एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023 Daan: मकर संक्रांति पर किस का दान करने से किस ग्रह से जुड़े दोष होते हैं दूर, जानें विस्तार से

Makar Sankranti 2023 Daan: मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाई जायेगी. इस दिन दान का विशेष महत्व है. आइये जानें किसका दान करने से किस ग्रह का दोष दूर होता है.

Makar Sankranti 2023 Daan: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार (Makar Sankranti 2023) का विशेष महत्व है. इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते है. उनके मकर में गोचर के साथ ही शुभ दिनों की शुरुआत हो जाती है. हिंदू धर्म ग्रंथों में मकर संक्रांति के त्योहार पर दान (Makar Sankranti 2023 Daan) को बहुत ख़ास बताया गया है. इस दिन लोग गरीबों को कई अलग-अलग चीजें दान करते हैं. लोग प्रातः काल स्नान करते हैं. इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर अनेक चीजों का दान देते हैं.

धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का दान करने से सूर्य, शनि, बुध, गुरु, चंद्रमा और राहु -केतु से जुड़े दोष दूर होते हैं तथा ग्रहों की शुभता और भाग्य की प्रबलता बढ़ती है. आइये जानें मकर संक्रांति के अवसर पर किन चीजों के दान करने से किस ग्रह का दोष खत्म होता है.

मकर संक्रांति 2023 पर करें इन वस्तुओं का दान, इन ग्रहों के दोष से मिलेगी मुक्ति  

तिल का दान: मकर संक्रांति के अवसर पर हर व्यक्ति को स्नान बाद काले तिल का दान जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य की कृपा से धन और धान्य बढ़ता है और शनि दोष भी दूर होता है.

खिचड़ी का दान: मकर संक्रांति के दिन स्नान, पूजा करने के बाद काली उड़द, हरी मूंग और चावल से बनी हुई खिचड़ी का दान किसी गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से शनि, गुरु और बुध ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं और कार्यों में सफलता मिलती है.

चमड़े के जूते का दान: मकर संक्रांति को चमड़े के जूते, काला तिल और काला उड़द का दान देने से शनि दोष दूर होता है.  

गुड़ और घी का दान: मकर संक्रांति के दिन गुड़ और घी का दान देने से देवगुरु बृहस्पति का दोष दूर होता है.

गुड़ का दान: मकर संक्रांति पर गुड़ का दान करने से कुंडली में 3 ग्रहों सूर्य, गुरु और शनि के दोष दूर होते हैं. मकर संक्रांति पर गुड़ और काले तिल से बने लड्डू का दान करने से सूर्य की प्रबलता बढ़ती है. मकर संक्रांति के दिन गुड़ से बनी चीजें खाने और दान करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है.

चावल का दान: चावल को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है. मकर संक्रांति पर चावल का दान करने से चंद्रमा मजबूत होते हैं और जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ती है.

कंबल का दान: मकर संक्रांति के अवसर पर काला कंबल और गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में राहु ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं. काला और सफ़ेद कंबल का दान करने से राहु और केतु के दोष से मुक्ति मिलती है.

यह भी पढ़ें 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Meen Rashifal 6 August 2026: मेहनत का मिलेगा फल, करियर में खुल सकते हैं नए अवसर
मेहनत का मिलेगा फल, करियर में खुल सकते हैं नए अवसर
Aaj Ka Kumbh Rashifal 6 August 2026: रुके हुए काम पकड़ेंगे रफ्तार, किस्मत भी देगी साथ
रुके हुए काम पकड़ेंगे रफ्तार, किस्मत भी देगी साथ
Aaj Ka Makar Rashifal 6 August 2026: आज धैर्य ही बनेगा मुश्किल समय से निकलने की ताकत
आज धैर्य ही बनेगा मुश्किल समय से निकलने की ताकत
Aaj Ka Dhanu Rashifal 6 August 2026: आर्थिक मामलों में मिल सकती है उम्मीद से बड़ी खुशखबरी
आर्थिक मामलों में मिल सकती है उम्मीद से बड़ी खुशखबरी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget