एक्सप्लोरर

Aries traits: मेष राशि वालों के ये गुण बनाते हैं उन्हें दूसरों से अलग, जानें इनकी खूबियां

Mesh Rashi Ki Khoobiyan: हर राशि की अपनी खूबियां और कमियां होती हैं. अपनी कुछ खूबियों की वजह से मेष राशि वाले बाकी सभी राशियों से अलग होते हैं. आइए जानते हैं उनके व्यक्तित्व के बारे में.

Mesh Rashi Ki Khoobiyan: हर राशि के जातकों का अपना गुण और स्वभाव होता है. व्यक्ति की खूबियां और कमियां बहुत कुछ उसकी राशि पर भी निर्भर करती हैं. राशियां किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व निर्धारित करती हैं. इसी क्रम में जानते हैं कि मेष राशि वाले अपनी किन खूबियों की वजह से बाकी राशियों से अलग होते हैं. साथ ही जानेंगे कि कौन सी नकारात्मक चीजें उनके व्यक्तित्व को कमजोर बनाती हैं.  

इस राशि का स्वामी मंगल है जो जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है. मेष राशि के लोग जातक सुंदर, आकर्षक और कलात्मक होते हैं. मेष राशि के लोग स्वतंत्र विचारो वाले होते हैं. सही और गलत को लेकर इनका अपना अलग नजरिया होता है. इनमें गजब की नेतृत्व क्षमता होती है और ये लोग अपना रास्ता खुद बनाने में यकीन रखते हैं. मेष राशि के जातक मन में कुछ भी नहीं रखते हैं और जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं.

स्वभाव और व्यक्तित्व

मेष राशि के लोगों में नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है. यह लोग हमेशा पहल करने को तैयार रहते है. इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता, उनका निर्भीक होना है. यह लोग दूसरों का आदेश मानना पसंद नहीं करते हैं औ ना ही किसी के सामने आसानी से झुकते हैं. यही वजह है कि इनका व्यवहार कभी-कभी आक्रामक हो जाता है लेकिन यह लोग आसानी से मान भी जाते हैं. अपने स्वभाव के कारण यह किसी भी बहस या झगड़े के शिकार हो जाते हैं. इस लग्न के लोग काफी जिद्दी होते है और अचानक क्रोधित हो जाते हैं. आवेग में आ जाने के कारण इन्हें कुछ गंभीर परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है. 

मेष राशि का स्वास्थ्य

इस लग्न के लोगों को सिरदर्द, लू लगना,नसों का दर्द और अवसाद जैसे रोगों की शिकायत रहती है. इसके अलावा अपच और पेट से जुड़ी समस्या भी अक्सर बनी रहती है. उतावलेपन की वजह से दुर्घटना या फिर शारीरिक चोट की संभावना बनी रहती है. कुछ लोगों के चेहरे पर पैदाइशी निशान भी होते हैं. 

मेष राशि की कमियां

तमाम खूबियां होने के बावजूद मेष राशि के क्रोध और आक्रामकता की वजह से अपना धैर्य खो बैठते हैं. इन लोगों की सोच में अनिश्चितता का भाव रहता है जो कभी-कभी दूसरों के लिए मुसीबत खड़ी कर देता है. इस राशि के लोग किसी को अपना मान लेते हैं तो उस पर पूरा अधिकार जताते हैं. अगर कभी इन्हें कोई चोट पहुंचाता है तो ये दुखी हो जाते हैं लेकिन बातों को भूलकर दोबारा उन्हीं पर विश्वास कर लेते हैं. मेष राशि की महिलाएं रिश्तों में हमेशा हावी रहती हैं वहीं इस राशि के पुरुष स्पष्टभाषी होते हैं.

ये भी पढ़ें

नए साल में इन 6 राशियों को नौकरी में मिलेगी तरक्की, होगा लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2026: वृषभ को पदोन्नति का तोहफा, धनु के प्रॉपर्टी व नई गाड़ी खरीदने के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget