एक्सप्लोरर

Job Astrology: जिन लोगों का ये ग्रह होता है खराब, उन्हे ऑफिस में सुननी पड़ती हैं आलोचना

Job Astrology: ऑफिस में बॉस के साथ सही तालमेल होना जरूरी है. बॉस के साथ संबंध खराब होने या काम के लिए बार-बार आलोचना सुनने के पीछे आपके ग्रह-नक्षत्र भी जिम्मेदार हो सकते हैं.

Job Astrology: जॉब करना हर किसी के लिए आसान काम नहीं होता है. नौकरी में कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ता है. अच्छा काम जहां ऑफिस में वाहवाही दिलाता है वहीं जरा सी भी लापरवाही पर बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है.

अगर आपको हर काम में अपने वरिष्ठ अधिकारियों या बॉस की डांट सुननी पड़ती है या फिर आपके हर काम की आलोचना की जाती है तो इसके पीछे आपके कुछ ग्रह-नक्षत्र भी जिम्मेदार हो सकते हैं. जानते हैं कि किस ग्रह के खराब होने से ऑफिस में बार-बार आलोचना सुननी पड़ती है.

ऑफिस में परेशानी बढ़ाता है ये ग्रह (Career Astrology)

सूर्य ग्रह को ऑफिस में बॉस से संबंधों और उनके व्यवहार से जोड़ा जाता है. अगर व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर या अशुभ स्थिति में हो तो ऑफिस में बॉस से मनमुटाव रहता है और बार-बार डांट खानी पड़ सकती है.

कमजोर सूर्य की वजह से आत्मविश्वास की कमी होती है, जिसके कारण व्यक्ति काम में गलतियां करता है और बॉस से डांट खाता है. कमजोर सूर्य अनुशासनहीनता का भी संकेत देता है, जिसके कारण व्यक्ति समय पर काम पूरा नहीं कर पाता है या ऑफिस के नियमों का पालन नहीं करता है और फिर उसे आलोचनाएं सुननी पड़ती हैं.

कमजोर सूर्य सम्मान की कमी का भी प्रतीक होता है. इसकी वजह से व्यक्ति अपने बॉस का सम्मान नहीं करता है या उनके प्रति असभ्य व्यवहार करता है, जिसके कारण उसे डांट मिल सकती है. कमजोर सूर्य नेतृत्व कौशल की कमी का भी संकेत देता है. इस वजह से व्यक्ति अपना कोई भी काम प्रभावी ढंग से नहीं कर पाता है. वह टीम का नेतृत्व नहीं कर पाता है, जिसके परिणामस्वरूप उसे बॉस से डांट मिलती है.

कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने से बॉस के साथ संबंध बिगड़ने लगते हैं. इसकी वजह से कई बार मेहनत करने के बाद भी बॉस की डांट खानी पड़ती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कुंडली में सूर्य मजबूत हो तो बॉस के साथ तालमेल अच्छा बना रहता है.

कुंडली में सूर्य को करें मजबूत

ऑफिस में बॉस के साथ अच्छे संबध बनाए रखना जरूरी है. इसके लिए आपको अपनी कार्यक्षमता पर ध्यान देने के साथ-साथ सूर्य को मजबूत करने के भी उपाय करने होंगे. इसके लिए सूर्योदय के पहले उठकर स्नान करें. इसके बाद एक तांबे के पात्र में जल, आधी चम्मच शक्कर, लाल पुष्प, लाल चंदन और रोली डालकर सूर्य को अर्घ्य दें और ध्यान रखें कि अर्घ्य देते समय जल के छींट पैरों पर न गिरें.

ये भी पढ़ें

कभी खुशी-कभी गम जैसा रहेगा इन राशियों का दिन, पढ़ें मेष-मीन सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
10 अक्टूबर राशिफल: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान
आज का कर्क राशिफल 10 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से भाई-बहनों का संबल, ऐन्द्र योग से उच्च पद की प्राप्ति, मार्केटिंग में बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट्स
आज का कर्क राशिफल 10 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से भाई-बहनों का संबल, ऐन्द्र योग से उच्च पद की प्राप्ति, मार्केटिंग में बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट्स

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget