एक्सप्लोरर

Kal Ka Rashifal: 14 मई का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहतरीन, जाग सकता है सोया भाग्य, पढ़ें कल का राशिफल

Kal Ka Rashifal: 14 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, यहां पढ़ें राशिफल! क्या कहती हैं मेष, तुला, मकर और अन्य राशियां? जानें करियर, स्वास्थ्य, प्यार और धन के बारे में भविष्यवाणी.

Kal Ka Rashifal: मेष से मीन राशियों के लिए जानें अपना भविष्य. कल का राशिफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करेगा. करियर, प्यार, स्वास्थ्य, और धन से जुड़ी जानकारियों को ध्यान में रखते हुए, हर राशि के लिए 14 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं.

मेष राशि (Aries) - 14 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए तनाव भरा रहने वाला है. गृहस्थ जीवन में साथी से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े की संभावना है. अपने ऊपर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में ना लगने के कारण उन्हे अपने कामों को करने में समस्या आएगी. आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है.

करियर: आपको किसी काम को नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिलने से आपकी प्रॉपर्टी में इजाफा होगा. 

वृषभ राशि (Taurus) - 14 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है. आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो आपको समस्या देंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कल तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, तभी आप अपने साथी को खुश रख पाएंगे.

करियर: नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बनाएंगे, तो वह आसानी से कर सकते हैं. आपको अपने कामों को लेकर कुछ असुविधा रहेगी, इसलिए आप थोड़ा परेशान रहेंगे.
 
मिथुन राशि (Gemini) - 14 मई 2025
कुल मिलाकर दिन:  कल का दिन आपको अपने ज्ञान को बढ़ाने का रहेगा. पारिवारिक मामलों को आपको मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है. आपको कल घर के लड़ाई-झगड़े को लेकर तनाव बना रहेगा. भाई बहन को कोई शारीरिक कष्ट होने के कारण आप परेशान रहेंगे. आपको किसी बात को लेकर उलझन रहेगी.

करियर: कुछ लंबे समय से रुके हुए काम आपको परेशान करेंगे. आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं. 

कर्क राशि (Cancer) - 14 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचने के लिए रहेगा. यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है. आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं और आप किसी काम को पूरा करने में अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं.

करियर: आपकी किसी गलती को लेकर आपको अपने अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती हैं. यदि आपने शेयर मार्केट में पहले धन का निवेश किया था, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है. 

सिंह राशि (Leo) - 14 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है. आपको कोई विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपके जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी और आप अपने घरेलू मामलों को घर से बाहर न जाने दें.

करियर: आपका बिजनेस की कोई पुरानी डील लंबे समय से अटक रही थी, तो वह फाइनल हो सकती है. 

कन्या राशि (Virgo) - 14 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आपको यदि कोई समस्या लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह कल खत्म हो सकती है. आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. विधार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई चिंता चल रही है, तो वह दूर होगी.

करियर- आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा. आपको अपने कामों को लेकर सतर्क रहना होगा.

तुला राशि (Libra) - 14 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा.

करियर- जो जातक कामों को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोग उसमें कोई बदलाव करने की योजना बनाएंगे. आपको कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आप किसी काम को आसानी से कर सकेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio) - 14 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. राजनीति में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा.

करियर- प्रॉपर्टी में निवेश कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका धन किसी गलत काम में फंस सकता है. आपको अपने परिवार में बड़े सदस्यों की बातों को महत्व देना होगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट होने हो सकती है.

धनु राशि (Sagittarius) - 14 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा. जीवनसाथी के साथ आप कहीं बाहर जा सकते हैं.  सेहत में यदि आपने लापरवाही बरती, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं. आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें.

करियर- बिजनेस कर रहे लोगों को कामों को लेकर सलाह  करना होगा.

मकर राशि (Capricorn) - 14 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है. आपको अपने कामों के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों को भी समय देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं. आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा.

करियर- आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, जिस कारण आपको कुछ चिंता सताएगी. 
 
कुंभ राशि (Aquarius) - 14 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: कल का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे. आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.

करियर- नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा. आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा. 

मीन राशि (Pisces) - 14 मई 2025
कुल मिलाकर दिन: जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. यदि आपने किसी लोन आदि के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपका आसानी से मिल जाएगा.

करियर- कल का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आपको अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात देनी होगी. आप अपने बेफिजूल के खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें, नहीं तो आपका धन संबंधित समस्याएं बढ़ेंगी.

Guru Gochar 2025: गुरु गोचर कल, हो जाएं होशियार अब नहीं मिलेगी कोई छूट हर गलती का होकर रहेगा हिसाब

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Vakri 2026: शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा
शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा
Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: भरणी नक्षत्र में चंद्रमा, जानें आज मेष से मीन तक किसकी बदलेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: भरणी नक्षत्र में चंद्रमा, जानें आज मेष से मीन तक किसकी बदलेगी किस्मत
Aaj Ka Meen Rashifal 6 August 2026: मेहनत का मिलेगा फल, करियर में खुल सकते हैं नए अवसर
मेहनत का मिलेगा फल, करियर में खुल सकते हैं नए अवसर
Aaj Ka Kumbh Rashifal 6 August 2026: रुके हुए काम पकड़ेंगे रफ्तार, किस्मत भी देगी साथ
रुके हुए काम पकड़ेंगे रफ्तार, किस्मत भी देगी साथ

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget