एक्सप्लोरर

Horoscope Today 8 June 2022: कन्या, मकर, धनु राशि वालें रहें सावधान, सभी राशियों को जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 8 June 2022, Aaj Ka Rashifal in Hindi: मेष, कर्क, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए 8 जून 2022 का दिन महत्वपूर्ण है. सभी राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi).

Horoscope Today 8 June 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 8 जून 2022 बुधवार को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी की तिथि है. आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है. आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है. आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन इस राशि वालों का विनम्र स्वभाव दूसरों के साथ रिश्तों को और भी मजबूत करेगा, विनम्र बने रहना समय की जरूरत भी है. नई नौकरी ज्वाइन की है तो समय का विशेष ध्यान रखें क्योंकि यह समय आपके लिए बहुमूल्य है. कारोबारी अपने पार्टनर के साथ संबंध मधुर रखें, विवाद होने की आशंका है जिससे बचे. युवाओं का दोस्तों से बात कर मन प्रसन्नचित्त रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट दर्द की आशंका है, ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. अपनों के सहयोग से पारिवारिक वातावरण को सुखद बनाना होगा, तो वहीं दूसरी ओर कोई सुखद समाचार आप सभी को प्रसन्न रखेगा.

वृष- आज के दिन काम में लापरवाही कतई न होने दें.  यदि आप किसी एनजीओ या सेवा संस्थान से जुड़े हैं तो जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं. नौकरी में लापरवाही आपके लिए खतरा साबित हो सकती है. खुदरा कारोबार करने वालों को आज उधार देने से बचना चाहिए, क्योंकि उधार में दिया धन फंस सकता है. युवा विपरीत परिस्थितियों से निकलने का मार्ग खोजने चाहिए. वर्तमान में सही लोगों की संगत की जरूरत है. हेल्थ को लेकर आज खान-पान में लापरवाही वजन बढ़ाने वाली होगी, इस समय वजन नियंत्रित रहना चाहिए. टीवी लैपटॉप या मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदेह है. परिवार में बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा.   

Rahu Nakshatra Transit 2022 : जून में 'राहु' का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

मिथुन- आज के दिन कामों के अधिक बोझ से परेशान न हो. मित्र मंडली के बीच में बैठने से रिलैक्स अनुभव कर सकते हैं. ऑफिस में काम की प्रशंसा मिल सकती है, ऐसे में काम में लगे रहें. कारोबारियों को आज अच्छा मुनाफा कमाने की स्थिति बन सकती है, स्टॉक को एक बार जरूर ठीक कर लें. युवाओं इस समय करियर पर फोकस करना चाहिए, अपने लक्ष्य को ध्यान जमाए रखें. सेहत में आज दांत की दिक्कतें बढ़ सकती है, ऐसे में एक बार डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें. परिवार के साथ आपको कुछ वक्त बिताना होगा, क्योंकि आपसी तालमेल के जरिए मुश्किल भरे समय को आसानी से काट लेंगे.

कर्क- आज के दिन महत्वपूर्ण कार्य को फॉलो करें, ऐसे में एक्टिव रहते हुए आगे बढ़ने की सलाह है. आईटी सेक्टर और फैशन डिजाइनिंग से संबंधित नौकरी करने वालों के लिए समय उन्नति का है. इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करने वालों को बड़े मुनाफे मिलने की संभावना दिख रही है. युवाओं में कन्फ्यूजन की स्थिति मार्ग से डीस्ट्रैक कर सकती है. हेल्थ को लेकर आज उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीज बेहद अलर्ट है, ग्रहों की स्थिति इन रोगों के माध्यम में सेहत में गिरावट करने के फिराक में है. परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा, तो वहीं पिता व वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

Shani Dev : शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों का करेंगे हाल बेहाल

सिंह- आज के दिन संबंधों में आंच न आने दें, ऐसे में गड़े मुर्दों को न उखाड़ते हुए पुरानी बातों को भूलना होगा. कठोर मेहनत से उन्नति के द्वार खुल सकते हैं, इस ओर फोकस बनाए रखें. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा. खुदरा व्यापारी ग्राहकों के साथ बहुत ही मधुर वाणी और उनकी पसंद और न पसंद का भी ध्यान रखें. विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेगा, यदि विदेश जाने की तैयार कर करें हैं तो सफलता हाथ लगेगी. हेल्थ में उन लोगों को सचेत रहना है जिनका इम्यून सिस्टम बेहद कमजोर है. ननिहाल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिलने की आशंका है.

कन्या- आज के दिन मन इमोशनल हो सकता है जिसको देखते हुए महत्वपूर्ण डिसीजन ना ही लें तो बेहतर होगा. आज अपने पुण्यों को बढ़ाना है, क्षमतानुसार किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से सहायता करें. गरीब व असहाय लोगों के लिए खाने- पीने  की व्यवस्था करा सकते हैं. दिमाग में आ रहें आइडिया को भुनाना होगा, जो कार्य को सरल बनाएँगे और सीनियर से प्रशंसा भी दिलावाएंगे. खुदरा व्यापारियों को मुनाफे लाभ हाथ लग सकते हैं, ऐसे में सजग रहना चाहिए. सेहत को देखते हुए आपको मानसिक तनाव व आलस्य से बच कर रहना होगा. परिवार में सुख शांति के लिए देवी की आराधना करनी चाहिए.

Astrology : दोस्त बनाने में बहुत माहिर होते हैं इस राशि के लोग, इनकी मीठी बातों से लोग हो जाते हैं बहुत जल्दी इंप्रेस

तुला- आज के दिन इच्छित मनोकामनाएं कुछ हद तक पूर्ण होती नजर आएंगी, जिन कार्यों को लेकर कई दिनों से परेशान हैं तो वह भी पूरे होते नजर आ रहें हैं. जो लोग आईटी और मीडिया से संबंधित जॉब करते है उनका मनचाहे स्थान में स्थानांतरण मिल सकता है. कपड़ों से संबंधित कारोबार करने वालों को सफलता मिलेगी. छात्र वर्ग इधर-उधर की बातों में समय बिताने से अपना कीमती समय बर्बाद कर सकते हैं. हेल्थ में घुटने से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती है, यदि आपको आर्थराइटिस की समस्या है, तो उससे संबंधित दवाई खाना व व्यायाम करना न भूलें. मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी.

वृश्चिक- आज के दिन मानसिक तौर पर कूल रहें, कार्य बने या न बने आपको परेशान नहीं होना चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर शारीरिक तौर पर भी जितना हो सके आराम करना होगा. ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने के लिए दिन उपयुक्त है. नौकरीपेशा से जुड़े लोग मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करें. प्रमोशन मिलने की संभावनाएं हैं. व्यापारियों को विवाद करना नुकसान पहुंचा सकता है. खानपान से संबंधित व्यापारियों को भी लाभ होगा. पेट संबंधी रोगों से परेशान हो सकते हैं, ऐसे में हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें. बड़ी संतान और जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित मामलों में अलर्ट रहने की सलाह दें.

Shani Transit 2022 : शनि 'वक्री' के बाद अब इस राशि में करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को उठाना होगा नुकसान

धनु- आज के दिन आप महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे, तो वहीं दूसरी ओर अपनी पैनी निगाह घर के लोगों पर भी बनाकर रखनी होगी. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कार्य में क्षमताओं को बढ़ाते हुए आगे बढ़ना होगा. नया व्यापार स्टार्ट करने की सोचने वालों को लिए दिन उपयुक्त है. युवाओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. सेहत में तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा, वर्तमान में दमे के मरीज अलर्ट रहना होगा. ऐसे में योग एवं ध्यान भी लाभकारी सिद्ध होगा. अपनों के प्रति समर्पण बढ़ेगा, उनकी हर प्रकार से मदद करनी चाहिए. सामाजिक रूप से भी आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है.

मकर- आज सकारात्मक विचार के साथ दिन की शुरू होगी, तो वहीं दूसरी ओर चीजों का गलत आकलन करने से बचना चाहिए. कला जगत से जुड़े लोगों को प्रैक्टिस करने के पर ध्यान देना चाहिए. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों पर काम का वर्क लोड अधिक रहेगा बस ध्यान रखना है कि अपनी टीम के साथ बहुत अच्छे से बातचीत करें, ऐसे में किसी को भी कटु वचन न बोले. लोहे के व्यापार में मुनाफे की संभावना है. हेल्थ में जिन लोगों की शारीरिक क्षमता कमजोर है वह अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, अपने मजबूत रिश्तों को कमजोर न पड़ने दें.

कुम्भ- आज के दिन दूसरों को छोटी-छोटी बातों को लेकर ताने नहीं देना चाहिए. लक्ष्यों को लेकर प्रयासों में कमी न आने दें. मार्केटिंग सेल से संबंधित लोगों को मन मुताबिक टारगेट प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. पैतृक कारोबार में यदि विवाद चल रहा है तो उसे लेकर परेशान न हो सही समय और प्रभु की कृपा से समस्त विवाद स्वतः ही समाप्त हो जाएंगे. पाइल्स जैसी बीमारियों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है, साथ ही योग और फाइबर युक्त भोजन अधिक करें. परिवार वालों के साथ आपका तालमेल काफी अच्छा रहेगा. मित्रों पर बेवजह कि शंका करने से बचें.

मीन- आज के दिन कार्यों को लेकर एक्टिव रहना होगा यदि कार्य पेंडिंग चल रहे हैं तो उसे आज ही खत्म करने की कोशिश करें. ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, तो वहीं दूसरी ओर जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हैं, उन्हें कार्यों से संबंधित खुशखबरी या सैलरी बढ़ने की संभावना है. बिजनेस में अवैधानिक रूप से लिया गया धन परेशानी में डाल सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन चिंतामुक्त रहने वाला है. नये मित्र  व जनसंपर्कों में वृद्धि होगी. पिता के दिशा निर्देश पर चलें और कोशिश करें कि उनसे किसी पैसे की मांग न करें तो अच्छा होगा.

साप्ताहिक राशिफल: इन 6 राशियों को हानि तो इन राशि वालों को चमकेगी किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget