आज का राशिफल, 11 मई (शुक्रवार): आज है जन्मदिन तो अच्छा नहीं रहेगा एक साल

आज का राशिफल में गुरूजी पवन सिन्हा बता रहे हैं कि अगर आपका आज 11 मई शुक्रवार को जन्मदिन है तो आने वाले एक साल में आपके जीवन में क्या बदलाव हो सकते हैं. गुरूजी के मुताबिक, अगले 12 महीने आपके लिए ज्यादा अच्छे नहीं हैं. अच्छा समय होने के चलते आपको कई अहम बातों का ख्याल रखने की जरूरत है.
1 साल में आपके जीवन में होंगे ये बदलाव
नहीं करें कोई बड़ा काम
अगर आज आपका जन्मदिन है तो आपके लिए आगे आने वाला एक साल अच्छा नहीं है. समय ठीक ना होने के चलते कोई बड़ा काम ना करें.
रिश्तों और सेहत का ख्याल रखें
समय अच्छा नहीं होने के चलते रिश्तों के बिगड़ने की संभावना है. रिश्तों का असर सेहत पर भी पड़ सकता है. ऐसे में रिश्तों और सेहत दोनों का ख्याल रखने की जरूरत है.
फरवरी के बाद शुरू होगा अच्छा समय
जैसे ही अगले साल की फरवरी बीत जाएगी, आपके लिए अच्छे समय की शरुआत होने की संभावना है. अच्छा समय शुरू होने पर कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है.
ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.
















