एक्सप्लोरर

Magh Purnima 2023: आज माघ पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये '7' काम, कभी दूर नहीं होगी धन की कमी, बनी रहेगी दरिद्रता

Magh Purnima: आज माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है. कुछ ऐसे काम हैं जो इस दिन नहीं करने चाहिए. माना जाता है कि इससे घर में दरिद्रता आती है. जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए.

Magh Purnima Kaam: 5 फरवरी यानी आज माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है. सभी पूर्णिमाओं में माघ पूर्णिमा सबसे खास मानी जाती है. शास्त्रों में माघ मास की पूर्णिमा को विशेष फलदायी माना गया है. आज के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि माघ महीने में पूर्णिमा तिथि को देवी-देवता स्वयं पृथ्वी पर उतरते हैं और पवित्र नदी गंगा में स्नान करते हैं.

माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन किए गए उपायों से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है. वहीं कुछ ऐसे काम भी हैं जो इस दिन नहीं करने चाहिए क्योंकि इन काम को करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में दरिद्रता आती है. आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए.

माघ पूर्णिमा पर नहीं करने चाहिए ये काम

  • माघ पूर्णिमा के दिन देर तक सोते ना रहें. आज के दिन देर तक सोने से जीवन में दुर्भाग्य आता है. इसलिए आज जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए. अगर आप किसी पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करने नहीं जा सकते तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर नहा लें.
  • आज के दिन भूलकर भी घर को गंदा नहीं रखना चाहिए. इससे घर में नकारात्मकता आती है और धन की देवी मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं.
  • माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु से जुड़े पीपल, हरऋंगार, आंवला, तुलसी और केले के पेड़ को किसी भी तरह की हानि नहीं पहुंचानी चाहिए. आज के दिन इनके पत्ते तोड़ने से भी बचें. ये सभी पेड़ देवताओं के प्रिय माने जाते हैं. इन्हें नुकसान पहुंचाने से देव गण अप्रसन्न हो जाते हैं. 
  • माघ पूर्णिमा के दिन किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन से खुद को दूर रखें. आज के दिन लहसुन, प्याज का सेवन भी निषेध माना गया है. माघ पूर्णिमा के दिन खुद को सात्विक भोजन से दूर रखें.
  • मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का प्रभाव काफी तेज रहता है. इसकी वजह से इंसान ज्यादा उत्तेजित और भावुक होता है. इसलिए इस दिन क्रोध करने से बचना चाहिए. 
  • आज के दिन खराब आचरण ना करें. ना ही किसी को अपशब्द कहें और ना ही किसी की भी निंदा करें क्योंकि ऐसा करने से दोष लगता है. माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी रूठकर हमेशा के लिए घर से चली जाती हैं. 
  • पूर्णिमा के दिन घर में किसी प्रकार के लड़ाई- झगड़े और अपसी कलह से बचना चाहिए. ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है. आज का दिन प्रभु भक्ति में शांतिपूर्वक निकालना चाहिए.

ये भी पढ़ें

माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का तुला राशिफल 13 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से नए अनुभव, पार्टनरशिप में नई खुशियां, स्पोर्ट्स में आक्रामकता और प्लानिंग से बड़ी जीत
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का कन्या राशिफल 13 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से समाज में बढ़ेगी प्रतिष्ठा, पुश्तैनी बिजनेस पर चर्चा, राजनीतिज्ञों को जनता का समर्थन
आज का सिंह राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, वर्कप्लेस पर शानदार परिणाम
आज का सिंह राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव, कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा, वर्कप्लेस पर शानदार परिणाम
आज का कर्क राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 4वें चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, रिटर्न ऑर्डर से व्यापार में चिंता, बैंक नोटिस पर तुरंत दें ध्यान
आज का कर्क राशिफल 13 अक्टूबर 2026: 4वें चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, रिटर्न ऑर्डर से व्यापार में चिंता, बैंक नोटिस पर तुरंत दें ध्यान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget