एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2023: शिव योग में मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें इस दिन का पंचांग

Karwa Chauth 2023: आज महिलाएं दो शुभ योग में करवा चौथ का व्रत रखेंगी. आज सर्वार्थ सिद्धि (Sarvartha Siddhi Yoga) और शिव योग (Shiv Yog) बना है, जिसमें पूजा करना अत्यंत फलदायी होगा. जानिए आज का पंचांग.

Karwa Chauth 2023: विवाहित स्त्रियों के लिए करवा चौथ का पर्व बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस व्रत को महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ रखती हैं. इस साल करवा चौथ का व्रत आज बुधवार, 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा.

साथ ही कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को कर सकती हैं. करवा चौथ का व्रत यदि कुंवारी कन्याएं रखें तो उन्हें सुयोग्य वर मिलता है. करवा चौथ पर माता करवा और चंद्र देव की पूजा का महत्व है. चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने और पूजा करने के बाद ही व्रत पूरा होता है.

करवा चौथ 2023 पर दो शुभ योग

इस बार करवा चौथ पर दो शुभ योग बन रहे हैं. आज शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बना है. सुबह 06:22 से अगले दिन यानी 02 नवंबर सुबह 04:36 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. वहीं करवा चौथ के दिन दोपहर 02:07 से शिव योग शुरू होगा. इस शुभ योग के बनने से करवा चौथ का महत्व और पूजा का शुभ फल और आधिक बढ़ जाता है.

आज चंद्रमा की स्थिति

करवा चौथ में चंद्रमा दर्शन और पूजा का विशेष महत्व होता है. आज चंद्रमा शाम 04:12 तक वृषभ राशि और इसके बाद मिथुन राशि में संचार करेंगे.

करवा पर जानें आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)

  • चतुर्थी तिथि: रात 9 बजकर 19 मिनट तक.
  • नक्षत्र: मृगशिरा
  • ऋतु: हेमंत

आज का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:49 से 05:41 तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01:55 से 02:39 तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:36 से 06:02 तक
  • अभिषेक मुहूर्त: रात 09:19 तक
  • शिव योग: पूरे दिन

आज का अशुभ समय

  • राहुकाल - दोपहर 12:04 से 01: 27 तक
  • गुलिक काल - सुबह 10: 41 से दोपहर 12:04 तक
  • दिशा शूल - उत्तर

करवा चौथ 2023 पूजा विधि (Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi)

आज ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. फिर पूजा-पाठ कर सरगी ग्रहण करें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद संध्याकाल में शुभ मुहूर्त पर विधि-विधान से पूजा करें. सबसे पहले एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं, फिर इसमें भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें. साथ ही करवा चित्र भी रखें. भगवान शिव को सफेद चंदन, मां पार्वती को सिंदूर और भगवान गणेश को हल्दी लगाएं. इसके बाद फूल, भोग व अन्य पूजा सामग्री अर्पित कर दें और धूप-दीप भी जलाएं. मां पार्वती को श्रृंगार के सामान अर्पित करना न भूलें. अब हाथों में फूल लेकर करवा चौथ की कथा सुनें. फिर रात्रि में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा करें. चलनी से पहले चंद्रमा को देखें और फिर पति का चेहरा देखें. इसके बाद पति के हाथ से ही जल ग्रहण कर अपना खोलें.

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर बनने वाले महासंयोग का उठाएं लाभ और वैवाहिक जीवन में भरें खुशियों के रंग

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026, वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026: वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget