एक्सप्लोरर

Horoscope 15 April 2022: वृष, सिंह और मीन राशि वाले न करें ये काम, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today 15 April 2022, Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए 15 अप्रैल 2022 का दिन महत्वपूर्ण है. सभी 12 राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 15 April 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पचांग के अनुसार आज 15 अप्रैल 2022 शुक्रवार को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि है. आज का दिन महत्वपूर्ण है. आज चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है. आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है. आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष- आज मूड ऑफ हो सकता है. बनते काम बिगड़े या रुकें तो मन खराब नहीं करना है. सकारात्मक भाव रखना होगा. ऑफिस में अधिक काम करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा क्योंकि इसका फल आगे प्राप्त होगा. व्यापार में सजगता बरतनी होगी. सूझबूझ के साथ लेनदेन करें तो परेशानी से बच सकते हैं. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर भी नजर रखें. पेट में दर्द, मरोड़ या अन्य कोई परेशानी हो सकती है. गरिष्ठ भोजन से बचाव करते हुए सुपाच्य भोजन करेंगे तो ठीक रहेगा. मित्र ही सुख दुख के साथी हैं इसलिए उनसे विवाद न करें बल्कि सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सहयोग का भाव रखें.

वृष- आज ऊर्जावान होकर कार्य करें लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे. ऑफिस का वातावरण आज अच्छा रहेगा. इस अच्छे माहौल का लाभ लें और बॉस के पास कोई काम फंसा हो तो उन्हें याद दिलाएं. व्यापार में विवाद की संभावना है इसलिए यदि किसी ग्राहक या थोक व्यापारी से कोई बात भी हो तो उसे आहिस्ते से निपटाएं. जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है इसलिए ध्यान रखें अधिक उछल-कूद न करें. बादी और ठंडी चीजों के सेवन से बचें वर्ना दर्द और बढ़ेगा. भाई के साथ संबंध सुधारने का यही उचित समय है. व्यर्थ की बातों में उलझने के बजाए सकारात्मकता से बात करें तो संबंध सुधरेंगे. 

Gemstone: 'हीरा' नहीं है सभी के लिए, नीलम है 'शनि' का रत्न, सोच समझकर ही पहनें ये रत्न

मिथुन- मिथुन राशि वालों के मन में किसी बात को लेकर उलझन रह सकती है. आप अपने सलाहकार से बात करें और उनकी सलाह मानें. नौकरी में बदलाव की संभावना है. निर्णय लेने के पहले सभी बिंदुओं पर अच्छी तरह से सोच - विचार कर अगला कदम उठाएं. यदि आप कारोबारी हैं तो नए व्यापार की प्लानिंग भी हो सकती है. अवसर मिले तो जरूर करें. सेहत का ध्यान रखें, ऊंचा बोलकर या अधिक परिश्रम करके अपना रक्तचाप न बढ़ाएं. दवा लेते हों तो अवश्य लें. मां के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. जरूरत हो तो उन्हें डॉक्टर को दिखाएं. दवाएं दें और समय निकाल कर सेवा अवश्य करें. 

कर्क - आज के दिन ध्यान देना चाहिए कि पेंडिंग कामों को पूरा करने का यही समय है. टेबल की फाइलों को निपटा दीजिए. यदि आप छात्र हैं तो प्रतियोगिता की तैयारी पूरा मन लगाकर करें. ध्यान रहे परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता. कारोबारी सौदे सोच समझ कर करें. घाटा होने की संभावना है. खरीद करनी है तो सीमित मात्रा में करें. गर्मी बढ़ रही है. ऐसे में डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है. धूप में निकलना है तो पानी पीकर निकलें. भाई से विवाद हो सकता है. यह किसी के लिए भी उचित नहीं है.  अच्छा हो उनसे बात करें. संवाद से ही हल निकलता है. कर्क राशि वालों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहने वाली है. अनियमितता का स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है. सावधानी बरतें. 

सिंह- आप प्रतिभावान हैं. एक साथ कई काम अच्छे से कर सकते हैं. इसलिए मल्टी टास्किंग के लिए तैयार रहें. पूंजी प्राप्ति का योग बन रहा है. इस पूंजी को अच्छे से निवेश करने की प्लानिंग अभी से करें ताकि उचित निर्णय ले सकें. अच्छी सेहत के लिए समय से भोजन और सोना जरूरी है. अपनी दिनचर्या को नियमित करें और इसका लाभ लें. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते है. चिंता करने के बजाए चिकित्सकीय परीक्षण कराएं और निर्देशों का पालन करें. कई बार समस्या का निराकरण मित्र मंडली के माध्यम से आसानी से हो जाता है. मित्रों की संख्या बढ़ाने का प्रयास करें.

Astrology : खुशमिजाज और चंचल होते हैं इस राशि के लोग, किसी को भी दे बैठते हैं अपना 'दिल'

कन्या - आज के दिन कठोर मेहनत करने का समय आ गया है. तप का फल हर हाल में मिलेगा इसलिए शुरू हो जाइए. आप कोई भी जॉब कर रहे हों उसे करते रहें. सरकारी नौकरी का भी योग है इसलिए प्रयास जारी रखें. व्यापार  में सेंध लग सकती है. यह काम कोई भी कर सकता है इसलिए व्यापार में बहुत सावधानी बरतें. सेहत के लिहाज से आपका अच्छा समय है. प्रसन्न चित्त रहें लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ठीक नहीं. छोटी-छोटी बातों पर परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है. इन बातों पर ध्यान देने के बजाए नजरअंदाज करना ही बेहतर है. कुछ ग्रह नकारात्मक हैं. 

तुला- आज के दिन आत्मविश्वास प्रबल रहेगा. जो भी निर्णय लेंगे पूरे आत्मविश्वास से लेंगे जिससे सफलता मिलेगी. सहयोगियों के साथ कंपटीशन का भाव रहेगा. ऑफिस में काम करने में विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि कोई गलती न हो. व्यापार में सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा. सौदे और लेनदेन करने के पहले आगे-पीछे अच्छी तरह से विचार करने के बाद करें. स्वास्थ्य को लेकर निश्चिंत रहें. आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है, इसलिए अनावश्यक चिंता न करें. महामारी को देखते हुए लापरवाही से बचे. परिवार पर ध्यान दें. कुछ जरूरी चीजें लाना घर की आवश्यकता है, इनको जरूर लाएं तो घर का माहौल अच्छा रहेगा. 

Laxmi Ji : घर में इस चीज के होने से कभी खाली नहीं होती है तिजोरी, सदैव बनी रहती है 'लक्ष्मी'

वृश्चिक- आज के दिन इस राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है. लंबे समय से रुके काम भी बनेंगे. व्यर्थ की चिंता और तनाव लेने की जरूरत नहीं है. बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए लाभ का समय है. अच्छा अवसर मिलेगा जिसका सदुपयोग करें. कारोबारियों के लिए विदेशी वस्तुओं से लाभ का योग है. यदि टीकाकरण ड्यू हो गया है तो अवश्य लगवा लें. धार्मिक यात्रा का योग भी है. अपने घर के आसपास कचरा बिल्कुल भी न जमा करें. सफाई कर्मी नहीं है तो खुद ही उसे कूड़ाघर में फेंक दें. कूड़े से रोग भी हो सकता है. 

धनु - आज मन में संशय यानी भटकाव हो सकता है. ऐसे में आपको अपने वरिष्ठजनों से सलाह लेना हितकर होगा. स्थानांतरण की संभावना बन रही है. आप जहां भी नौकरी करते हैं मन लगा कर करें, गलती बिल्कुल भी न करें. यह समय आपके लिए आर्थिक दृष्टि से लाभ देने वाला है. समय का लाभ लें और उचित स्थान पर निवेश करें. आपको स्वास्थ्य के लिहाज से डॉक्टर ने जो भी परहेज बताया है, उसका कड़ाई से पालन करें. लापरवाही कतई न करें. विवाह योग्य युवक देवी की उपासना करें. जल्द विवाह होगा. वैवाहिक पुरुषों को अपनी संतान के साथ समय बिताना चाहिए.

मकर - आज के दिन भविष्य की योजना बनाना लाभकारी रहेगा. आप जो भी काम करते हैं उस हट कर कुछ नया काम भी मिल सकता है. नया काम मिले तो इनकार न करें. कारोबारियों के लिए नया व्यापार करने का अनुकूल समय है. नया व्यापार करना शुभ रहेगा. यदि आप हृदय रोगी हैं तो व्यर्थ की चिंता न करें. ऐसा करने से आपका रोग बढ़ सकता है. स्वस्थ रहें मस्त रहें. किसी बुजुर्ग की कोई बात खराब भी लगे तो उनसे वाद-विवाद करने की आवश्यकता नहीं है. बुजुर्गों का सम्मान करें. सामाजिक व्यस्तता रहेगी. वृक्ष दान महादान कहा जाता है इसलिए पेड़ लगाएं और बड़ा होने तक ध्यान रखें.

Shani Gochar 2022 : ढाई साल परेशान करने के बाद शनि अब इन राशियों को देने जा रहे हैं राहत

कुम्भ- आज का दिन सुख, लाभ और उन्नति दायक रहने वाला है, अवसर का लाभ उठाएं. आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवाओं को प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी. उसे शीघ्रता से पूर्ण करें. शारीरिक बल पर व्यवसाय करना मुश्किल है. आपको बुद्धि का अधिक प्रयोग करना चाहिए. स्वभाव में विनम्रता रखें. हल्की-फुल्की बीमारी में परेशान हो कर बिस्तर पर आराम करने की जरूरत नहीं है. योग प्राणायाम करें स्वस्थ हो जाएंगे. आपकी संतानों में कोई विवाह योग्य है तो उसके विवाह का संयोग बन रहा है. उसके विवाह की बात चल सकती है. सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रह सकती है. सामाजिक मित्रों के बीच प्रसन्नता से समय गुजारना है.

मीन- आज के दिन क्रोध बढ़ सकता है, किंतु ऐसा न करें. क्रोध रूपी ऊर्जा का सदुपयोग करें. दूसरों की गलतियों को क्षमा करें. यदि आप नौकरी करते हैं तो पदोन्नति का योग बन रहा है. अपने बॉस से बना कर चलें. लंबे समय से रुके हुए कामों के बनने की संभावना है. व्यापारी वर्ग को अपने काम में सक्रिय रहना चाहिए. बीमार चल रहे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही दवा लें. अपने आप दवा लेकर इलाज करने का प्रयास कतई न करें. जीवनसाथी को कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है. उसके प्रति सहानुभूति पूर्ण व्यवहार रखें.

Hanuman Jayanti 2022 : इन आसान मंत्रों से पा सकते हैं बजरंगबली की कृपा, हर संकट-बाधा होगी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 31 March 2026: मेष राशि वाले भूलकर भी न करें निवेश, मीन और कर्क को करियर में सफलता के संकेत! जानें मंगलवार का राशिफल
कल का राशिफल 31 मार्च 2026: मेष राशि वाले भूलकर भी न करें निवेश, मीन और कर्क को करियर में सफलता के संकेत! पढ़ें मंगलवार का पूरा राशिफल
Weekly Money Horoscope 30 March-05 April 2026: इस हफ्ते 5 राशियों पर बरसेगा पैसा, बाकी रहें संभलकर!
Weekly Money Horoscope 30 March-05 April 2026: इस हफ्ते 5 राशियों पर बरसेगा पैसा, बाकी रहें संभलकर!
Weekly Horoscope: इस हफ्ते बदलेंगे ग्रहों के तेवर, किसकी खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा अलर्ट? पढ़ें 12 राशियों का पूरा हाल
साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 05 अप्रैल 2026: इस हफ्ते बदलेंगे ग्रहों के तेवर, किसकी खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा अलर्ट?
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार और द्वादशी का दुर्लभ मेल, इन राशियों को मिलेगा 'राजयोग' जैसा सुख, बाकी रहें सावधान! जानें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार और द्वादशी का दुर्लभ मेल, इन राशियों को मिलेगा 'राजयोग' जैसा सुख, बाकी रहें सावधान! जानें अपना राशिफल

वीडियोज

Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait
NO Kings Protest: Trump का US में क्यों हो रहा विरोध? सड़कों पर उतरे लोग | Trump | Iran Israel War
Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
Embed widget