एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal, 10 April 2024: नवरात्रि के दूसरे दिन किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal: नवरात्रि के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान है, ग्रहों की चाल को देखते हुए मेष, वृष, मिथुन राशि सहित सभी राशि वालों के लिए कल का दिन विशेष है. जानें कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow).

Kal Ka Rashifal: 10 अप्रैल 2020, बुधवार के दिन ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से विशेष है.

नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा की दूसरी शक्ति ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है.

सभी 12 राशि वालों के लिए कल का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आपका कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष-बुधवार का राशिफल (Mesh Rashi)
कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने कार्य क्षेत्र में प्रभावशाली व्यक्तित्व बनाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करें. बड़े अधिकारियों से बात करते समय सटीक शब्दों का प्रयोग करें.  स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. थोड़ी सी भी गिरावट महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक को अपना चेकअप अवश्य करवाए.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप  अपने कार्यालय में यदि किसी प्रकार की सीसीटीवी की व्यवस्था उपलब्ध नहीं की है तो जल्दी ही इंतजाम करवाए, क्योंकि चोरी होने की आशंका है, युवा जातको की बात करें तो युवा जातको को अपने आप को फिट रखने के लिए बहुत अधिक एक्टिव होना होगा और वह जिम भी ज्वाइन कर सकते हैं,

परंतु जिम में अधिक भारी वजन उठाने से बचे, क्योंकि नसों में खिंचाव हो सकता है। जिसके कारण आप बहुत अधिक परेशान भी हो सकते हैं.  दांपत्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है.

घर का माहौल हल्का करने के लिए अपने जीवन साथी को कहीं बाहर घूमने फिरने लेकर जाए. आपका जीवन साथी बहुत अधिक प्रसन्न होगा। आप अपने संतान के साथ में कल बहुत अधिक मौज मस्ती करेंगे. 

वृषभ-बुधवार का राशिफल (Vrish Rashi)
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने कार्य क्षेत्र में पूर्व नियोजित कार्य को पूरा करने में थोड़ी सी मेहनत करें,  तभी आपका समय अनुकूल रहेगा.  आपकी सेहत की बात करें तो यदि  महिलाएं कल कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट महीने के बारे में सोच रही है तो कल का दिन उपयुक्त रहेगा,  लगातार एक ही पोजीशन में बैठकर कार्य करने के कारण आपको कमर का दर्द परेशान कर सकता है.

अपने कार्यों के बीच-बीच में आप आराम अवश्य करें अन्यथा,  आपका कमर दर्द और अधिक बढ़ सकता है.   व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत अधिक कठिन परिश्रम करें. विद्यार्थियों की बात करें तो विद्यार्थियों को अपने पढ़ने का पैटर्न चेंज करना होगा,  क्योंकि एक ही तरीके से पढ़ाई करने से आपको बोरियत महसूस हो सकती है.  

पढ़ाई से बोरियत होने के साथ-साथ आपकी रुचि भी काम हो सकती है. अपने मन को शांत रखने के लिए किसी पुस्तकालय में जाकर किताबें पढ़े इससे आपका ज्ञान बढ़ेगा, आपको अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका भी मिल सकता है. 

मिथुन-बुधवार का राशिफल (Mithun Rashi)
कल का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने कार्य स्थल में बातचीत करने में बहुत अधिक समय बर्बाद करेंगे,  तो वही काम करने में भी आपका मन कुछ काम लगेगा.  आपकी सेहत की बात करें तो यदि आपके गले में किसी प्रकार के गांठे हैं और उनमें दर्द है या कोई असहजता महसूस हो रही है तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें, और उसका टेस्ट करवाये.

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो फॉलो सब्जियों का व्यापार करने वाले जातकों को कल बहुत अच्छा मुनाफा हो सकता है.  शादी विवाह के सीजन में आपके माल की बिक्री बहुत अधिक हो सकती है. जिससे आपका आर्थिक स्तर भी और अधिक बढ़ सकता है.  

युवा जातकों की बात करें तो अपने पार्टनर की व्यस्तता को आप इग्नोरेंस समझने की भूल ना करें अन्यथा,  आपकी और आपके साथी के बीच में दूरियां आ सकती हैं.  प्रॉपर्टी से संबंधित विवादों को अच्छे से समझाएं,  यदि आप ऐसा करते हैं तो लोग आपके फेवर में रहेंगे, आपकी प्रशंसा भी हो सकती है.

कर्क-बुधवार का राशिफल (Kark Rashi)
नौकरी करने वाले  जातकों की बात करें तो कल आपको अपने बॉस से बहुत अधिक स्नेह मिल सकता है,  उनके साथ में रहने के कारण आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा जिससे आप अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं.  

आपकी सेहत की बात करें तो जिन गर्भवती महिलाओं का डिलीवरी का समय चल रहा है उन्हें चलते-फिरते समय बहुत अधिक सावधानियां बरतनी चाहिए,   पैर फिसलने की आशंका है गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकले.  

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारिक बातों को लेकर व्यापारियों की संतान के साथ  कुछ कहा सुनी  हो सकती है,  इसीलिए आप थोड़ा धैर्य के साथ काम ले.  घर की बात घर में ही निपट जाए तो अच्छा रहेगा.  

युवा जातकों की बात करें युवा जातको को रिवीजन का कार्य तेजी से करना होगा,  खासतौर से उन लोगों को जो कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं. अपनी संतान के करियर को लेकर आप अभी से प्लानिंग शुरू कर दे,  ताकि आपको भविष्य में कोई परेशानी ना हो और आपकी संतान जीवन में तरक्की कर सके.

सिंह-बुधवार का राशिफल (Singh Rashi)
कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें कल आप अपने कार्यक्षेत्र में शारीरिक और मानसिक स्थिति दोनों में अच्छे रहेंगे,  यह परिस्थितियों आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेंगी. आपकी सेहत की बात करें तो जिन जातकों का ब्लड प्रेशर हाई या सर दर्द आदि की समस्या है या माइग्रेन की समस्या भी है तो वह आपको उस दौरान बहुत अधिक सावधान रहना होगा.  

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कॉस्मेटिक का काम करने वाले जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. तैयारों और शादी विवाह के सीजन में आपके माल की बिक्री बहुत अधिक हो सकती है.   आप किसी भी कार्य के लिए  टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकते हैं.  

युवा जातकों की बात करें तो आपको कल शॉर्टकट रास्ता से बचना होगा, अन्यथा, यह आपको आलसी बना सकते हैं. अपने निजी संबंधों को बहुत अधिक महत्व देने की आवश्यकता है, समय निकालकर आप अपने संबंधियों से फोन पर बात अवश्य करें, हो सके तो कभी-कभी उनसे मिलने भी जाए.

कन्या-बुधवार का राशिफल (Kanya Rashi)
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो, जो जातक सॉफ्टवेयर कंपनी मे कार्य करते हैं,  उनके ऊपर कार्य का प्रेशर बहुत अधिक रहेगा.  आपकी सेहत की बात करें तो यदि आप बहुत दिनों से बीमार चल रहे हैं और आपकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है तो कल से आपकी हालत में सुधार होना शुरू होगा.  

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो उनके लिए कल थोड़ा सा परेशानी वाला दिन रहेगा.  उन्हें कड़ी मशक्कत करनी होगी,  तभी उनका व्यापार आगे बढ़ेगा और उन्हें आर्थिक उन्नति भी तभी प्राप्त होगी व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार का आलस ना करें.

विद्यार्थियों की बात करें तो विद्यार्थी कल अपना सोशल मीडिया में समय बर्बाद कर सकते हैं, बात करने के स्थान पर अपनी पढ़ाई की ओर अधिक ध्यान लगाए अन्यथा,  परीक्षाओं में असफलता भी मिल सकती है. यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान है तो आप अपने माता-पिता से सहायता के लिए कह सकते हैं.  वह आपकी सहायता अवश्य करेंगे,  जिससे आपकी आर्थिक परेशानियां भी दूर हो सकती है.

तुला-बुधवार का राशिफल (Tula Rashi)
कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातको की बात करें तो आप अपने सहकर्मियों के संग अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को साझा करने से बचे अन्यथा,  कार्य स्थल पर आपकी पारिवारिक बातें फैल सकती हैं,  कार्यस्थल पर प्रोफेशनल बातें ही शेयर करें तो अच्छा रहेगा,

आपकी सेहत की बात कर रहे है तो,  सेहत में आपकी लापरवाही के कारण बहुत अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है. इसीलिए आप अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किसी प्रकार की लापरवाही ना बरते, आप अपने घुटनों का विशेष ध्यान रखें, आपके चोट इत्यादि भी लग सकती हैं.  

व्यापार करने वाले जातकों को बहुत अधिक लाभ मिल सकता है,  जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. आप अपने व्यापार में कोई नया कार्य भी खोल सकते हैं.  अपने गुरु तथा गुरु तुल्य व्यक्तियों का सम्मान करें और उनका अनुसरण भी करें,  साथ ही उनकी कहीं बातों को  घर में संतान यदि बहुत छोटी है तो उसे पर पेनी निगाह रखें,  क्योंकि उसके बिगड़ने की आशंका है, उनकी संगत का ख्याल रखें.

वृश्चिक-बुधवार का राशिफल (Vrishchik Rashi)
कल आपको थोड़ी सी भाग दौड़ बहुत अधिक करनी पड़ सकती है. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो खास तौर से वर्किंग महिलाओं को कल बहुत अधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है,  जिसके कारण उन्हें थकावट भी महसूस हो सकती है.  

आपकी सेहत की बात करें तोजिन जातको को अल्सर है उन्हें ओइली चीज और अधिक मसालेदार भोजन का परहेज करना होगा, अन्यथा, आपकी समस्याएं और अधिक बढ़ सकती हैं और आपका स्वास्थ्य और खराब हो सकता है.  

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो जो लोग जनरल स्टोर का व्यापार करते हैं और उधारी पर अपना माल बेचते हैं तो वह अपने सामान को लिखने का कार्य जरूर करें,  क्योंकि लेनदेन में कुछ गड़बड़ होने के कारण विवाद हो सकता है. यदि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं तो पैसा लगाने से पहले आप अच्छी तरह सोच विचार करें.  

युवा जातकों की बात करें तो यदि कल आपके पार्टनर का जन्मदिन है तो उन्हें तो गिफ्ट देने के स्थान पर उन्हें समय ज्यादा से ज्यादा देने का प्रयास करें,  उनके साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जाए तो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा. कल आपके ऊपर अपने घर के बुजुर्गों की सेवा करने की जिम्मेदारी आ सकती है, आप उसे बखूबी निभाये तो अच्छा रहेगा. 

धनु-बुधवार का राशिफल (Dhanu Rashi)
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप मन को शांत रहते हुए काम करें,  कामके बीच में कुछ देर रुक कर आराम अवश्य करें,  आपकी सेहत की बात करें तो  रोगियों को कल बहुत अधिक सावधान रहना होगा, मीठा खाने से परहेज करें अन्यथा, आपकी शुगर और अधिक बढ़ सकती है, जिसके कारण आपको परेशानी भी हो सकती है.  

नियमित रूप से अपनी दवाइयां खाते रहे, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों को कल थोड़ा सा अपनी वाणी में मधुरता लानी होगी,  जिससे आपके कार्य आसानी से हो सकेंगे, क्योंकि तीखी मारवाड़ी व्यापार पर बुरा असर डाल सकती है, जिसके कारण आपके व्यापार में नुकसान भी हो सकता है.

युवा जातकों की बात करें तो प्रेम प्रसंग में चल रहे,  लोगों का कल आपसे तालमेल कुछ बिगड़ सकता है. जिसके कारण आप तनाव में आ सकते हैं.  अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप अपने संबंध अच्छे बनाए रखें, आपकी जरूरत के समय आप उनसे मदद मांग सके और वह आपकी मदद भी कर सकते हैवह आपकी हर परेशानी में आपके साथ खड़े रहेंगे. 

मकर-बुधवार का राशिफल (Makar Rashi)
कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपका आपकी महिला सहकर्मी के साथ संबंध मजबूत रहेगा.  आप उनके लिए दोस्ती से कुछ ज्यादा महसूस भी कर सकते हैं और आप उनको बता भी सकते हैं.  

आपकी सेहत की बात करें तो आप ज्वलनशील पदार्थों से दूर रहे,  केमिकल,  एसिड इत्यादि चीजों से आप अपनी दूरी बनाकर रखें, थोड़ी सी भी लापरवाही के कारण कोई भयंकर दुर्घटना घटित हो सकती है, आप बहुत अधिक परेशान भी हो सकते हैं.  

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो भूमि भवन से संबंधित व्यापार करने वाले जातकों को कल किसी नए प्रोजेक्ट पर धन का निवेश करने से बचना होगा.श अन्यथा, आपको नुकसान हो सकता है.

युवा जातकों की बात करें तो युवा वर्ग अपने अध्ययन की ओर अधिक रुझान बढ़ाएंगे,  पसंदीदा विषय को पढ़ने में भी आपकी रुचि जागरूक होगी, भाई और बहनों के साथ आपके संबंध अधिक मजबूत बने रहेंगे,  यदि कल उनका जन्मदिन है तो आप उन्हें उपहार देना ना भूले, आपके भाई बहनों को बहुत अधिक खुशी होगी. 

कुंभ-बुधवार का राशिफल (Kumbh Rashi)
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल अंतरिक्ष के ग्रहों की चाल काम ना करने के लिए रहेगी,  परंतु आपको एक्टिव रहना है और काम भी करना है अन्यथा,  आपके कार्यक्षेत्र में आपको समस्या घेर सकती हैं.  कल आर्थिक तंगी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं.

आपकी सेहत की बात करें तो वह जिन जातकों को  सिर दर्द की समस्या रहती है, उन्हें कल और अधिक परेशानी हो सकती है,  जिसके कारण आपको डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है.  आप अपनी दवाइयां नियमित समय पर खाते रहे,

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके व्यापार में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, तंगी के कारण आप तनाव में आ सकते हैं. यदि आप चिंता करने के स्थान पर कार्य करेंगे तो आपका व्यापार अच्छा चल सकता है.

युवा जातकों की बात करें तो जिन जातकों की परीक्षा है वह कल अपने क्वेश्चन पेपर को अच्छे से पढ़े, हो सकता है  आप गलत प्रश्न पढ़कर गलत उत्तर लिखकर आ सकते हैं. कल आप अपने भाई बहनों के साथ में अपने करियर से रिलेटेड बातों को डिस्कस कर सकते हैं, वह आपको अच्छा सजेशन देंगे. जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा, किसी शुभ कार्य की तैयारी में कल आप बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे. 

मीन-बुधवार का राशिफल (Meen Rashi)
कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो जो लोग अपने कार्यक्षेत्र में नया-नया काम सीख कर वर्किंग फील्ड में उतरे हैं,  उन्हें अपना काम रिचैक जरूर करना चाहिए अन्यथा, आपके अधिकारियों से आपकी डांट पड सकती है.  

आपकी सेहत की बात करें तो कल आप अपनी आंखों को ज्यादा से ज्यादा आराम देने की कोशिश करें, अधिक टीवी या फोन का इस्तेमाल करने से आपको आंखों में दर्द हो सकता है.  व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो फर्नीचर का काम करने वाले लोगों के हाथ कल बेहतरीन डील हाथ लग सकती है,

विद्यार्थियों को यदि स्पोर्ट्स  में रुचि है तो वह इस ओर बढ़ सकते हैं,  जल्दी ही आपको किसी बड़े प्लेटफार्म पर परफॉर्म करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपको बहुत अधिक खुशी मिलेगी. कल आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं,

आपके परिवार के सदस्य आपकी बात को बहुत ही ध्यान से सुनेंगे और उस पर अमल करने की भी कोशिश करेंगे. कल आप अपने मन को शांत रखने के लिए ईश्वर की भक्ति में लीन रहेंगे.

यह भी पढ़ें-Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में बन रहे हैं ये शुभ योग, मां दुर्गा की कृपा से इन राशियों को होगा धन लाभ

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget