एक्सप्लोरर

PM Modi: मेरे बारे में इतना मत सोचना, मैं दिल में आता हूं, समझ में नहीं...

कहने के लिए ये महज एक फिल्मी डायलॉग है, लेकिन पीएम मोदी (PM Modi) की शख्सियत को देंखे तो यही सच जान पड़ता है. ग्रहों की चाल से आइए जानते हैं कि क्या वाकई में पीएम मोदी को भांप पाना दुश्मनों के लिए मुश्किल है?

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को जिस तरह से भारतीय सेना और पीएम मोदी (PM Modi) ने अंजाम दिया है, उससे भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है. भारत ने आतंकवाद को लेकर अपनी नीति दुनिया के सामने रख दी है.

7 मई की रात जब पूरा देश चैन से सो रहा था तब मोदी जाग रहे थे और सेना के पूरे ऑपरेशन पर नजर रखे हुए थे.  मानो वे ये कहना चाह रहे हैं कि जब तक मोदी है, 'भारतवासियों की नींद में कोई खलल नहीं डाल सकता है.'

भारत की वीर सेना ने 7 मई 2025 की रात 1 से 1:30 बजे की बीच पाकिस्तान में आतंकियों की पनाहगाह को नेस्तनाबूत कर दिया. विशेष बात ये है कि इससे महज कुछ घंटे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एबीपी नेटवर्क की India@2047 समिट में शामिल हुए थे.

इस कार्यक्रम के दौरान उनके चेहरे और हावभाव को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि वे तनाव में हैं या फिर उनके दिमाग में कुछ चल रहा है जिससे दुनिया को वे हैरान कर देंगे... कार्यक्रम से रवाना होने के कुछ ही घंटे बाद भारतीय सेना को पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर करारा हमला करने के लिए आदेश दे देंगे, किसी को इसकी हवा तक नहीं थी.

पीएम मोदी की इस शैली की लोग सराहना कर रहे हैं कि कुशल नेतृत्वकर्ता के संपूर्ण गुण उनमें दिखाई देते हैं. यही कारण है कि वे कब क्या करने जा रहे हैं, दुश्मनों को इसकी भनक तक नहीं लगती है. यही कारण है भारतीय सेना ने जब स्कैल्प मिसाइल दागी तो पाकिस्तान को संभलने तक का मौका नहीं मिला. पीएम मोदी ऐसा कैसे कर लेते हैं? इसका राज उनकी कुंडली में खुलता है.

मोदी ऐसे क्यों है, कुंडली में छिपे हैं राज!
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी की कुंडली दोपहर 12 बजकर 09 मिनट और 17 सितंबर 1950 की गुजरात की है. पीएम मोदी का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ. पीएम मोदी की जन्म कुंडली वृश्चिक लग्न और वृश्चिक राशि (Scorpio) की है. लग्न में चंद्र मंगल, चतुर्थ भाव में बृहस्पति, पंचम भाव में राहु (Rahu) दशम भाव में शुक्र शनि, तथा एकादश भाव में सूर्य, बुध, केतु है.

पीएम मोदी की कुंडली में मंगल जहां स्वग्रही हैं तो वहीं चंद्रमा नीच है. दोनों मिलकर नीच राजभंग योग बना रहे हैं. इस योग के निर्माण होने से व्यक्ति का जितना विरोध होता है, वह उतना ही प्रभावशाली बनता है.

1.बृहत् पाराशर होरा शास्त्र
अध्याय 36-योगाध्यायः में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि यदि कोई नीच ग्रह, उसी राशि का उच्च ग्रह द्वारा दृष्ट हो, या स्वयं उच्च राशि में स्थित हो अथवा केंद्राधिपत्य में हो, तो नीचभंग होता है.

2. फलदीपिका 
अध्याय 6, श्लोक 29 में लिखा है कि यदि कोई नीच ग्रह उच्च ग्रह के साथ युति में हो और वह केंद्र में स्थित हो, तो वह राजयोग बनाता है और राजा के समान फल देता है.

प्रधानमंत्री मोदी की कुंडली में यह योग कैसे बनता है?
पीएम मोदी की कुंडली में चंद्रमा नीच के (वृश्चिक राशि में), मंगल स्वग्रही (वृश्चिक राशि में) और उसी राशि में चंद्रमा के साथ युति में, वृश्चिक राशि लग्न से एक केंद्र स्थान (चतुर्थ) बनाती है, अतः फलदीपिका और बृहत पाराशर के अनुसार यह स्पष्ट रूप से नीचभंग राजयोग बनाता है.

इस योग का फल:जितना अधिक विरोध और मानसिक संघर्ष, उतना अधिक उत्कर्ष और प्रभाव. इसका प्रमाण यह है कि PM मोदी  को राजनीति में प्रारंभिक वर्षों में घोर विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन समय के साथ उनका व्यक्तित्व और नेतृत्व दोनों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली हो गए.

इसी प्रकार अटल बिहारी वाजपेयी जी की कुंडली में देखने को मिलता है उनकी भी कुंडली में चंद्रमा नीच का था लेकिन मजबूत लग्न और उच्च ग्रहों की दृष्टि से नीचभंग बना. वहीं नेल्सन मंडेला की कुंडली को देखें तो नीचभंग राजयोग के साथ जेल गए, लेकिन बाद में राष्ट्रपति बने.

पीएम मोदी की कुंडली में शनि (Shani) पराक्रमेश हैं. इस समय इनकी कुंडली में मंगल की महादशा (Mangal Mahadasha)में बुध की अंतर्दशा चल रही है और शनि पराक्रमेश हैं. ऐसे में शनि की कृपा से पीएम मोदी जो भी भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा उसे पूरी ताकत से मुहंतोड़ जवाब देंगे.  7 मई को पीएम मोदी ने पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जनता से साफ कह दिया था कि दोषियों को इसकी सजा मिलेगी. 

पीएम मोदी की कुंडली वृश्चिक लग्न है, ज्योतिष शास्त्र की मानें तो वृश्चिक लग्न (Scorpio Lagna) वाले व्यक्ति को सबसे रहस्यमयी, गूढ़, आत्म-नियंत्रित और प्रभावशाली लग्नों में गिना जाता है. इसका स्वामी मंगल है,जो ऊर्जा, साहस, आत्मबल और युद्धनीति का प्रतीक है.

वृश्चिक लग्न वालों की मुख्य विशेषताएं
ऐसे लोग अत्यधिक भावनात्मक गहराई लिए होते हैं लेकिन बाहर से शांत नजर आते हैं. यही कारण है कि किसी को भी जल्दी पूरी तरह 'समझ में नहीं आते', क्योंकि ये लोग अपने अंदर की बात कम ही प्रकट करते हैं.

रहस्यवादी (mysterious), तेज बुद्धि के मालिक
इनके बारे में अंदाजा लगाना मुश्किल होते है, ये अपने लक्ष्य को वरियता देते हैं. इनके बारे में लोगों को उतना ही पता होता है जितना ये बताते हैं. यानी साफ है 'दिल में आते हैं, समझ में नहीं'.

यह संवाद सलमान खान की फिल्म 'किक' का है, लेकिन वृश्चिक लग्न वालों पर पूरी तरह से सटीक बैठता है. यही वृश्चिक लग्न की असली पहचान है...'गहराई में उतरकर ही पहचान सकोगे, सतह से नहीं'

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का विरोध जारी… अगले छह दिनों में मोदी सरकार और राहुल गांधी के लिए क्या संकेत?
16 अक्टूबर को फिर CJP का प्रदर्शन… मोदी सरकार पर दबाव बढ़ेगा या विपक्ष को मिलेगी राहत?
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 15 अक्टूबर 2026: कर्क को पद-प्रतिष्ठा का लाभ, धनु के राजनेताओं का बढ़ेगा दबदबा; जानें 12 राशियों का भाग्य
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget