एक्सप्लोरर

मां लक्ष्मी पहुंचेंगी आपके द्वार और आकाश से होगी अमृत वर्षा, शरद पूर्णिमा को लेकर काशी के विद्वानों ने कही ये बड़ी बात

Sharad Purnima 2024: साल में पड़ने वाली सभी 12 पूर्णिमा में शरद पूर्णिमा को महत्वपूर्ण माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से पूर्ण होते हैं और आसमान से अमृत वर्षा होती है.

Sharad Purnima 2024: 16 अक्टूबर के दिन शरद पूर्णिमा की तिथि है. सनातन परंपरा के अनुसार इस दिन चंद्रमा अपने 16 कलाओं में पूर्ण होता है. आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा कहा जाता है. सुख समृद्धि शांति के साथ-साथ शारीरिक रोग से मुक्ति के लिए भी यह तिथि एक वरदान के रूप में देखी जाती है.

आज के दिन लोगों द्वारा दूध चावल का खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखने की परंपरा भी है, जिसे कुछ अवधि के बाद अमृत के रूप में ग्रहण किया जाता है. एबीपी न्यूज़ ने शरद पूर्णिमा को लेकर काशी के विद्वानों से बातचीत की है.

"मां लक्ष्मी का हर घर होता है आगमन"

ज्योतिष विद्या के जानकार काशी के धर्माचार्य पं. संजय उपाध्याय ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि- आज शरद पूर्णिमा की तिथि है. सनातन संस्कृति में इस दिन का विशेष महत्व है.  मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी का हर घर आगमन होता है और वह भक्तों के भक्ति भाव, सात्विकता को देखती हैं. आज के दिन  माता लक्ष्मी की आराधना करने वाले लोगों को सुख समृद्धि के साथ उनका विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.

साथ ही इस तिथि पर ही भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं का भी वर्णन है. इसलिए आज के दिन माता लक्ष्मी, भगवान इंद्र भगवान श्री कृष्ण की आराधना करनी चाहिए. रात्रि जागरण भगवत सुमिरन के साथ-साथ दूध चावल से बने खीर का भी सेवन लोगों के लिए लाभ प्रदान करने वाला होगा.

"16 कलाओं में पूर्ण होते हैं चंद्रमा"

काशी विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर रामनारायण द्विवेदी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि- आज शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की आराधना बहुत फलदायी होती है. इस दिन विशेष तौर पर सात्विक आहार ग्रहण करना चाहिए. यह दिन धन वैभव सुख समृद्धि के साथ-साथ शारीरिक लाभ के लिए भी विशेष उपयोगी माना गया है.

चंद्रमा का शीतल युक्त रौशनी अमृत के समान होती है. श्वास सहित अन्य रोगियों के लिए आज का दिन किसी संजीवनी से कम नहीं होता. इस दिन खुले आसमान के नीचे खीर रखकर  कुछ समय बाद अमृत के रूप में उसका सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है.

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा पर करें 8 उपाय, प्रसन्न रहेंगी लक्ष्मी जी, धन-दौलत में होगी वृद्धि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget