एक्सप्लोरर

Leo Personality Traits: भीड़ में भी बिल्कुल अलग दिखाई देते हैं सिंह राशि वाले, ये 5 बातें उन्हें बनाती हैं खास

Leo Personality Traits: सिंह राशि वालों में गजब की नेतृत्व क्षमता पाई जाती है. हालांकि खूबियों के साथ-साथ इनमें कुछ कमियां भी होती हैं. आइए जानते हैं सिंह राशि के बारे में सबकुछ.

Singh Rashi Ki Khoobiyan: हर राशि का अपना एक अलग व्यक्तित्व होता है जो उसे दूसरों से अलग करता है. राशि पर ही जातक की कमियां और खूबियां निर्भर करती हैं. सभी राशियों में सिंह राशि वालों में गजब की नेतृत्व क्षमता पाई जाती है. खूबियों के साथ-साथ उनमें कुछ कमियां भी होती हैं. आइए जानते हैं सिंह राशि (Leo Traits And Personality) के बारे में सबकुछ.

सिंह राशि की विशेषताएं

राशि चक्र में पंचम राशि सिंह की है और इसका स्वामी सूर्य है. इन लोगों के स्वभाव में नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है. यह लोग निडर, साहसी और दृढ़-निश्चयी होते हैं. यह लोग एक राजा की तरह जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं. इनका व्यक्तित्व बेहद जोशीला और आकर्षक होता है. यह लोग बेझिझक अपनी बात सबके सामने रखते हैं और अपने फैसलों पर अड़े रहते हैं. इनके अनोखे अंदाज की वजह से लोग इनके प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं. यह लोग सच्चे दोस्त साबित होते हैं. स्वभाव से यह लोग बहुत ईमानदार होते हैं.

सिंह राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व

यह लोग गतिशील और आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं. यह लोग महत्वाकांक्षी, साहसी, मजबूत इच्छाशक्ति वाले, सकारात्मक और आजाद ख्यालों वाले होते हैं. इनमें गजब का आत्मविश्वास होता है. यह लोग सीधी बात करने में यकीन रखते हैं. इन्हें अच्छी तरह पता होता है कि इन्हें क्या चाहिए और उसे पाने के लिए यह पूरी जान लगा देते हैं. इस राशि के लोग खुशमिजाज, बुद्धिमान और खुले विचार वाले होते हैं. इनका व्यक्तित्व करिश्माई होता है हालांकि दिखने में यह सामान्य होते हैं. 

सिंह राशि की कमियां

सिंह राशि वाले स्वभाव से बेहद गुस्सैल होते हैं. दुखी हो जाने पर यह लोग आक्रामक भी हो सकते है. यह लोग काफी संवेदनशील होते हैं और जब इनके आदर्शों की आलोचना होती है तो यह नाराज भी जाते हैं. स्वभाव से यह लोग जिद्दी होते हैं और अपनी बात मनवाने के लिए पूरा जोर लगा देते हैं. इन लोगों को लगता है कि यह लोग जो भी बोलते या करते हैं वो हमेशा सही ही होता है.

Lucky zodiac sign: ये 3 राशियां होती हैं सबसे अधिक भाग्यशाली, हर चीज में मिलता है किस्मत का साथ

Shakun Apshakun: बच्चे का बार-बार चौंकना माना जाता है अपशकुन, अपनाएं ये टोटके

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
Aaj Ka Makar Rashifal 28 October 2026: 5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ
5वें चंद्रमा के प्रभाव से चमकेगी प्रतिभा, कार्यस्थल पर मिलेगी सराहना और आर्थिक लाभ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget