एक्सप्लोरर

Leo Weekly Horoscope: करियर में उतार चढ़ाव से न हों परेशान, विवेक के साथ काम करने पर मिलेगी सफलता

Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए ये सप्ताह 14 मार्च से 20 मार्च 2022 तक कैसा रहेगा, आइए जानते हैं सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Leo Weekly Horoscope: इस सप्ताह मन पसंदीदा कार्य करना चाहिए. कई दिनों से घर में कोई धार्मिक आयोजन न किया हो तो इस बार प्लानिंग की जा सकती है. सामाजिक दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी. मन में नकारात्मक विचारों को जन्म न दें, परिस्थितियों में जल्द ही बदलाव होगा ऐसे में धैर्य और शांत चित्त रहें.  जाने-अनजाने में किसी की बुराई न करें, और यदि किसी का दिल दुख गया हो तो उनसे बातचीत कर माफी मांग लेनी चाहिए. कोई बड़ा बदलाव या भविष्य के लिए कुछ नया प्लान कर रहे हैं, तो जानकार से सलाह अवश्य लें. कार्य बने या न बने आपको इस बार शांत रहना होगा, नहीं तो मानसिक तनाव आपके कार्य को खराब कर सकता है. सप्ताह के अंत तक धन संबंधित लाभ मिलने की संभावना है. 
 
आर्थिक एवं करियर- सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह आजीविका के क्षेत्र में मिलाजुला रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को  उलझनों से राहत मिलने वाली है. नौकरी में  परिवर्तन के योग बनते नजर आ रहें है हालांकि यह परिवर्तन आपके लिए कहीं न कहीं से फलदायक साबित होगा. सप्ताह मध्य में जो लोग विदेश में कार्य  हैं उनको प्रमोशन  मिलने की संभावना है, तो वहीं दूसरी ओर इस दौरान यदि आप विदेश से संबंधित नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए स्थितियां अनुकूल होंगी, कारोबार से आपको फायदा होगा और आप कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं. नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, जिसमें की दोस्त व बड़े क्लाइंट मदद करेंगे. व्यापार के सिलसिले में नयी-नयी योजनाओं को बनते हुए नजर आएंगे. इस दौरान यदि आप व्यापार के ग्राफ व्यापार को लेकर आप में हिम्मत बनी रहेगी. युवाओं को सलाह है कि स्वविवेक पर भरोसा करें और निडर होकर बड़े कदम उठाए. आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा, और सप्ताह अंत तक आर्थिक स्थितियां भी अच्छी हो जाएंगी.
 
स्वास्थ्य- इस सप्ताह ग्रहों की स्थितियां बड़ी से बड़ी बीमारी को दूर करने में सहायक बनेगी, तो वहीं दूसरी ओर आप मानसिक तौर पर भी खुद को रोगमुक्त समझेंगे. आप खुद को मानसिक तौर पर फुर्तीला महसूस करेंगे, जिससे इम्युनिटी काफी अच्छा रहेगा. सभी रोगों को दूर कर देगा. इस दौरान आप अपनी दिनचर्या को ठीक करने में नजर आ सकते हैं, साथ ही एक अनुशासित जीवन शैली को अपनाएंगे. पौष्टिक भोजन को लेकर आप पहले से ज्यादा गंभीर होंगे. मानसिक तौर से मजबूत रहेंगे जिसका आपके शरीर व सोच पर असर पड़ेगा. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें अपने खानपान पर अंकुश लगाना चाहिए, अन्य लोग भी मीठे का सेवन कम से कम करें. यूरिक एसिड की समस्या है, वह प्रोटीन युक्त भोजन को कम कर दें साथ ही अधिक पानी का सेवन भी करना चाहिए. 

परिवार एवं समाज- इस सप्ताह परिवार की ओर से आप चिंतामुक्त नजर आएंगे. इस दौरान परिवार में सामंजस्य होगा और आप परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ तालमेल बना पाएंगे. हर चीज में परिवार का समर्थन और सहयोग मिलता नजर आ रहा है. परिवार के लोग आपस में मिलजुल कर किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं, सप्ताह अंत तक आपको सलाह है कि घर के बड़े बुजुर्गों की बातों व जरूरतों को अनदेखा न करें, तो वहीं दूसरी ओर उनकी सलाह लेकर किए गए कार्य सफल होंगे. जीवनसाथी इस बार काम धंधे में अच्छा लाभ उठा पाएंगे. चुगलखोर और बाहरी व्यक्ति से सावधान रहना होगा, अन्यथा उनका हस्तक्षेप घर में कलह तक करा सकता है. भाई बहनों के साथ थोड़ी बहुत अनबन होने की आशंका है, हांलाकी सप्ताह अंत तक आपस में चल रही गलतफहमी दूर भी हो जाएगी और आपसी रिश्ते ठीक हो जाएंगे.

मिथुन, कुंभ और मीन राशि को व्यापार में होगा लाभ, जानें किन राशि वालों को मिलेगा मार्च में प्रमोशन

तुला राशि वालों के लिए शुक्र भूमि भवन और वाहन में कराएंगे वृद्धि, घर के सौंदर्यीकरण में हो सकता है खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट बचाओ महारैली से क्या मजबूत होगी राहुल गांधी की सियासी पकड़?
रामलीला मैदान से शंखनाद: राहुल का सियासी कद बढ़ेगा या बढ़ेंगी मुश्किलें?
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिथुन राशि को मिलेगा सरकारी टेंडर, धनु को पैतृक संपत्ति से लाभ
कल का राशिफल 27 अक्टूबर 2026: मंगलवार को लेन-देन में बरतें सावधानी, इन 3 राशि वालों को हो सकता है नुकसान
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget