एक्सप्लोरर

23 जुलाई राशिफल: आज है हरियाली तीज, मिथुन, कन्या और तुला राशि वाले विवाद की स्थिति से बचें, जानें- आज का राशिफल

Horoscope Today: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या सहित सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, आइए जानते हैं आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों को आज के दिन शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. आज के दिन रूके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं. वृष राशि के जातकों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. इसलिए आज के दिन आलस का त्याग करें. मिथुन राशि वाले आज के दिन क्रोध पर काबू रखें नहीं तो अनिष्ट भी हो सकता है. कर्क राशि वाले आज स्वयं की क्षमताओं को जानने की कोशिश करें, जब तक आप स्वयं की क्षमताओं को नहीं जानेंगे तब तक सफलता आप से दूर रहेगी.

मेष- आज के दिन जीवन को सकारात्मकता की ओर ले जाते हुए, डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने की प्रयास करने चाहिए. पिछली चल रही आपकी योजनाएं सफल होती दिखाई दे रही है, इस और भी ध्यान दें. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को नई नौकरी के लिए ऑफर लेटर मिल सकता है. बिजनेस के बड़े सौदा सोच समझकर करने होंगे, नहीं तो एक गलत डील भविष्य में नुकसान पहुंचा सकती हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से वाहन चलाते समय दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहें, चोट लगने की आशंकाएं बनी हुई है. पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है.

वृष- आज के दिन कठोर तप करना है मन में आराम करने की इच्छा आपको निराश करेगी. अनावश्यक रूप से महंगी वस्तु को खरीदने से बचे. ऑफिस में यदि आप टीम को लीड करते हैं, तो सहकर्मियों पर अपनी बातों को थोपने के बजाय उनके विचारों को भी महत्व दें. व्यापारी वर्ग के लिए दिन शुभ है जो लोग खाद्य सामग्री व शिक्षा क्षेत्र से संबंधित व्यापार करते हैं, उनको अधिक लाभ मिलने की संभावनाएं हैं. स्वास्थ्य की बात करें तो आज बदन दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे, इसके अतिरिक्त जीवनसाथी को प्रसन्न रखना भी अति आवश्यक है.

मिथुन- आज के दिन मन मुताबिक कार्य न होने पर क्रोध आ सकता है, शांत रहते हुए अपने क्रोध को नियंत्रित करके रखें. बैंक से जुड़े लोग खासकर जिनका टारगेट बेस्ट कार्य है, उनका कार्यभार बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. थोक का व्यापार करने वालों को बड़े क्लाइंटो से लाभ मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर जो व्यापारी सरकारी काम करते हैं उनके लिए भी दिन शुभ रहने वाला है. सेहत को लेकर सिर दर्द या डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. वर्तमान समय में हाइजेनिक रहना भी आपके लिए अति महत्वपूर्ण है. मित्रों से आर्थिक तौर पर मदद मिल सकती है.

कर्क- आज के दिन आप दूसरों द्वारा दिया ज्ञान छोड़ अपनी बुद्धिमत्ता को पहचाने जो कि आपके भीतर है. रचनात्मक विचारों को काम में प्रयोग करें. ऑफिस जाने से पहले प्रमुख कार्यों की लिस्ट बना लें. जो जरूर कार्य हैं उनको सबसे पहले लिखें, अत्यधिक व्यस्तता के कारण कार्य छूट भी सकता है. व्यापारियों को बड़ा अमाउण्ट कैश में लेने से बचना है. हेल्थ में बाहर से आते ही ठंडे पानी का सेवन करने से बचें, क्योंकि ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं. परिवार,आस-पास या जानने वाले में यदि किसी का महिला का जन्मदिन हैं तो उन्हे कोई उपहार अवश्य लाकर दें.

सिंह- आज के दिन सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव धर्म-कर्म की ओर आकर्षित करेगा आपकी सहायता से जरूरतमंद को राहत मिल सकती है. नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को आजीविका के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलेंगे, सैलरी भी बढ़ने की संभावनाएं बनी हुई है. जिन व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार करने का की योजना बना रखी थी, उन्हें अब धन निवेश के साथ कार्य प्रारंभ कर देना चाहिए. स्वास्थ्य की दृष्टि से हाई बी.पी के मरीज अलर्ट रहें. संतान व परिवार के लोग किसी शुभ अवसर पर आपके पास एकत्रित होगा, इस पल को इंज्वाय करते हुए आनंद लेना चाहिए.

कन्या- आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सलाहकारों से सलाह लेना फ़ायदेमंद होगा. कर्मक्षेत्र की बात करें तो फील्ड के लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, कार्य की अधिकता भी रहेगी, पूरे जोश के साथ कार्य करें. व्यापारिक वर्ग महत्वपूर्ण कार्यों में बुद्धि पूर्वक निर्णय लें, परिस्थितियां आपके फेवर में होगी योजनाओं को क्रमबद्ध रूप से लागू करना लाभदायक होगा. सेहत में आंखों में चल रही समस्या को लेकर लापरवाह न हो, कार्य करते समय चश्मे व डॉक्टर की सलाहनुसार दवाई का यूज करते रहें. घर से निकलते समय बड़ों को प्रणाम करके निकले, क्योंकि उनका आशीर्वाद नकारात्मक चीजों से दूर रखेगा.

तुला- आज के दिन दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें, क्योंकि वास्तविक प्रेम अंदर के गुणों को विकसित करने और परिपक्वता से प्राप्त होता है न कि किसी पर भावनात्मक रूप से निर्भर होने पर. सरकारी विभाग में कार्यरत लोग योजनाओं को पूरा करें, क्योंकि पिछले कार्यों कि समीक्षा हो सकती है. व्यापारी समझदारी पूर्वक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें, इसके अतिरिक्त परिश्रम करने की स्थिति में धैर्य का साथ न छोड़े. सेहत में दिमाग में अधिक लोड न लें, सिर दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. मां को सलाह दें कि किचन में कार्य करते समय अग्नि का विशेष ध्यान रखें.

वृश्चिक- आज के दिन आपके लिए ग्रहों की कुछ स्थिति ऐसी चल रही है जिससे नियम टूट सकते हैं, इसलिए नियमों का अनुशासन के साथ पालन करना होगा. ऑफिस में मीटिंग में बताएं गये महत्वपूर्ण बिंदुओं को गंभीरता से नोट करें, यह आपके बहुत काम आने वाली हैं. जो महिलाएं व्यापार के लिए इच्छुक हैं उनको व्यापार से संबंधित ऑनलाइन शिक्षा लेनी चाहिए ऐसा करना लाभकारी होगा. स्वास्थ्य में यदि किसी रोग के चलते आपकी दवाई चल रही है, तो डॉक्टर के बताए गए नियमों का पालन करें. घर या फिर अपने लिए कुछ ख़रीददारी की सोच रहें हैं तो उतनी ही ख़रीददारी करें जितने की आवश्यकता है.

धनु- आज के दिन की शुरुआत कुछ धीमी गति से आरम्भ हो सकती है लेकिन शाम तक चीजें समानता समान्य हो जाएंगी. ऑफिस में काम को कुशल बनाने के लिए बुद्धि का पूर्ण प्रयोग करें, क्योंकि मेहनत से ज्यादा दिमाग कठिन कार्य को सरल कर देगा. कार्यों को पूरा करने के लिए अन्य लोगों की सहायता भी ले सकते हैं. व्यापार फलदायक व लाभप्रद है, पार्टनरशिप में किये गये कार्य सफल होगें. हेल्थ में चिंता का नकारात्मक प्रभाव स्वस्थ्य पर न पड़ने दें, दिल से कमजोर लोगों को  ध्यान और मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए. पिता के माध्यम से आपको लाभ हो सकता है, उनके कहें मार्गदर्शन पर चलें.

मकर- आज के दिन मन इधर-उधर बातों में अधिक लगेगा लेकिन आज आपको काम पर ही ध्यान लगा कर रखना होगा. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होने की आशंका है, साथ ही जो लोग विदेशों में जॉब ढूंढ रहे हैं उनको भी सफलता मिलने की संभावना दिख रही है. व्यापारी वर्ग अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ निष्ठा और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे, सभी काम को काफी बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए . सेहत की बात करें तो आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के गिरते स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. पारिवारिक सम्बन्धों को पर्याप्त महत्व दें.

कुंभ- आज के दिन की ग्रहीय स्थिति देखी जाएं तो आपके लिए अत्यंत लाभकारी है, इसका लाभ लेने के लिए तैयार रहना होगा. नौकरी पेशा से जुड़े लोग कार्य पर ध्यान देते हुए, लापरवाही करने से बचें. व्यापारी वर्ग की बात करें तो उन लोगों की सलाह पर निवेश करें, जो अनुभवी हों, कानूनी दांव-पेंच से भी बचकर रहना होगा. युवा वर्ग टाइलेंट को निखारने पर फोकस करें. खान-पान में लापरवाही आपके वजन को बढ़ाने वाला हो सकता है. आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके परिवार के बीच रिश्तों को मज़बूत बनाएगा. अचानक मिला कोई सुखद संदेश आपके मन को प्रसन्न करने वाला हो सकता है.

मीन- आज के दिन मुसीबतों से बाहर निकलने के लिए सजग होकर प्रयास करना होगा. अपनों के प्रति थोड़ा अधिक विश्वास रखने की जरूरत है. बॉस आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं, जिससे आपको गर्व की अनुभूति होगी, साथ ही कार्य में भी गुणवत्ता देखने को मिलेगी. व्यवसाय में कार्यों को लेकर विचार आएंगे, जिसके माध्यम से आर्थिक चिंताएं दूर होती नजर आ रही है. महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है, कि आज विशेष अलर्ट रहना होगा. संतान के भविष्य को लेकर प्लान कर सकते हैं यदि वह विवाह योग्य हैं,  तो उनकी ओर से शुभ सूचना मिल सकती है.

Chanakya Niti: ये चार गुण महिलाओं को बनाते हैं महान, हर जगह मिलता है सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौतपा 2026 में कब? सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ 9 दिन तपेगी धरती? ज्योतिषाचार्य से जानिए संपूर्ण जानकारी?
नौतपा 2026 में कब? सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ 9 दिन तपेगी धरती? ज्योतिषाचार्य से जानिए संपूर्ण जानकारी?
EMI और Loan ने बढ़ाई टेंशन? मंगलवार को किया यह 1 उपाय दिला सकता है कर्ज से राहत
EMI और Loan ने बढ़ाई टेंशन? मंगलवार को किया यह 1 उपाय दिला सकता है कर्ज से राहत
Aaj Ka Rashifal 28 April: 12 साल बाद सूर्य का मेष राशि में 'महासंयोग', आज मंगलवार को इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, नोट कर लें शुभ मुहूर्त!
Aaj Ka Rashifal 28 April: 12 साल बाद सूर्य का मेष राशि में 'महासंयोग', आज मंगलवार को इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी, नोट कर लें शुभ मुहूर्त!
Aaj ka Meen Rashifal 28 April 2026: अंतरराष्ट्रीय व्यापार में मचेगी धूम और वसीयत से चमकेगी किस्मत, करियर में बड़े बदलाव का है दिन
मीन राशिफल 28 अप्रैल 2026 अंतरराष्ट्रीय व्यापार में मचेगी धूम और वसीयत से चमकेगी किस्मत, करियर में बड़े बदलाव का है दिन

वीडियोज

Chitra Tripathi: वोट का 'धर्मयुद्ध', बंगाल में कौन जीतेगा? | West Bengal Election | Mamata Banerjee
Breaking News: एक तरफ प्रचार, दुसरी तरफ हमला...TMC बना निशाना! | West Bengal Election | Voilence
West Bengal Election 2026: बंगाल में Modi-Yogi-Shah का Road Show | Mamata Banerjee | TMC | BJP
Trump News: ट्रंप को मारने आए शख्स Cole Tomas Allen का सच जानकर उड़ जाएंगे होश! | Secret Service
Kejriwal vs Justice Swarna Kanta: केजरीवाल का खुला विद्रोह, सत्याग्रह का ऐलान! | Delhi High Court

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NSA Ajit Doval UAE Visit: डोभाल के UAE दौरे को लेकर बौराया पाकिस्तान, बोलने लगा साजिश वाला झूठ, किसने निकाल दी हवा?
डोभाल के UAE दौरे को लेकर बौराया पाकिस्तान, बोलने लगा साजिश वाला झूठ, किसने निकाल दी हवा?
पंजाब में टूट सकते हैं AAP के विधायक? संगठन बचाने के लिए भगवंत मान ने लिया बड़ा फैसला
पंजाब में टूट सकते हैं AAP के विधायक? संगठन बचाने के लिए भगवंत मान ने लिया बड़ा फैसला
ट्रंप की पत्नी को बताया गर्भवती विधवा तो बुरी तरह भड़कीं फर्स्ट लेडी, ट्रंप ने भी होस्ट की लगाई क्लास, बोले- इसको हटाओ...
ट्रंप की पत्नी को बताया गर्भवती विधवा तो बुरी तरह भड़कीं फर्स्ट लेडी, ट्रंप ने भी होस्ट की लगाई क्लास, बोले- इसको हटाओ...
IPL Playoffs Scenario: क्या RCB की प्लेऑफ में जगह पक्की? शर्मनाक हार के बाद DC की उम्मीदों को लगा झटका; समझिए समीकरण
क्या RCB की प्लेऑफ में जगह पक्की? शर्मनाक हार के बाद DC की उम्मीदों को लगा झटका; समझिए समीकरण
राजामौली की 'Varanasi' के बाद महेश बाबू ने साइन कीं 3 बैक-टू-बैक बड़ी फिल्में? टीम ने दिया ऑफिशियल अपडेट
'Varanasi' के बाद महेश बाबू ने साइन कीं 3 बैक-टू-बैक बड़ी फिल्में? टीम ने दिया ऑफिशियल अपडेट
TMC सांसद यूसुफ पठान ने BJP की तारीफ में पढ़े कसीदे! ममता-महबूबा से नीतीश तक भी नहीं हैं इससे पीछे, इसके पीछे की मजबूरी क्या?
TMC सांसद यूसुफ पठान ने BJP की तारीफ में पढ़े कसीदे! ममता-महबूबा से नीतीश तक की मजबूरियां क्या?
AHSEC HS Result 2026: असम बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, जानें कैसे आसानी से चेक कर सकते हैं नतीजे
असम बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, जानें कैसे आसानी से चेक कर सकते हैं नतीजे
Tech Tips: Tower Cooler vs Desert Cooler... किससे मिलेगी गर्मियों में राहत दिलाने वाली ठंडी हवा?
Tech Tips: Tower Cooler vs Desert Cooler... किससे मिलेगी गर्मियों में राहत दिलाने वाली ठंडी हवा?
Embed widget