एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal 5 May 2025: मेष से मीन सहित 12 राशियों का पढ़ें 5 मई का, कल का राशिफल

Kal ka Rashifal: कल का राशिफल, 5 मई 2025, सोमवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या सहित सभी राशियों के लिए खास है, जॉब,करियर, बिजनेस और लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, जानें.

Kal Ka Rashifal, 5 May 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 5 मई 2025 का दिन मेष राशि वालों के लिए कल आय के नए स्त्रोत बनेंगे, वृषभ राशि वालों की लव पार्टनर के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी. सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए खुशखबरी से भरा रहेगा. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो कल आपके पास सफल होने का मौका है. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है. वाद-विवाद से दूर रहें. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

वृषभ राशि, कल का राशिफल
कल आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है. विरोधियों से सावधान रहें, आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. बिजनेस में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य कारणों से भी आप चिंतित रहेंगे. पिता से किसी बात पर मदभेद हो सकता है.

मिथुन राशि, कल का राशिफल
आप कुछ निजी समस्याओं से परेशान रहेंगे. परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं. किसी खास मित्र के आने से अच्छा समय बिताएंगे. इस समय व्यापार में गिरावट देखने को मिल सकती है. कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है. वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है.

कर्क राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा. आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. कोई इच्छा पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. परिवार में प्रियजनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है. मान-सम्मान बढ़ेगा. किसी यात्रा पर जा सकते हैं.

सिंह राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो कल आपको सफलता मिलेगी. किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे. मित्रों से आर्थिक लाभ मिलेगा. वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें.

कन्या राशि, कल का राशिफल
कल का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. कल आपकी सेहत खराब हो सकती है. न्यायिक कार्यों में हानि उठानी पड़ सकती है. विरोधी सक्रिय रहेंगे. बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला कल न लें. परिवार में वाद-विवाद होगा. पत्नी के साथ संबंधों को सुलझाने का प्रयास करें. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे.

तुला राशि, कल का राशिफल
कल आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं. लंबी यात्रा का योग है. कल आपको किसी खास काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. कोई इच्छा पूरी होगी. कोई नया व्यवसाय शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा. निवेश के लिए यह समय अच्छा है. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल
कल आप किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. कल आप बड़े काम शुरू कर सकते हैं. वाद-विवाद से दूर रहें. वाणी पर संयम बनाए रखें. कल आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. किसी यात्रा पर जा सकते हैं.

धनु राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा. रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी खास व्यक्ति के आने से आपका दिन बन जाएगा. कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह दिन काफी अच्छा है. परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है. पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें.

मकर राशि, कल का राशिफल
कल का दिन भागदौड़ भरा रहेगा. कल आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. व्यवसाय में सहकर्मियों की मदद मिलेगी. परिवार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी. किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें.

कुंभ राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा. सोचे हुए काम पूरे होंगे. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है. आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो जाएगा. परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्य हो सकते हैं.

मीन राशि, कल का राशिफल
कल आप जो काम करना चाह रहे हैं, वह बिगड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. अपने सहकर्मियों से सलाह लेना लाभकारी साबित होगा. कारोबार में गिरावट महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं.

FAQ: 5 May Rashifal (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1: क्या मेष राशि वालों को 5 मई 2025 को आर्थिक लाभ मिलेगा?
A: हां, मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक लाभ की संभावना है, खासकर पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. हालांकि, आपको अपनी वित्तीय योजना को फिर से जांचना चाहिए.

Q2: वृषभ राशि के लिए क्या 5 मई 2025 का दिन अच्छा रहेगा?
A: हां, वृषभ राशि के लिए 5 मई 2025 का दिन सकारात्मक रहेगा. करियर में तरक्की के साथ-साथ पारिवारिक जीवन में भी सुख मिलेगा.

Q3: क्या मिथुन राशि के जातकों को कार्यस्थल पर प्रमोशन मिलेगा?
A: मिथुन राशि के जातकों को इस दिन कुछ परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन उनकी मेहनत जल्द रंग लाएगी. प्रमोशन के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

Q4: तुला राशि के लिए स्वास्थ्य संबंधी कोई सलाह है?
A: तुला राशि के जातकों को मानसिक शांति बनाए रखने की जरूरत है, इसके लिए योग और ध्यान का अभ्यास करें.

ये भी पढ़ें:Islamic Rules: मुसलमान क्यों बैठकर पीते हैं पानी, इसे लेकर क्या कहता है साइंस

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget