एक्सप्लोरर

Children Zodiac Sign: बच्चे की राशि से जानिए कैसा रहेगा उनका स्वभाव

Zodiac Signs: राशि के अनुसार ग्रहों की चाल बदलती रहती है, जिसका असर बच्चे के स्वभाव पर भी पड़ता है इसलिए बच्चे की राशि के अनुसार उसके स्वभाव को जानना जरूरी है.

Children Zodiac Sign: हर बच्चे का स्वभाव अलग होता है इसलिए उन्हें आसानी से नहीं समझा जा सकता. पर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इनकी राशियों के माध्यम से आदतों व कुछ बुनियादी बातों को जान कर उनके स्वभाव को समझा जा सकता है ताकि उनके भविष्य को और भी बेहतर बनाया जा सके.

मेष राशि
इस राशि के जन्मे बच्चे आत्मनिर्भर और साहसी होते हैं. ये शारीरिक तौर पर काफी परिश्रमी होते हैं. इन बच्चों को शांत और चुपचाप बैठना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है.

वृषभ राशि 
ये बच्चे स्वभाव से बहुत शांत होते हैं. इनकी काम करने की क्षमता बहुत धीमी होती है. कभी-कभी प्रतिस्पर्धा की दौड़ में ये बच्चे घबरा जाते हैं और पीछे हो जाते हैं.

मिथुन राशि 
इस राशि के बच्चे बहुत बद्धिमान होते हैं.अपनी रचनात्मकता से अपने जीवन को सही दिशा देते हैं. ये बहुत जिज्ञासु प्रवृति के होते हैं.

कर्क राशि 
इस राशि के बच्चे बुद्धिमान और बहुत ज़्यादा शर्मीले होते हैं. इनको अकेले रहना अच्छा लगता है. ये थोड़े स्वार्थी होते हैं. मन-मुताबिक़ काम ना होने पर इनको बहुत ग़ुस्सा आता हैं.

सिंह राशि
ये बच्चे बहुत महत्वाकांक्षी और स्वभाव से थोड़े अभिमानी होते हैं. गुस्सा आने पर ये हाथापाई पर भी उतर आते हैं. ये अपनी बातें किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं.

कन्या राशि
इस राशि के बच्चे दूसरों के साथ जल्दी से दोस्ती नहीं कर पाते. इस राशि वाले बच्चों में सीखने की ललक होती है और इन्हें क़िताबें पढ़ने का शौक होता है.  

तुला राशि 
इस राशि वाले बच्चों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है. हर कोई इनसे आसानी से प्रभावित हो जाता है. ये बहुत अधिक समझदार होते हैं.

वृश्चिक राशि 
इस राशि के बच्चे स्वभाव से बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं. इनमें अपना निर्णय ख़ुद लेने की क़ाबिलियत होती है. ये अपनी समस्याओं का हल स्वयं ही निकाल लेते हैं.

धनु राशि 
इस राशि के बच्चे बहुत दयालु, बुद्धिमान और जीवंत स्वभाव के होते हैं. इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना बहुत अच्छा लगता है और इनको आजादी बहुत पसंद है.

मकर राशि 
ये बच्चे अपनी उम्र से बड़ी-बड़ी बातें करते हैं. बहुत ही महत्वाकांक्षी और परिश्रमी होते हैं. हर काम को यह बहुत ही बेहतर ढंग से करना पसंद करते हैं.

कुंभ राशि 
इस राशि वाले बच्चे बहुत समझदार, होशियार और चतुर होते हैं. उनको सब कुछ जानने की उत्सुकता होती हैं. कोई भी काम को करने के लिए लालायित रहते हैं.

मीन राशि 
मीन राशि वाले बच्चे बहुत बुद्धिमान होते हैं और हर बात को आसानी से समझ लेते हैं. ये स्वभाव से बहुत संवेदनशील,दयालु और उदार होते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें :-

Vastu Tips For Health: वास्तु के उपाय अपनाएं, बीमारियों से मुक्ति पाएं

Numerology Lucky Number: इस मूलांक के लोग होते हैं किस्मत के धनी, बड़े ऐशो आराम से गुजरती हैं इनकी जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budhaditya Yog 2026: सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, जानिए किन राशि वालों को करियर में मिलेगा बंपर प्रमोशन
सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, जानिए किन राशि वालों को करियर में मिलेगा बंपर प्रमोशन
टैरो राशिफल 3 नवंबर 2026: कन्या के शत्रु होंगे पस्त व कोर्ट केस में जीत, मिथुन के पूरे होंगे अटके काम; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 3 नवंबर 2026: कन्या के शत्रु होंगे पस्त व कोर्ट केस में जीत, मिथुन के पूरे होंगे अटके काम; जानें 12 राशियों का भाग्य
Dhanteras 2026: यम और शनि के दोष होंगे दूर, धनतेरस की रात इन स्थानों पर दीपक जलाने से जाग उठेगा सोया भाग्य
Dhanteras 2026: यम और शनि के दोष होंगे दूर, धनतेरस की रात इन स्थानों पर दीपक जलाने से जाग उठेगा सोया भाग्य
Rama Ekadashi 2026: रमा एकादशी पर क्या करें और क्या न करें? जानें सही तारीख, पारण का समय और वास्तु नियम
Rama Ekadashi 2026: रमा एकादशी पर क्या करें और क्या न करें? जानें सही तारीख, पारण का समय और वास्तु नियम

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
फतेहपुर में मंत्री कृष्णा पासवान की बहन पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर बदमाश फरार
फतेहपुर में मंत्री कृष्णा पासवान की बहन पर जानलेवा हमला, फायरिंग कर बदमाश फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या', दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, जानें पूरा मामला
रिलीज से पहले विवादों में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या', दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget