एक्सप्लोरर

Libra Monthly Horoscope April 2025: तुला अप्रैल मासिक राशिफल, सतर्कता से करें हर काम

Libra Monthly Horoscope April 2025: तुला राशि (Tula Rashi) के लिए अप्रैल का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से तुला का मासिक राशिफल.

Tula Rashifal April 2025: तुला राशि वालों के लिए अप्रैल 2025 का महीना बहुत अच्छा रहेगा. खासकर व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आइए विख्यात ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं तुला राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा अप्रैल का महीना.

तुला राशि अप्रैल 2025 मासिक राशिफल (Libra April 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • सप्तम भाव के देव मंगल 02 अप्रैल से दशम भाव में रहते हुए सप्तम भाव से 4-10 का संबंध बनाएंगे, जिससे व्यापार संबंधित निर्णयों में अब अपेक्षाकृत अधिक सूझबूझ की आवश्यकता होगी. 07 अप्रैल से बिजनेस के कारक बुध षष्ठ भाव में मार्गी हो जाएंगे, जिससे गिफ्ट शॉप, ऑनलाइन ट्यूटर, मोबाइल फूड ट्रक, मोबाइल, मार्केट रिसर्च सर्विसेज, डोमेन खरीदने और बेचने वाले बिजनेसमैन को बेहतर परिणाम मिलेंगे.
  • एकादश भाव के देव सूर्य 13 अप्रैल तक षष्ठ भाव में राहु के साथ ग्रहण दोष बनाएंगे, जिससे बिजनेसमैन को सलाह दी जाती है कि वे व्यापार में कोई नया और खर्चीला प्रयोग करने से बचें.
  • 14 अप्रैल से सूर्य सप्तम भाव में उच्च के होकर विराजित होंगे, जिससे आयरन, केमिकल, पेट्रोल, ऑयल, बिल्डिंग मटेरियल, कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्टेशन बिजनेस में कुछ धीमापन आ सकता है. हालांकि, अनुभव, युक्ति और वरिष्ठों का मार्गदर्शन लेकर काम करने पर धीमी गति से ही सही, व्यापार में वृद्धि हो सकती है और आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं.
  • एकादश भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा, जिससे बिजनेसमैन को किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं रहेगा, अन्यथा आपको लाभ के बजाय नुकसान हो सकता है. अष्टम भाव में विराजित गुरू का सप्तम भाव से 2-12 का संबंध रहेगा, जो बिजनेसमैन के लिए अच्छा नहीं रहेगा.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

  • षष्ठ भाव में शुक्र उच्च के होकर विराजित है, जिससे सीनियर आपके काम में कमियां निकालने के बावजूद आंतरिक रूप से आपकी कार्यशैली से प्रभावित और प्रसन्न रह सकते हैं. 13 अप्रैल तक षष्ठ भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे नौकरी में बेहतर परिणाम मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी.
  • 02 अप्रैल से मंगल दशम भाव में रहेगा, जिससे यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो आपको बेहतर प्लेसमेंट मिलने में मदद मिल सकती है. द्वादश भाव में विराजित केतु की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से ऑफिस में सहकर्मी आपसे प्रतिस्पर्धात्मक या ईर्ष्यालु हो सकते हैं, लेकिन इसका आपकी नौकरी पर कोई विशेष नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा. आप अपने कार्यों के अनुसार अच्छे परिणाम प्राप्त करते रहेंगे.
  • गुरु-शुक्र का परिवर्तन योग रहेगा, जिससे कर्मचारियों के लिए मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं. षष्ठ भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष रहेगा, जिससे नौकरी से मिलने वाली उपलब्धियों को लेकर मन में कुछ असंतोष रह सकता है.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • गुरु-शुक्र का परिवर्तन योग रहने से प्रेम प्रसंग के मामलों में काफी राहत मिल सकती है. 02 अप्रैल से सप्तम भाव के लॉर्ड मंगल नीच के होकर दशम भाव में रहेंगे, जिससे लव लाइफ में तनावपूर्ण माहौल निर्मित हो सकता है.
  • 13 अप्रैल से शुक्र षष्ठ भाव में मार्गी हो जाएंगे, जिससे स्वाभाविक रूप से आपकी लव लाइफ में बेहतरी आएगी, क्योंकि पुरानी समस्याएं या छोटी-छोटी बातों पर होने वाली नाराजगी अब नहीं होगी, या बहुत कम होगी.
  • 14 अप्रैल से सूर्य सप्तम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे, जिससे नई पीढ़ी को लव पार्टनर और दोस्त बनाने में मदद मिलेगी. होमटाउन से दूर रह रहे व्यक्तियों को अष्टम भाव में विराजित गुरू की सातवीं दृष्टि द्वितीय भाव पर होने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • अष्टम भाव में विराजित गुरू का पंचम भाव से 4-10 का संबंध रहेगा, जिससे CLAT, MAT, GATE, IELTS जैसे उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे. नौसेना, सेना, वायु सेना के प्रतियोगी छात्रों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, क्योंकि 02 अप्रैल से मंगल दशम भाव में रहते हुए आठवीं दृष्टि से पंचम भाव को देखेंगे.
  • 13 अप्रैल से शुक्र षष्ठ भाव में मार्गी हो जाएंगे, जिससे खेलकूद से जुड़े व्यक्तियों को कुछ अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन बाद का समय सामान्य रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है.
  • पंचम भाव के देव शनि षष्ठ भाव में राहु के साथ श्रापित दोष बनाएंगे, जिससे नकारात्मक प्रभाव हो सकता है. इसके कारण घर-परिवार का माहौल थोड़ा बिगड़ सकता है, जिसका असर ITI, POLYTECHNIC, DIPLOMA, MASS AND MEDIA छात्रों की पढ़ाई पर पड़ सकता है.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

  • 07 अप्रैल से बुध षष्ठ भाव में मार्गी हो जाएंगे, जिससे स्वास्थ्य के मामले में परिणाम धीरे-धीरे बेहतर होने लगेंगे.15 अप्रैल के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की परीक्षा को लेकर यात्रा हो सकती है.
  • षष्ठ भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष रहेगा, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी, लेकिन नए स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए उचित खानपान, योग, और व्यायाम की आवश्यकता रहेगी.

वृषभ राशि वालों के लिए उपाय (Taurus Rashi 2025 Upay)

06 अप्रैल श्री राम नवमी पर श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण जी का पूजन करें। मिठाई का भोग लगाकर लोगों में प्रसाद बांटें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.

30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर लाल वस्तु में सात मोती शंख लेकर उनके सामने विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, फिर विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें और लाल वस्तु को गांठ लगाकर तिजोरी में रख दें. 

ये भी पढ़ें: April 2025 राशिफल: Gen Z के लिए Blessing या Warning?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026: क्या सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं लेनी चाहिए? जानिए क्या है सच
Surya Grahan 2026: क्या सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं लेनी चाहिए? जानिए क्या है सच
Half Year Horoscope 2026: धनु राशि वालों, अगले 6 महीने खोल सकते हैं सफलता के नए रास्ते! पढ़ें जुलाई-दिसंबर 2026 का राशिफल
वृश्चिक राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या जीवन लेगा नई करवट? जानें करियर, धन और रिश्तों का भविष्य
Aaj Ka Rashifal 18 July 2026: वरियान योग में बदल सकते हैं आपके भाग्य के समीकरण, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
आज का राशिफल 18 जुलाई: शनिवार को बन रहा दुर्लभ शुभ संयोग, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
Meen Rashifal 18 July 2026: मीन राशि वाले आज बड़े निवेश और लोन के मामलों में बरतें सावधानी, ग्रहण दोष बढ़ाएगा शारीरिक तनाव
Meen Rashifal 18 July 2026: मीन राशि वाले आज बड़े निवेश और लोन के मामलों में बरतें सावधानी, ग्रहण दोष बढ़ाएगा शारीरिक तनाव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget