एक्सप्लोरर

कल का राशिफल: 20 जून 2025 - जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल!

Kal Ka Rashifal Hindi: कल का राशिफल 20 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, यहां पढ़ें राशिफल! क्या कहती हैं मेष, तुला, मकर और अन्य राशियां? जानें करियर, स्वास्थ्य, प्यार और धन के बारे में भविष्यवाणी.

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 20 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि (Aries) 20 June 2025

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है. साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है. प्राइवेट कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को आज काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए. कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है. आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे.

वृष राशि (Taurus) 20 June 2025

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है. इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरुरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते हैं, यात्रा लाभदायक होगी। साथ ही जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल करने में सफलता मिलेगी, जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है. इस राशि के प्रोफेसर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए किसी विदेश के कॉलेज में फार्म भर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini) 20 June 2025

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे. अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है. आज किसी फ्रेंड से आपको सहयोग मिलेगा, जिससे आप कई दिनों से रुके कार्यों को पूरा कर लेंगे. जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे.

कर्क राशि (Cancer) 20 June 2025

आज आपका दिन खास रहेगा. आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा. आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते हैं. जिससे आपके परिवार वालों को थोड़ा राहत महसूस होगा. बच्चों आज पार्क जायेंगे, साथ ही आईसक्रीम भी खा सकते हैं. इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है. लवमेट के साथ लॉग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.

सिंह राशि (Leo) 20 June 2025

आज का दिन आपके अनुकूल रहेग. किसी काम को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे. आज आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है. इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है.

आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा. आप घर में आज छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं. इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे. इस अवसर पर आपके घर दूर का कोई रिश्तेदार आकर, आपको सरप्राइस दे सकता है. निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है.

कन्या राशि (Virgo) 20 June 2025

आज पूराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाएंगे. आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा. साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते हैं. इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है. आज उनके लिए दिन शुभ है. आज रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी। जिसके साथ आप थोड़ा समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है कि कोई पुरानी बातें भी शेयर करें. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है.

तुला राशि (Libra) 20 June 2025

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है. कहीं दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा, जिससे आप अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे. आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं. साथ ही उन्हें किसी अच्छी मूवी के लिए ऑफर भी करेंगे. इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है. आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे. आज किसी बचपन के फ्रैंड से आपकी मुलाकात रास्ते में हो सकती है. आज आपके मित्र मददगार साबित होंगे. ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio) 20 June 2025

आज आपका दिन राहत से भरा रहेगा. आज आप ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपके बिजनेस में फायदा कराएंगे. आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा. आज आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार सकारात्मक रखने की जरूरत है. लवमेट को एयर रिंग गिफ्ट कर सकते हैं. अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको किसी बड़े प्लेटफार्म पर परफोर्मेंस करने का मौका मिलेगा. राजीनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. सोशल मीडिया पर लोग आपको फॉलो करेंगे.

धनु राशि (Sagittarius) 20 June 2025

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा. आज ऑफिस की तरफ से आप कोई बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं. अपने मेल को एक बार अच्छे से चेक करके ही जाएं. साथ ही दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा. इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है, आज वो किसी बड़ी कंपनी से अपनी डील फाइनल कर सकते हैं, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा. आज आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे. करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे. कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज आप ऑनलाइन कुछ शॉपिंग करेंगे.

मकर राशि (Capricorn) 20 June 2025

आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे. किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आपको खुशी महसूस होगी. आज किसी अजनबी पर आंख बंद करके विश्वास न करें. अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें. इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है. लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius) 20 June 2025

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा. आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जायेंगे जहां आपको काफी अच्छा लगेगा. आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा. जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके. आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा. लेखन का कार्य कर रहे लोगों को आज सम्मानित किया जायेगा. लवमेट से आज मन पसंद उपहार मिलेगा, इससे रिश्ते और बेहतर बनेंगे। घर पर आज पार्टी का आयोजन करेंगे, जिसमें लोगों का आना जाना लगा रहेगा.

मीन राशि (Pisces) 20 June 2025

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा. संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा. किसी विदेशी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है. इस राशि के बिजनेसमैन अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें. कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है. अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक उपकरणों से आपके कार्य करने के तरीके में बदलाव आएगा. आज परिवार वालों को खुश करने के लिए उन्हें सरप्राइस करेंगे. कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है.

Garuda Purana: इन 3 काम करने वालों को मिलती है अकाल मृत्यु! भूलकर भी न करें

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget