एक्सप्लोरर

Kaal Bhairav Jayanti 2023: काल भैरव जयंती पर आज राशि अनुसार कर लें ये उपाय, शत्रु होगें पराजित, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

Kaal Bhairav Jayanti Remedies: काल भैरव जयंती के दिन भगवान शिव के उग्र रूप, भैरव की पूजा की जाती है. काल भैरव जी को समय और मृत्यु का स्वामी माना जाता है, जो अपने भक्तों की रक्षा करते हैं.

Kaal Bhairav Jayanti Upay: आज 5 दिसंबर को काल भैरव जयंती मनाई जा रही है. इस दिन भगवान शिव के रुद्र रूप काल भैरव की पूजा की जाती है. यह मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाई जाती है. इस दिन को कालाष्टमी भी कहते हैं. काल भैरव की पूजा रात्रि काल में की जाती है. मान्यता है कि काल भैरव जयंती के दिन काल भैरव की पूजा करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं. इस दिन राशि के अनुसार किए उपायों से तरक्की के मार्ग खुलते हैं.

मेष राशि  (Aries)

आज के दिन मेष राशि के जातकों को भोलेनाथ को गुड़ और दही अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना भी आपके लिए उत्तम रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus) 

वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन शंकर भगवान की उपासना के समय दही, शकर, चावल और सफेद चंदन अर्पित करना चाहिए. इससे आपके तरक्की के रास्ते खुलेंगे.

मिथुन राशि (Gemini) 

मिथुन राशि के जातकों को  भैरव जयंती के दिन भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए. पूजा के समय बेलपत्र अवश्य चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहें.

कर्क राशि (Cancer) 

कर्क राशि के लोगों को इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए और इस समय शिवलिंग पर घी अर्पित करें. इसके साथ शिवलिंग कच्चा दूध और दही भी चढ़ाएं. 

सिंह राशि (Leo) 

सिंह राशि के जातकों को जल में गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहें. इससे शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है.

कन्या राशि (Virgo) 

भगवान शिव की उपासना के समय कन्या राशि के जातकों को महादेव को भांग और पान अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही शिव जी को बेलपत्र और पंचफल चढ़ाने से भी आपको लाभ होगा.

तुला राशि (Libra) 

तुला राशि के जातकों को इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करते समय वे दही, शहद और इत्र का प्रयोग जरूर करें. साथ ही इस दिन भगवान शिव के सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.

वृश्चिक राशि (Scorpio) 

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को काल भैरव जयंती पर शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए. साथ ही इस शुभ अवसर पर रुद्राष्टक स्तोत्र का पाठ जरूर करें.

धनु राशि (Sagittarius)   

इस राशि के लोग महादेव की उपासना के समय दूध में हल्दी मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें और उन्हें बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं. इस उपाय को करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है.

मकर राशि (Capricorn) 

मकर राशि के जातकों को आज के दिन जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और उन्हें नीले रंग का फूल अर्पित करना चाहिए. इस दौरान घी का दीपक भी जलाना शुभ होता है.

कुंभ राशि (Aquarius) 

कुंभ राशि के जातकों को काल भैरव जयंती पर जल में सफेद तिल मिलाकर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए. इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें.

मीन राशि (Pisces)

काल भैरव जयंती के शुभ अवसर पर मीन राशि के जातकों के लिए दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना लाभदायी होता है. साथ ही शिव तांडव स्तोत्र का पाठ भी करें.

ये भी पढ़ें

धनु राशि में बुध के वक्री होने से बिगड़ेंगे इन राशियों के रिश्ते, बढ़ेंगी गलतफहमियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget