एक्सप्लोरर

Sunny Deol का डबल धमाका: ‘Jaat’ फिल्म और भाग्य के सितारे एक साथ चमके!"

Jaat Movie: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'जाट' ने 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर धूम मचा दी. जानिए कैसे ज्योतिष और अंकशास्त्र इसकी सफलता में बड़ी निभा सकते हैं.

Jaat Movie: सनी देओल की 'Jaat' जब सिनेमाघरों में नमूदार हुई, तब सिर्फ एक्शन ही नहीं, ग्रहों और अंकों की चाल भी उसके साथ थी. ज्योतिषीय दृष्टिकोण यानि ग्रहों की चाल और अंकशास्त्र के माध्यम से समझते हैं 'जाट' की सफलता की कहानी.

10 अप्रैल 2025 को रिलीज़ हुई सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'Jaat' ने न सिर्फ एक्शन का नया पैमाना तय किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचा दिया. लेकिन एक फिल्म की सफलता सिर्फ स्क्रिप्ट और एक्टिंग से तय नहीं होती है? इसमें ग्रहों और अंकों का भी बड़ा हाथ होता है. सनी देओल की 'जाट' को सफल बनाने में कौन से ग्रह अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं, इसे ज्योतिष से जानते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' की पहली झलक
जाट फिल्म (Jaat) ने रिलीज़ के पहले ही दिन सभी हिंदी फिल्मों को पछाड़ते हुए शानदार कलेक्शन किया है. सिर्फ 'छावा' और 'सिकंदर' जैसी बड़ी फिल्मों से पीछे रही. यह इस बात का संकेत है कि दर्शकों को यह फिल्म शुरू से ही पसंद आई.

फिल्म की रिलीज़ डेट और अंक ज्योतिष
'Jaat' 10 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई. अगर हम इस तिथि को जोड़ें 1 + 0 + 0 + 4 + 2 + 0 + 2 + 5 = 14, और 1 + 4 = 5. यानि इसका भाग्यांक 5 बनता है. अंक ज्योतिष के अनुसार 5 का स्वामी ग्रह बुध है जो बुद्धि, संवाद और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का प्रतीक है. सनी देओल की छवि दमदार संवाद और जबरदस्त स्क्रीन प्रजेंस के लिए जानी जाती है, और यह अंक उनके व्यक्तित्व से मेल खाता है.

10 अप्रैल को बुध की स्थिति भी शुभ परिस्थिति का निर्माण करती है. यह संयोग फिल्म की सफलता के द्वार तक लेने जाने में अहम भूमिका निभात दिख रहा है. बुध का संबंध बिजनेस भी है तो ये फिल्म बिजनेस के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी और Jaat Box Office Collection में अच्छा करेगी.

सनी देओल की कुंडली क्या कहती है?
इंटरनेट पर उपलब्ध कुंडली के अनुसार, 2023 से 2028 तक सनी देओल (Sunny Deol) की कुंडली (Kundli) में विशेष राजयोग सक्रिय है. 'गदर 2' की अपार सफलता के बाद 'जाट' उसी योग के प्रभाव में आई फिल्म है. कुंडली में गुरु की अनुकूल स्थिति और शुक्र की कला से जुड़ी भावनाओं पर पकड़ इस बात को स्पष्ट करती है कि पर्दे पर इस समय सनी देओल के हर साकार को ग्रहों का समर्थन प्राप्त है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

फिल्म का नाम 'जाट' और उसकी अंक शक्ति
'Jaat' शब्द में हिंदी के तीन अक्षर हैं- ज, ट, और आ (स्वर). इसका कुल अंकीय योग 3 बनता है, जो बृहस्पति (गुरु) का प्रतिनिधित्व करता है. गुरु ज्ञान, नेतृत्व और सम्मान का कारक है, जो सनी देओल की ऑनस्क्रीन छवि से मेल खाता है. वर्तमान समय में गुरु शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं, शुक्र का संबंध फिल्म और मनोरंजन से है. 13 अप्रैल से ये फिल्म बड़ी सफलता की तरफ अग्रसर होती दिख रही है. क्योंकि इस दिन मीन राशि में शुक्र मार्गी हो रहे हैं.

फिल्म की स्टाइल और दर्शकों का जुड़ाव
'जाट' एक विशुद्ध मसाला फिल्म है जिसे साउथ के मेकर्स ने बनाया, लेकिन उसमें सनी देओल, रणदीप हुडा और विनीत कुमार सिंह को जिस तरह से कास्ट किया गया है, वह दर्शकों को कन्विंस करता है. ठीक उसी तरह जैसे KGF और पुष्पा (Pushpa) में हीरो की 'अलौकिक' क्षमता पर दर्शक भरोसा कर लेते हैं. यही 'फिल्मी कनविक्शन' और ग्रहीय संयोग मिलकर जाट (Jaat) को सुपरहिट बना सकते हैं.

'Jaat' की सफलता केवल बड़े सितारों या दमदार एक्शन की वजह से नहीं है. इसमें अंकशास्त्र, कुंडली और ग्रहों की चाल का भी गहरा योगदान है. जब अभिनय, निर्देशन और ग्रहों का तालमेल बनता है, तभी ऐसी फिल्में जन्म लेती हैं जो सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत लेती हैं.

इस फिल्म को हिंदी भाषी दर्शकों का तो प्यार मिलेगा साथ ही बाहर भी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता दिख रहा है. किसी राज्य में ये फिल्म टैक्स फ्री भी हो सकती है. अंक ज्योतिष के अनुसार इस साल का राजा मंगल है, फिल्मों में एक्शन का कारक मंगल ही है. ऐसे में इस साल एक्शन फिल्मों को दर्शकों का प्यार अधिक मिलेगा.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

वर्तमान में Youth Protest, CJP आंदोलन और एक्टर शाहरुख खान को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Tarot Horoscope 23 to 29 August 2026: साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget