एक्सप्लोरर

Jyeshta Month 2024: ज्येष्ठ मास में करें राशि के अनुसार ये खास काम, धन-दौलत में होगी वृद्धि

Jyeshta Month 2024: शास्त्रों में ज्येष्ठ के महीने का खास धार्मिक महत्व बताया गया है. इस मास में किए गए उपाय बहुत फलदायी होते हैं. जानते हैं कि इस महीने कौन से काम करने चाहिए.

Jyeshta Month 2024: आज 24 मई से ज्येष्ठ माह की शुरुआत हो रही है, जो 22 जून 2024 को समाप्त होगा. ज्येष्ठ मास का अर्थ होता है बड़ा. इस महीने में गर्मी अपने चरम सीमा पर होती है. इस महीने सूर्य देव अपना रौद्र रूप दिखाते हैं.

ज्येष्ठ का महीना बहुत ज्यादा गर्म और मुश्किल भरा होता है. सनातन धर्म में इस माह में जल के बचाव का बहुत महत्व माना गया है. इस महीने में में हनुमान जी, सूर्य देव और वरुण देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इस पवित्र महीने में दान-धर्म करने से ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है. ज्येष्ठ मास में राशि के अनुसार कुछ उपाय करने से लाभ होता है.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों को इस महीने के हर शुक्रवार के दिन लाल कपड़े में एक मुठ्ठी अलसी और हल्दी की गांठ बांधकर इसे अपनी तिजोरी में रख दें. इससे आपके आकस्मिक धन की प्राप्ति के योग बनेंगे.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों को ज्येष्ठ महीने में शंखपुष्पी पौधे की जड़ को गंगाजल से धोना चाहिए. इसके बाद इस पर केसर का तिलक करें. माना जाता है कि ऐसा करने से व्यापार दोगुनी रफ्तार से बढ़ता है.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए ज्येष्ठ माह में जल में गन्ने का रस मिलाकर स्नान करना लाभकारी रहता है. पीपल के पेड़ में कच्चा दूध और जल चढ़ांए. इससे जीवन में सुख-सौभाग्य प्राप्ति होती है. 

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों को महीने अपने घर में सत्यनारायण भगवान की पूजा करानी चाहिए. हवन करके परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें. इससे पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और परिवार में सुख-समृद्धि आएगी.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों को ज्येष्ठ माह की रात जल में केसर मिलाकर मां लक्ष्मी का अभिषेक करना चाहिए. माना जाता है कि इससे सारे बिगड़े काम बन जाते हैं. साथ ही शत्रुओं से भी जल्द छुटकारा मिलेगा.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को इस दिन इलायची को पानी में डालकर स्नान करना चाहिए ये आपके लिए शुभ रहेगा. इसके अलावा, रात में देवी लक्ष्मी को सिंघाड़े और नारियल का भोग लगाएं. इससे कर्ज की समस्या दूर होती है.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वाले जातकों को इस दिन घर में खीर का प्रसाद देवी लक्ष्मी को चढ़ाना चाहिए और फिर सात कन्याओं में इसे बांट देना चाहिए. ये उपाय नौकरी में चल रही परेशानियों को खत्म करने में कारगर होगा. साथ ही, इस उपाय से आय में वृद्धि के योग बनते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों को ज्येष्ठ मास के दौरान विष्णु सहस्त्रनाम या फिर रात में माता लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए. इससे यश, कीर्ति और ऐश्वर्य प्राप्ति होती है.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों को ज्येष्ठ माह में कच्चे सूत को हल्दी में रंगकर बरगद के पेड़ पर लपेट कर 11 बार इसकी परिक्रमा करनी चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं और सुयोग्य वर प्राप्त होने के योग बनते हैं.

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को ग्ज्येष्ठ मास के दौरान छाता, खड़ाऊ, लोहा, उड़द की दाल का दान करना चाहिए. साथ ही, काले कुत्ते को रोटी खिलाएं. ऐसा करने से ग्रहों की पीड़ा दूर होती है.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों को इस महीने पानी में काला तिल डालकर स्नान करना चाहिए. इससे आपकी मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं और  जीवन में सुख-शांति आती है.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों को ज्येष्ठ मास में आम के फल का दान करना चाहिए. इस महीन राहगीरों को पानी पिलाना उत्तम रहता है. इससे घर में सुख-शांति व सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

ये भी पढ़ें

वृषभ राशि में होगा बुध का गोचर, मुश्किलों से भर जाएगी इन राशियों की लव लाइफ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को रात 8:41 बजे तक शिव योग, नौकरी और पैसों के मामले में क्या कहता है आपका राशिफल?
आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2026: सुबह 9:04 बजे से आर्द्रा नक्षत्र, जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget