एक्सप्लोरर

Horoscope Today 24 August: मेष, मिथुन, तुला वाले इन बातों का रखें ध्यान, जानें सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 24 August 2022, Aaj Ka Rashifal:आज का राशिफल कुछ राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आ रहा है.ग्रहों की चाल आज आपकी किस्मत पर क्या प्रभाव डाल रही है,जानते हैं राशिफल(Horoscope In Hindi)-

Horoscope Today 24 August 2022, Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से मीन राशि तक के लोगों के लिए आज का राशिफल महत्वपूर्ण है. आज प्रदोष व्रत है. शिव जी को प्रसन्न करने का दिन. इस दिन आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं, आइए सभी 12 राशियों का जानते हैं, आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi)-

मेष राशि (Aries)- मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है. आप संतान की नौकरी को लेकर चिंतित रहेंगे. परिवार में आपको किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचार कर फैसला लेना बेहतर रहेगा. घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोग परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं. सामाजिक क्षेत्रों में आपकी साख चारों ओर फैलेगी, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा.

वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आज कुछ खास रहने वाला है. आप सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है. स्वास्थ्य के मामले में  लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक रहेगी, इसलिए योग व व्यायाम करते रहें, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है. आपको अपने रुके हुए काम को पूरा करने का समय मिलेगा. दिनचर्या में बदलाव करने का पूरा फायदा उठाएंगे. जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम बन सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में लाभ के कई अवसर लेकर आएगा. आज आप एक से अन्य स्रोतों से भी लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको किसी पर अंधा विश्वास करना नुकसानदायक . संतान आपको द्वारा सौंपे गए काम को समय पर पूरा न करके आपको निराश करेगी. आपका कोई मित्र आज आपसे लंबे समय बाद मुलाकात कर सकता है. पिताजी से चल रही अनुभव  आप माफी मांग कर सुलझाने में कामयाब रहेंगे.

कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि के जातकों को आज एक के साथ दूसरी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है, लेकिन उन्हें अभी पुरानी नौकरी को नहीं छोड़ना है. आपके शत्रु आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी को कर सकते हैं, जिसके बाद आपका कोई वाद विवाद भी खड़ा हो सकता है. आपका किसी प्रॉपर्टी में पहले किया गया निवेश  आपके लिए लाभदायक रहेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी हो शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं. नौकरी में मीठी वाणी से अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे.

Moon in Cancer: कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों को लाभ होगा या हानि, जानें भविष्यफल

सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि के जातकों के लिए आज उन्नति दिलाने वाला रहेगा. घर परिवार में आज किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन होगा, जिसमें परिवार के सदस्य पुरानी बातें भूल कर एक दूसरे के साथ घुले मिले नजर आएंगे. आपको दूसरों के कामों में ज्यादा घुसने की आवश्यकता नहीं है, नहीं तो वह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है. आपको किसी को व्यर्थ में सलाह देने से बचना होगा. छोटे बच्चों ने यदि आपसे कोई फरमाइश की थी, तो आप उसे पूरी अवश्य करेंगे. कार्य क्षेत्र में आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे.

कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहेगा. आप अपने कुछ घरेलू कामों को निपटाने के लिए अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं और घर व बाहर  सभी कार्यों को निपटाने के लिए तत्पर रहेंगे. आपको परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के लिए भागदौड़ करनी होगी. माता पिता  के आशीर्वाद से किसी नये बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी.

तुला राशि (Libra)- तुला राशि के जातक आज का दिन सामाजिक कार्य में व्यतीत करेंगे. आपको  किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है. व्यवसाय कर रहे लोगों की गतिविधियां कुछ कमजोर रहेंगी, क्योंकि उनके जूनियर  उनका साथ थोड़ा कम देंगे. आपको किसी संपत्ति से संबंधित विवाद में  विजय प्राप्त हो सकती हैं, जिसका आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा. आपको किसी मित्र द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. विदेशों से व्यापार की योजना बना रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन धन के मामले में अच्छा रहेगा. आपको  कार्यक्षेत्र में भी अच्छा मुनाफा मिलने की पूरी उम्मीद है. आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपके कुछ पुराने कर्जा हैं, जिन्हें  लोग आपसे वापस मांग सकते हैं. प्रॉपर्टी का काम कर रहे लोगों को कोई अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन परिवार के किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है. माता जी से आप जीवन में चल रही कुछ उलझनों पर बातचीत होगी, जिससे आपका मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा.

धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि से जुड़े जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन परिवार में चल रही कलह आपको परेशान तो करेगी, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों की मदद द्वारा वह भी समाप्त होगी. कार्यक्षेत्र में आप अपनी सकारात्मक सोच का लाभ उठाएंगे, जिससे आपके सीनियर भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे. आपको साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने से बचना चाहिए, नहीं तो पार्टनर से आपको धोखा मिल सकता है. आप संतान की शिक्षा में आ रही किसी समस्या को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को  फायदा तो मिलेगा, लेकिन वह उससे खुश नहीं होंगे. सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ने का आपको फायदा मिलेगा, क्योंकि आपके कुछ अच्छे और बड़े लोगों से संपर्क स्थापित होंगे. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से चल रही है अनबन जीवन साथी की मदद से समाप्त होगी. नौकरी कर रहे लोग आज नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य में हाथ आजमाने की सोचेंगे, जिसमें वह सफल भी अवश्य होंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि के जातकों  आज अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे, लेकिन वह बदलाव आपके काफी सारे काम बनाएगा. कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी कार्य के लिए आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है. आपको अपनी किसी भी पेट संबंधित समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो आपको कोई बड़ी समस्या आ सकती है. आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए गए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, वह भी आपसे प्रसन्न रहेंगे.

मीन राशि (Pisces)- मीन राशि के जातकों के लिए दिन परिवार में खुशियां लेकर आ सकता है. आप अपने घर नई गाड़ी ला सकते हैं. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग किसी सम्मान को भी प्राप्त कर सकते हैं. आज आप अपने घर व बाहर दोनों जगह वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सम्मान करेंगे.धर्म कर्म के कार्य से आज जुड़े रहेंगे, लेकिन निवेश सोच समझकर करें, नहीं तो आप अपने धन को किसी गलत काम में लगा सकते हैं. आज आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे.

Shani Amavasya 2022: शनि अमावस्या के टोटके, इस दिन अवश्य करें पीपल के पेड़ की पूजा

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
House No. Numerology: क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
Meen Rashifal 8 August 2026: 3रे चंद्रमा से बढ़ेगी मीन राशि वालों की इच्छाशक्ति, बिजनेस में जनसंपर्क से मिलेगी नई पहचान
Meen Rashifal 8 August 2026: 3रे चंद्रमा से बढ़ेगी मीन राशि वालों की इच्छाशक्ति, बिजनेस में जनसंपर्क से मिलेगी नई पहचान
Kumbh Rashifal 8 August 2026: कुंभ राशि वाले 4ठे चंद्रमा से रहें सतर्क, फिजूलखर्ची और वर्कप्लेस पर बदलाव से बढ़ सकती है चिंता
Kumbh Rashifal 8 August 2026: कुंभ राशि वाले 4ठे चंद्रमा से रहें सतर्क, फिजूलखर्ची और वर्कप्लेस पर बदलाव से बढ़ सकती है चिंता
Makar Rashifal 8 August 2026: 5वें चंद्रमा और सर्वामृत योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बंपर सफलता, संतान को मिलेगी उपलब्धि Intro:
Makar Rashifal 8 August 2026: 5वें चंद्रमा और सर्वामृत योग से मकर राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बंपर सफलता, संतान को मिलेगी उपलब्धि Intro:

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget