एक्सप्लोरर

Shani Dev: साल के अंत में मकर राशि में शनि-शुक्र की बनेगी युति, इसका परिणाम आप पर क्या होगा? जानें

Shani Dev: मकर राशि के स्वामी शनि, वर्तमान समय में मकर राशि में ही गोचर कर रहे हैं. अब यहां पर भोग विलास के कारक शुक्र का गोचर (Venus Transit 2022) होने जा रहा है. जानते हैं राशिफल (Horscope)

Shani Dev, Venus Transit 2022, Shani Shukra Yuti: ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक क्रूर ग्रह माना गया है. इसके साथ ही शास्त्रों में शनि को न्याय का कारक, कर्मफलदाता, कलियुग का दंडाधिकरी बताया गया है. शनि एक न्याय प्रिय ग्रह है, जिसे नियम और अनुशासन अधिक प्रिय है. शनि कठोर परिश्रम का कारक भी है. शनि गलत को गलत और सही को सही कहने की क्षमता रखता है.

मकर और कुंभ राशि का स्वामी कौन है?
शनि देव को मकर और कुंभ राशि का स्वामी बताया गया है. वहीं तुला इसकी उच्च राशि है. तुला राशि का स्वामी शुक्र है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि और शुक्र की जल्दी ही युति बनने जा रही है. ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार शनि और शुक्र दोनों आपस में मित्र हैं. शनि को वायु तत्व प्रधान ग्रह माना गया है वहीं तुला राशि भी वायु प्रधान राशि है.

14 जनवरी 2023 तक तांबे के गिलास में न पिएं पानी, इसके पीछे क्या है मान्यता, आप भी जान लें

शुक्र गोचर 2022 (Shukra Gochar 2022)
साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है. इसी महीने के अंत में शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. पंचांग के अनुसार 29 दिसंबर 2022 को शुक्र शनि की राशि मकर में प्रवेश कर जाएगें. साल के अंत में शनि की के साथ शुक्र की युति महत्वपूर्ण मानी जा रही है. शनि के साथ शुक्र की युति क्या फल देगी आइए जानते हैं-

राशिफल (Horoscope Venus Transit 2022)

  • मेष राशि (Aries)- शुक्र का राशि परिवर्तन और शनि के साथ बनने वाली युति आपको वर्कस्पेस और बिजनेस में अच्छी सफलता प्रदान करने जा रही है. धन लाभ हो सकता है. नई जॉब की तलाश भी पूरी हो सकती है. 
  • वृषभ राशि (Taurus)- इस दौरान आपके ऑफिस में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें. लव पार्टनर के साथ संबंध मधुर रखें. धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी. धार्मिक यात्रा पर भी जानें का मौका मिल सकता है.
  • मिथुन राशि (Gemini)- मानसिक तनाव में वृद्धि होगी. ऑफिस में प्रतिद्वंदी परेशान कर सकते हैं. सहयोगियों से काम लेने में दिक्कत आएगी. जिन लोगों ने आपसे उधार लिया है, उनसे संबंध बिगड़ सकते हैं. धन लौटाने में भी आनाकानी करेगें. लव पार्टनर की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है.
  • कर्क राशि (Cancer)- पार्टनर के साथ धोखा न करें. यदि साझेदारी में बिजनेस करते हैं तो लेनदेन के मामले में हिसाब-किताब ठीक रखें. सेहत पर ध्यान देना होगा. नई जगह पर जाने का अवसर मिलेगा.
  • सिंह राशि (Leo)- शनि और शुक्र की युति बनने से आपको कार्य में सफलता के साथ धन लाभ भी हो सकता है. ऐसा संयोग बन रहा है. अपनी छवि को लेकर सर्तक रहें. शत्रु सक्रिय रहेगें.
  • कन्या राशि (Virgo)- विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है. ऑफिस में काम बढ़ सकता है. वहीं नए-नए कार्य आपकी प्रबंधन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं. मन अशांत रहेगा. धन की कमी बनी रहेगी.
  • तुला राशि (Libra)- शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं. तुला राशि शनि की उच्च राशि है. आपको यह गोचर अचानक बढ़ा धन लाभ करा सकती है. बिजनेस में कोई डील फाइनल कर सकते हैं.सेहत का ध्यान रखें.
  • वृश्चिक राशि (Scorpio)- आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं. शुक्र का गोचर उन लोगों के लिए लाभ के अवसर लेकर आ सकता है, मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े हैं वहीं जिन लोगों को विदेश जाने में दिक्कत आ रही है, वो दूर हो सकती है. मेडिकल के छात्रों को सफलता मिल सकती है.
  • धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों को अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखना होगा. अधिक अहंकार की बोली बोलने से आपसी संबंध खराब हो सकते हैं. ऑफिस में भी इसी तरह की दिक्कत आ सकती है. धन के मामले में लाभ होगा. अचानक से रूका हुआ कोई कार्य पूर्ण हो सकता है.
  • मकर राशि (Capricorn)- आपकी राशि में ही शुक्र का गोचर होने जा रहा है. इसलिए सबसे अधिक प्रभाव आपकी राशि में देखने को मिलेगा. इस दौरान महंगी चीजें खरीद सकते हैं. स्वयं को सुदंर दिखाने का प्रयास करेगें. विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं.
  • कुंभ राशि (Aquarius)- धन के मामले में लाभ हो सकता है. वहीं विदेश जाने की भी स्थिति बन सकती है. इस दौरान आप बिजनेस करते हैं तो नया ऑफिस या नई मशीने भी खरीदने की योजना बना सकते हैं.
  • मीन राशि (Pisces)- विद्यार्थियों को लाभ होगा, परिश्रम का फल मिल सकता है. लव पार्टनर के बारे में परिजनों को बता सकते हैं. विवाह की बात भी आगे बढ़ा सकते हैं. भूमि आदि खरीदने की योजना बना सकते हैं.

Health Horoscope 2023: नया साल सेहत की दृष्टि से आपके लिए कैसा है? जानें एस्ट्रोलॉजर से अपना हेल्थ राशिफल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal 18 August 2026: 8वें चंद्रमा से मीन राशि वाले जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, खर्चों पर लगाएं लगाम
Meen Rashifal 18 August 2026: 8वें चंद्रमा से मीन राशि वाले जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, खर्चों पर लगाएं लगाम
Kumbh Rashifal 18 August 2026: 9वें चंद्रमा व शुक्ल योग से कुंभ राशि वालों को लगेगा बड़ा बिजनेस सौदा, ऑफिस से बन सकते हैं विदेश यात्रा के योग
Kumbh Rashifal 18 August 2026: 9वें चंद्रमा व शुक्ल योग से कुंभ राशि वालों को लगेगा बड़ा बिजनेस सौदा, ऑफिस से बन सकते हैं विदेश यात्रा के योग
Makar Rashifal 18 August 2026: 10वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मकर राशि वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, धरातल पर उतरेंगी बड़ी योजनाएं
Makar Rashifal 18 August 2026: 10वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मकर राशि वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, धरातल पर उतरेंगी बड़ी योजनाएं
Vrishchik Rashifal 18 August 2026: 12वें चंद्रमा से वृश्चिक राशि वाले फालतू खर्चों व विवादों से बचें, वाणी पर रखें संयम
Vrishchik Rashifal 18 August 2026: 12वें चंद्रमा से वृश्चिक राशि वाले फालतू खर्चों व विवादों से बचें, वाणी पर रखें संयम

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget