नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे बिजनस मार्केटिंग टीम को मजबूत करने के लिए कुछ अहम कदम उठाने के लिए ये महीना उपयुक्त रहेगा.

मिथुन राशि नौकरी-पेशा (Gemini Monthly Job-Career Horoscope)

  • इस पूरे महीने दशम भाव में शश योग रहेगा. इससे इस महीने अपने प्रॉफेशन में परफेक्शन का होना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है.
  • 13 जनवरी तक सूर्य का षष्ठ भाव व दशम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा, जिससे ऑफिस में आपके न्यू आइडियाज और स्मार्ट एफर्ट्स आपकी अलग ही छाप छोड़ सकते हैं.
  • मंगल-गुरु का परिवर्तन योग रहेगा, जिससे अत्यधिक बढ़े हुए वर्कलोड को आप अपने टाइम मैनेजमेंट से कंट्रोल में रख सकेंगे.
  • 14 जनवरी से सूर्य-शनि का 2-12 का सम्बध रहेगा व केतु की पाचवीं दृष्टि नवम भाव पर होने से बेरोजगार लोग किसी सुविधाजनक और नई जॉब के चक्कर में अपने पार्ट टाइम जॉब से हाथ धोने ना पड़ जाए, जरा संभल कर जनाब.

मिथुन फेमिली लाइफ,लव लाइफ और रिलेशनशिप (Gemini Monthly Family and Love Horoscope) 

  • 06 जनवरी तक सप्तम भाव में व 18 जनवरी से अष्टम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारयण योग रहेगा. इससे सिंगल्स को नया पार्टनर मिलेगा और लाइफ में नए एक्सपिरियंस होंगे. 
  • मंगल की सातवीं दृष्टि द्वितीय भाव पर होने से कुटुंब में लंबे समय से चल रही रिश्तों की खींचतान अब खत्म होने के आसार हैं.
  • 18 जनवरी से गुरु-शुक्र का नवम-पंचम राजयोग रहने से लव बर्ड्स अपनी लव लाइफ में सुकून और मदहोशी में रहेंगे.

मिथुन राशि विद्यार्थी और शिक्षार्थी (Gemini Monthly Education & Sports Horoscope)

  • 06 जनवरी तक बुध का पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा. इससे स्टूडेंट्स कॉचिंग क्लास में अपने पूरे एफर्ट्स के साथ पढ़ते देखे जाएंगे.
  • मंगल-गुरु का परिवर्तन योग रहेगा जिससे हायर एजुकेशन में लर्नर्स बेस्ट परफॉर्मेंस दे पाएंगे. इससे आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ेगा.
  • 18 जनवरी से गुरु-शुक्र का नवम-पंचम राजयोग रहेगा. मौका मिले तो आप इस महीने में अप्लाई जरूर करें. आपको स्कॉलरशिप या दूसरे बेनिफिट्स मिलने के योग बन रहे हैं.

मिथुन राशि स्वास्थ्य और यात्रा (Gemini Monthly Health & Travel Horoscope)

  • 17 जनवरी तक गुरु-शुक्र का षडाष्टक दोष रहने से स्ट्रेस बढ़ने से डिप्रेशन की शिकायत हो सकती है, आप तुरंत डॉक्टर से मिलें.
  • गुरु-केतु का षडाष्टक दोष रहने से स्मॉल फैमिली ट्रिप पर जाकर आप परिवार को खुशी दे सकते हैं. लेकिन सावधानी से क्योंकि दुर्घटना के योग हैं.

मिथुन राशि वालों के लिए उपाय (Gemini Rashi January 2024 Upay)

11 जनवरी देवपितृकार्ये अमावस्या पर- कालसर्प दोष निवारण हेतु सुबह स्नान के बाद चांदी से निर्मित नाग-नागिन की पूजा करें. सफेद पुष्प के साथ इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें.
15 जनवरी मकर संक्रांति पर- जल में सफेद चंदन, दुग्ध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य देकर “आदित्यहृदय स्त्रोत” का पाठ करें. साथ ही ज्योतिष से सलाह लेकर माणिक रत्न धारण करना चाहिए. बड़ी जवाबदारी मिलने तथा महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ होने के योग बनेगें. सफेद वस्त्र, खुषबुदार अगरबती और कपूर का दान करें.
 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 23 july 2026: राहुकाल से पहले कर लें ये काम, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल 23 जुलाई 2026: नौकरी, पैसा और रिश्तों में आज किस राशि को मिलेगी सबसे बड़ी खुशखबरी?
Aaj ka Meen Rashifal 23 July 2026: विवाद और तनाव से रहें सावधान, नौकरी में बढ़ेंगी चुनौतियां, धैर्य से ही बनेगी बात
विवाद और तनाव से रहें सावधान, नौकरी में बढ़ेंगी चुनौतियां, धैर्य से ही बनेगी बात
Aaj ka Kumbh Rashifal 23 July 2026: आय बढ़ने के प्रबल योग, नौकरी में बदलाव के संकेत, भाग्य देगा हर कदम पर साथ
आय बढ़ने के प्रबल योग, नौकरी में बदलाव के संकेत, भाग्य देगा हर कदम पर साथ
Aaj Ka Makar Rashifal 23 July 2026: करियर में बदलाव देगा फायदा, बिजनेस में सोच-समझकर लिया फैसला दिलाएगा सफलता
करियर में बदलाव देगा फायदा, बिजनेस में सोच-समझकर लिया फैसला दिलाएगा सफलता

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget