एक्सप्लोरर

Aaj Ka Singh Rashifal: गजकेसरी योग और चंद्रमा की शुभ स्थिति व्यापार में दिलाएगी तरक्की, परिवार में बढ़ेगा मान-सम्मान!

Leo Horoscope Today, Singh Daily Rashifal 16 September 2025: सिंह राशिफल वालों के लिए मंगलवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें सिंह राशिफल.

Aaj Ka Singh Rashifal 16 September 2025: चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होने से आज का दिन लाभदायक रहेगा. जो काम आपके लिए फायदेमंद हैं, उन पर ध्यान केंद्रित करें. बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके मार्गदर्शन में चलें, इससे सफलता के नए रास्ते खुलेंगे.

हेल्थ राशिफल
आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हल्की थकान महसूस हो सकती है, लेकिन दिनचर्या व्यवस्थित रखने से आप ऊर्जावान रहेंगे. योग और ध्यान लाभकारी होंगे.

बिजनेस राशिफल
गजकेसरी और वरियान योग से व्यापार में प्रगति होगी. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से रुके हुए काम या प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य लेकिन स्थिर रहेगी.

जॉब राशिफल
वर्कस्पेस पर आपके प्रयासों की सराहना होगी. ‘बेस्ट एम्प्लॉई’ की ट्रॉफी या किसी सम्मान के आप हकदार बन सकते हैं. मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी.

फैमिली और लव लाइफ
घर में बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. प्रेम संबंधों में दिन मौज-मस्ती और खुशी भरा रहेगा. रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा. पार्टनर के साथ अच्छे से पेश आए.

युवा और करियर राशिफल
युवाओं को कड़ी मेहनत से अपने काम पूरे करने होंगे. वाशि योग से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन आलस्य छोड़कर अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे.

उपाय
आज सूर्य देव को जल अर्पित करें और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें. इससे मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी.

शुभ अंक 1
शुभ रंग नारंगी

FAQs
Q1 क्या आज सिंह राशि वालों को रुके हुए काम पूरे होंगे?
A1 हाँ, अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से अटके हुए कार्य और प्रॉपर्टी से जुड़े मामले हल हो सकते हैं.

Q2 क्या प्रेम जीवन आज अच्छा रहेगा?
A2 हाँ, पार्टनर के साथ मौज-मस्ती और खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मासिक टैरो राशिफल: नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!
Kal Ka Rashifal 28 October 2026: बुधवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, वृषभ को पदोन्नति और कर्क का होगा बड़ा सौदा!
Aaj Ka Singh Rashifal 26 October 2026: 9वें चंद्रमा से परोपकार में मन, वर्कप्लेस पर विरोधियों से सतर्कता व गृहस्थ जीवन में नजदीकियां
Aaj Ka Singh Rashifal 26 October 2026: 9वें चंद्रमा से परोपकार में मन, वर्कप्लेस पर विरोधियों से सतर्कता व गृहस्थ जीवन में नजदीकियां

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget