एक्सप्लोरर

Janmashtami 2022 Special: श्रीकृष्ण की इन बातों में छिपा है सफलता का राज, हर परेशानी का हल हैं ये सीख

Janmashtami Special: 19 अगस्त 2022 यानी आज जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का पर्व मनाया जा रहा है. आइए जानते हैं कान्हा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी.

Krishna Janmashtami 2022,Janmashtami Special: भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पावन उत्सव जन्माष्टमी, अनेक वर्षों से हम मनाते आ रहे हैं. इस साल भी 19 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कंस के कारागार में बाल गोपाल ने महाराज वासुदेव और माता देवकी की अष्टम संतान के रूप में जन्म लिया. गिरधर गोपाल के कार्यों और विचारों ने समस्त ब्रह्मांड को मोहित कर लिया. 

कान्हा ने माता-पिता को कंस के बंधन से मुक्त कराया
भगवान श्री कृष्ण को योगीराज श्री कृष्ण भी कहा जाता है. यह वही श्री कृष्ण हैं, जिन्होंने छोटी सी आयु में ही अपने दुष्ट कंस मामा को मृत्यु के घाट उतार कर अपने नाना श्री उग्रसेन जी को मथुरा के सिंहासन पर फिर से प्रतिष्ठित किया और अपने माता-पिता को कंस के कारागृह से मुक्ति दिलाई.

नटखट कान्हा की बाल लीला
यह वही श्री कृष्ण हैं, जो गोपियों के प्रिय सखा रहे और उनके साथ महारास रचाया और छोटे कृष्ण की बाल लीलाएं अद्भुत हैं. बालक के रूप में नटखट और शरारती कन्हैया ने कभी बांसुरी बजा कर तो कभी माखन चुरा कर सबका दिल चुराया. 

कृष्ण ने मनुष्यों को दी ये बड़ी सीख
सोलह कलाओं में संपूर्ण भगवान श्री कृष्ण का जीवन संघर्षों से भरा रहा. कंस ने कृष्ण को मारने के लिए कई प्रयत्न किए लेकिन बाल गोपाल की महीमा के सामने कंस के साी कोशिशें फेल हो गई. श्री कृष्ण ने खुद को एक युगपुरुष के रूप में स्थापित कर मनुष्यों को यह सीख दी कि यदि मानव भी सही पथ पर चले और कोई कार्य करने का संकल्प प्रण ले तमाम मुश्किलों का सामना कर सकता है.

बहन की रखी लाज, अर्जुन को सफलता का पढ़ाया पाठ
यह वही श्रीकृष्ण हैं, जिन्होंने अपनी बहन द्रोपदी की राखी की लाज रखी और भरी सभा से द्रोपदी को अपमानित होने से बचाया. श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देकर चनुतियों का सामने करने का पाठ पढ़ाया. गीता के विभिन्न अध्यायों के माध्यम से कान्हा ने व्यक्ति को कर्म के प्रति आस्थावान रहने के लिए प्रेरित किया है. 

इस तरह करें कृष्ण की सच्ची भक्ति
मानव को यह समझना होगा कि हमें अपने महान पूर्णअवतार भगवान श्री कृष्ण को मानना तो उनकी कही बातों को जीवन में अपनाना होगा. तभी सफलता प्राप्त होगी और यही कृष्ण की सच्ची भक्ति कहलाएगी. 

श्री कृष्ण की इन बातों को जीवन में जरूर अपनाएं:

  • हमें किसी भी परिस्थिति से घबराना नहीं चाहिए बल्कि डटकर हर चुनौती का सामना करना चाहिए.
  • चाहे आप कितनी भी विकट परिस्थिति में क्यों ना हों, यदि आपके अंदर क्षमता है तो आप एक न एक दिन सबकी नजरों में आ ही जाएंगे.
  • अमीर हो या गरीब, सभी को समान मानें. जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने कभी किसी सखा या सखी में भेदभाव नहीं किया, उसी प्रकार हमें भी जीवन में समभाव रखना चाहिए. 
  • हमें कभी भी अन्याय को सहन नहीं करना चाहिए, इसलिए भगवान श्री कृष्ण ने देवराज इंद्र का अहंकार चूर चूर किया.
  • किसी को दिए हुए वचन का मान रखना चाहिए और जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी को दिया वचन निभाया, उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में अपने वचनों का पालन करना चाहिए. 
  • धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश के लिए भगवान कृष्ण हर बार प्रकट हुए. हमें भी अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए और अधर्म के विरुद्ध लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए.
  • यदि आपका कोई अपना गलत राह पर है तो उसे सही राह दिखाएं, जैसे भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता के उपदेश में बताया. 
  • सदैव सत्कर्म करने की ओर प्रेरित होना चाहिए और भगवान श्री कृष्ण जी के अवतार की भी यही प्रेरणा है.
  • महिलाओं का सदा सम्मान करें जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने 16000 स्त्रियों को बंधन से मुक्त कराया.
  • एक ऐसा मित्र बनाएं जो हर समय आपकी मदद के लिए तैयार हो जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा जी से दोस्ती निभाई.
  • भगवान श्री कृष्ण आपके जीवन में सुख सुविधाओं की वृद्धि करें और आप एक कर्मशील प्राणी बनें, यही हमारी शुभकामना है.

Janmashtami 2022 Puja: जन्माष्टमी पर कान्हा के जन्म का है खीरे से खास संबंध, जानें क्यों इसके बिना बाल गोपाल की पूजा है अधूरी

Janmashtami 2022 Date Time: 19 अगस्त को मनाएंगे जन्माष्टमी तो जान लें शुभ मुहूर्त, इन उपायों से बरसेगी कान्हा की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mulank: बुध के प्रभाव से करियर में सबसे आगे रहते हैं इस तारीख में जन्मे लोग! क्या आपका भी है इनमें नाम?
Mulank: बुध के प्रभाव से करियर में सबसे आगे रहते हैं इस तारीख में जन्मे लोग! क्या आपका भी है इनमें नाम?
Mahadasha: कौन सी महादशा बदल सकती है आपकी किस्मत? जानिए सबसे शुभ ग्रह दशा का रहस्य
Mahadasha: कौन सी महादशा बदल सकती है आपकी किस्मत? जानिए सबसे शुभ ग्रह दशा का रहस्य
Ramayan: आंध्र प्रदेश का अनोखा मंदिर, जहां हनुमान जी नहीं बल्कि सुग्रीव की होती है पूजा
आंध्र प्रदेश का अनोखा मंदिर, जहां हनुमान जी नहीं बल्कि सुग्रीव की होती है पूजा
Anant Ambani Tirupati 2026: अनंत अंबानी ने तिरुपति में चढ़ाए बाल, लेकिन वहां केश दान क्यों किया जाता है?
अनंत अंबानी ने तिरुपति में चढ़ाए बाल, लेकिन वहां केश दान क्यों किया जाता है?

वीडियोज

Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
टेस्ट क्रिकेट के 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा, वेस्टइंडीज के 2 बल्लेबाजों ने लिखा नया इतिहास; बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट के 149 साल में पहली बार हुआ ऐसा, वेस्टइंडीज के 2 बल्लेबाजों ने लिखा नया इतिहास
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Delhi Chor Bazaar: कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
कौड़ियों के दाम मिलते हैं ब्रांडेड कपड़े व गैजेट्स! जानें दिल्ली में कहां-कब लगता है चोर बाजार?
Video: 'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
'कुल्ला भी कर लो दीदी' ट्रेन में कचरा फैलाती और सीट पर ही हाथ धोती महिला को देख भड़के यूजर्स
Embed widget