एक्सप्लोरर

Rahu: राहु मजबूत है या कमजोर, इन संकेतों से लगा सकते हैं पता और दूर कर सकते हैं परेशानियां

Rahu: राहु एक पाप ग्रह है, लेकिन ये हमेशा खराब ही फल देता है ऐसा नहीं है. राहु कुंडली में शुभ होने पर शानदार फल भी प्रदान करता है. राहु आपके लिए शुभ हैं या अशुभ कैसे लगाएं पता? यहां जानें.

Rahu: राहु एक प्रभावशाली ग्रह है जो नाराज होने पर लोगों का जीवन परेशानियों से भर देता है. राहु का शुभ होना व्यक्ति के जीवन को खुशियों से भर देता है. राहु को छाया ग्रह भी कहा जाता है. जिसका प्रभाव व्यक्ति के वर्तमान और भविष्य दोनों पर पड़ता है. 

राहु के कमजोर होने पर व्यक्ति का जीवन नकारात्मक हो जाता है. उसे मानसिक तनाव रहता है, परेशानी रहती है और जीवन का उत्साह खत्म हो जाता है. जबकि राहु के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन आसान, सुखद और सुंदर हो जाता है. व्यक्ति खुश रहने लगता है और तरक्की करता है. कुंडली में राहु के कमजोर या मजबूत होने के कुछ संकेत हैं, ये संकेत क्या हैं आइए जानते हैं-

कुंडली में राहु के कमजोर होने के संकेत

1. सांप दिखना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को अक्सर मरा हुआ या जिंदा सांप दिखाई देता है तो ये राहु के कमजोर होने के संकेत हैं. ऐसे में व्यक्ति के आर्थिक हालात पर नकारात्मक असर पड़ता है. जीवन में संघर्ष की स्थिति भी बढ़ती है.

2. मरी हुई छिपकली देखना
राहु के कमजोर पड़ने पर व्यक्ति को अक्सर मरी हुई छिपकली दिखाई पड़ती है. ऐसा होना बुरी मानसिक और आर्थिक स्थिति का संकेत है. 

3. नाखून टूटना या बाल झड़ना 
राहु के अस्त व्यस्त रहने पर व्यक्ति का बाल झड़ने लगता है और नाखून भी बहुत टूटते हैं. ये एक अशुभ संकेत है. 

4. यादाश्त कमजोर होना 
कमजोर यादाश्त राहु के बुरा होने की वजह से होता है. ऐसे में व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वो कई बार चीजें भूल जाता है तो कभी निर्णय लेने में असमर्थ साबित हो जाता है. 

5.  घर में क्लेश होना 
घर में क्लेश होना और शांति का भंग होना कमजोर राहु के संकेत माने जाते हैं. 

कुंडली में राहु के मजबूत होने के संकेत

1. कुंडली में 11वें स्‍थान पर हो राहु
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु 11वें घर में हो तो वह काफी शुभ होता है. ऐसा माना जाता है कि इस स्थिति में राहु ग्रह अपने जातक को धन लाभ करवाते हैं. इसके अलावा मान-सम्मान और उनकी इच्छाओं की पूर्ति भी करवाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर लग्न में जन्म लेने वाले जातकों के लिए राहु अत्यंत लाभकारी माने जाते हैं. राहु जब शुभ होता है तो व्यक्ति के जीवन में अचानक बढे़ बदलाव देखने को मिलते हैं, ऐसे व्यक्ति रातों-रात धनवान भी बनते हैं. 

2. राहु की दशा में राजयोग का सुख
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु ग्रह 10वें, 11वें और पांचवें स्थान पर हो तो यह उस व्यक्ति के लिए शुभ स्थिति है. माना जाता है कि जब इन स्थानों पर राहु बैठते हैं, तो उनकी दशा शुरू होती है. ऐसे में वे उच्च के होते हैं और जातकों को राजयोग का सुख प्राप्त होता है.

3. कुंडली के छठवें भाव में देता है ऐसा फल
यदि राहु ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली के छठे भाव में हो तो भी वह जातकों को शुभ फल ही देते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह स्थिति जातकों को सभी तरह की परेशानियों से राहत दिलाती है. 

ये भी पढ़ें - August Grah Gochar 2023: अगस्त में बदलेगी कई बड़े ग्रहों की चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget