एक्सप्लोरर

Krishna Janmashtami 2022: कृष्ण ने क्यों किया था मथुरा छोड़ने का फैसला? जन्माष्टमी पर जानें ये रोचक कहानी

Janmashtami 2022: पुराणों में भगवान श्रीकृष्ण की अनेक लीलाओं का जिक्र है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर उन्हें अपनी जन्म नगरी मथुरा क्यों छोड़नी पड़ी थी? आइए जानते हैं इस रोचक कहानी के बारे में.

Krishna Janmashtami Special: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. कुछ जगहों पर जन्माष्टमी (Janmashtami Date) आज ही मनाई जा रही है लेकिन ज्यादातर जगहों पर जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जाएगी. मथुरा में भी जन्मा​ष्टमी का उत्सव 19 अगस्त को ही मनाया जाएगा. पुराणों में भगवान श्रीकृष्ण की अनेक लीलाओं का जिक्र मिलता है. बाल्य अवस्था से लेकर युवावस्था तक की उनकी कई अचंभित घटनाओं से ज्यादातर लोग वाकिफ हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर कान्हा को अपनी जन्म नगरी मथुरा क्यों छोड़नी पड़ी थी? जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आइए जानते हैं इस रोचक कहानी के बारे में.

कृष्ण को बेहद प्रिय थी जन्म नगरी

अपनी जन्म नगरी मथुरा से भगवान कृष्ण को बेहद लगाव था. उनका बचपन गोकुल, वृंदावन, नंदगाव, बरसाना जैसी जगहों पर बीता. क्रूर मामा कंस का वध करने के बाद उन्होंने अपने माता-पिता को कारागार से मुक्त कराया. जनता के अनुरोध पर कृष्ण ने मथूरा का पूरा राजभार संभाल लिया. वहां की जनता भी कंस जैसे क्रूर शासक से मुक्ति चाहती थी लेकिन यह इतना आसान नहीं था. कंस के वध बाद उसका ससुर जरासंध कृष्ण का कट्टर शत्रु बन गया. क्रूर जरासंध मगध का शासक था. हरिवंश पुराण के अनुसार जरासंध अपना साम्राज्य बढ़ाना चाहता था. इसके लिए वो कई राजाओं को परास्त कर अपने अधीन भी कर चुका था. कंस के मौत के बाद से ही वो कृष्ण से बदला लेकर मथुरा को हथियाना चाहता था.

जरासंध ने 18 बार की मथुरा पर चढ़ाई

पुराणों के अनुसार जरासंध ने मथुरा पर 18 बार मथुरा पर चढ़ाई की जिसमें वह 17 बार असफल रहा. अंतिम बार आक्रमण के लिए जरासंध ने एक विदेशी शक्तिशाली शासक कालयवन को भी अपने साथ ले लिया. युद्ध में कालयवन मारा गया जिसके बाद उसके देश के लोग कृष्ण के दुश्मन बन गए. बार-बार की इस युद्ध से मथुरा की आम जनता भी त्रस्त हो गई थी. नगर की सुरक्षा दीवारें भी धीरे-धीरे कमजोर होने लगी थीं. अंत में कृष्ण ने सभी निवासियों के साथ मिलकर मथुरा को छोड़ने का फैसला किया. कृष्ण ने तर्क दिया कि वो युद्ध से भाग नहीं रहे बल्कि अपने चुने हुए स्थान और व्यूह के हिसाब से युद्ध करेंगे.

कृष्ण ने बसायी द्वारका नगरी

पूरे मथुरावासियों के साथ कृष्ण गुजरात के तट पर बसी कुशस्थली आ गए. यहां उन्होंने नए सिरे से अपने भव्य द्वारका नगर का निर्माण कराया. लोगों की सुरक्षा के लिए उन्होंने पूरे नगर को चारों ओर से मजबूत दीवार से किलाबंद करा दिया. पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण ने यहां 36 वर्ष तक राज किया.

Guruwar Ke Upay: घर में रहती है आर्थिक तंगी तो गुरुवार के दिन जरूर करें ये उपाय, भर जाएंगे धन के भंडार

Janmashtami 2022 Shubh Yog: जन्माष्टमी 18 अगस्त को, 4 ग्रह बना रहें हैं कई दुर्लभ योग, जानें पूजा में इसका महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Mesh Rashifal 30 October 2026: तीसरे चंद्रमा और शिव योग से टीम वर्क में मिलेगी सफलता, बॉस से मजबूत होगी बॉन्डिंग व न्यू बिजनेसमैन को धन लाभ
Aaj Ka Mesh Rashifal 30 October 2026: तीसरे चंद्रमा और शिव योग से टीम वर्क में मिलेगी सफलता, बॉस से मजबूत होगी बॉन्डिंग व न्यू बिजनेसमैन को धन लाभ
Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को रात 8:41 बजे तक शिव योग, नौकरी और पैसों के मामले में क्या कहता है आपका राशिफल?
आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2026: सुबह 9:04 बजे से आर्द्रा नक्षत्र, जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget