एक्सप्लोरर

Kharmas 2023: मेष संक्रांति पर खरमास की समाप्ति के बाद भी नहीं होंगे मांगलिक कार्य, जानें वजह

Kharmas 2023: 14 अप्रैल 2023 को खरमास खत्म हो रहे हैं. इस साल मेष संक्रांति पर खरमास की समाप्ति के बाद भी विवाह नहीं हो पाएंगे. आइए जानते हैं खरमास के समापन पर भी क्यों नहीं बजेंगी शहनाईयां.

Kharmas 2023 End: 14 अप्रैल 2023 को मेष संक्रांति मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य सूर्य देव दोपहर 03 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. हिंदू धर्म में मेष संक्रांति बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इसी दिन से सौरवर्ष आरंभ होता है. मेष संक्रांति से खरमास भी खत्म हो जाते हैं, इसके बाद सभी मांगलिक कार्यों, नए काम की शुरुआत कर सकते हैं लेकिन इस साल मेष संक्रांति पर खरमास की समाप्ति के बाद भी विवाह नहीं हो पाएंगे. आइए जानते हैं खरमास के समापन पर भी क्यों नहीं बजेंगी शहनाईयां.

खरमास समाप्त 2023 (Kharmas 2023 End Date)

हिंदू धर्म में संक्रांति के दिन तीर्थ स्नान, दान और सूर्य देव की पूजा का खास महत्व है. मेष संक्रांति पर एक माह से लगे खरमास खत्म हो रहे हैं. खरमास की अवधि को अशुभ माना जाता है. जब सूर्य बृहस्पति की राशि में प्रवेश करते हैं तो अपने गुरु की सेवा में होते हैं ऐसे में दोनों का बल कम हो जाता है. शुभ काम के लिए दोनों ग्रहों का मजबूत होना बहुत जरुरी है.

खरमास खत्म होने पर भी क्यों नहीं होंगे मांगलिक कार्य ?

खरमास खत्म होने पर गुरु और सूर्य फिर बलवान हो जाते हैं और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं लेकिन मेष संक्रांति पर खरमास की समाप्ति के बाद भी मांगलिक कार्य नहीं हो पाएंगे. इसकी मुख्य वजह है गुरु अस्त (Guru asta 2023). गुरु ग्रह को वैवाहिक जीवन का कारक माना गया है. विवाह से जुड़े सभी काम के लिए गुरु का उदित होना अति आवश्यक है. 1 अप्रैल 2023 को गुरु ग्रह मीन राशि में अस्त हुए थे. गुरु के अस्त होने पर विवाह, सगाई, व्रत उद्यापन, गृह प्रवेश करने की मनाही है. बृहस्पति के अस्त होने पर उनकी शक्तियां कमजोर पड़ जाती हैं और उनकी शुभता का प्रभाव घटने लगता है. ऐसे में कोई भी मांगलिक कार्य करने पर वह सफल नहीं होता

कब शुरू होंगे मांगलिक कार्य ? (Guru Uday 2023)

गुरु ग्रह 3 मई 2023 को सुबह 04 बजकर 56 मिनट पर उदित होंगे. इसके बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे. मई में शादियों के 13 मुहूर्त हैं.

मेष संक्रांति 2023 मुहूर्त (Mesh Sankranti 2023 Muhurat)

मेष संक्रांति के दिन स्नान-दान, मंत्र साधना करने का विधान है. इस दिन पुण्य काल में जल दान करने से सभी देवी-देवता और  पितर प्रसन्न होते हैं.

  • मेष संक्रान्ति पुण्य काल - सुबह 10:55 - शाम 06:46, अवधि - 07 घण्टे 51 मिनट
  • मेष संक्रान्ति महा पुण्य काल - दोपहर 01:04 - शाम 05:20, अवधि - 04 घण्टे 16 मिनट

Happy Ambedkar Jayanti 2023 Wishes: अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब के प्रेरणादायक संदेश अपनों को भेजकर दें शुभकामनाएं

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget