एक्सप्लोरर

Israel Iran War: ईरान का इजरायल पर हमला क्या तीसरे विश्व युद्ध का संकेत है! बड़े देश क्या करेंगे?

Israel Iran News in Hindi: सूर्य ग्रहण से महज कुछ घंटे पहले ही ईरान ने जंग का एलान कर दिया और रात 10 बजे इजरायल पर एक नहीं 180 से ज्यादा मिसाइल दाग दीं.

israel iran Prediction in hindi: ईरान के हमले के बाद तीसरे विश्व युद्ध की चर्चा तेज हो गई है. जिस तरह से 1 अक्टूबर 2024 को ईरान ने इजरायल पर मिसाइलों से हमला किया उससे दुनिया भर के लोग भयभीत हैं. जंग किसी भी समस्या का हल नहीं हो सकती है. ये सभी जानते हैं, लेकिन ग्रहों के खेल को कौन टाल सकता है.

ज्योतिष की गणना के मुताबिक ईरान और इजरायल के बीच जंग फिलहाल रूकने वाली नहीं है और आने वाले दिनों में इसमे नए अपडेट और किरदारों की एंट्री होने की प्रबल संभावना है. ईरान का ये हमला जंग का एलान तो नहीं कह सकते हैं लेकिन ये जरूर कहा जा सकता है कि ये चिंगारी है जो कभी भी भयंकर आग का रूप ले सकती है और दुनिया को झुलसा सकती है. 

क्योंकि ग्रहों की स्थिति को देखें तो ईरान ने जिस समय इजरायल पर मिसाइलें दागी उस समय भारतीय समयानुसार रात के 10 बज रहे थे. उस समय कुंडली की जो बनती है वो चौकाने वाली है.

वृषभ लग्न की कुंडली बनती है, जिसमें देव गुरू बृहस्पति विराजमान हैं. 9 अक्टूबर 2024 को गुरु वक्री हो रहे हैं. यहां पर बृहस्पति का वक्री होना शुभ संकेत नहीं दे रहा है, ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है. ये देवताओं के गुरू भी हैं. देव गुरू बृहस्पति का कार्य देवताओं को सलाह देना उनका मार्ग दर्शन करना है. ये ज्ञान, उच्च शिक्षा, प्रशासनिक कार्यों के भी कारक हैं. ऐसे में इनका वक्री होना देश दुनिया के लिए नकारात्मक प्रभाव ला सकता है. किसी प्रकार की सलाह काम नहीं आ सकती है, क्योंकि बृहस्पति ग्रह का एक काम सलाह देना भी होता है.

इस स्थिति में कूटनीति भी प्रभावित हो सकती है. बड़े देशों के लिए समय चुनौति पूर्ण रहने वाला है. दक्षिणी अमेरिकी देशों में भी कुछ उथल-पुथल देखने को मिल सकती है. सूर्य ग्रहण के बाद इन देशों में सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिल सकते हैं. भ्रष्टाचार और किसी स्कैंडल के सामने आने से जनता की नाराजगी आंदोलन का रूप भी ले सकती है. सोशल मीडिया पर फेक जानकारी प्रसारित होने से लोग भ्रमित हो सकते हैं. क्योकि राहु की दृष्टि तीसरे घर पर भी बनी हुई है. मीडिया और कम्युनिकेशन फील्ड पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

तीसरे विश्व युद्ध की स्थिति प्रबल तो नहीं बन रही है लेकिन केतु, गुरू, मंगल और शनि की स्थिति देशों के बीच तनाव की स्थिति का निर्माण अवश्य कर रही हैं. 15 नवंबर 2024 तक का समय मिडिल ईस्ट के देशों के लिए कष्टकारी हो सकता है. यहां पर सत्ता परिवर्तन या सत्ता संघर्ष जैसी स्थितियां भी बन सकती है. राहु की स्थिति खुफिया तंत्र को मजबूत बना रही है. दुनिया के बड़े देशों के कूटनीतिक संबंध प्रभावित होंगे. शनि मार्गी होने तक कमजोर देशों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2024: क्या किसी जंग की आहट है 2 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण?

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget