एक्सप्लोरर

Horoscope Today 3 September 2022: मेष से मीन राशि तक का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 3 September 2022, Aaj Ka Rashifal in Hindi: पंचांग के अनुसार आज का दिन विशेष है. आज शनिवार है. मेष से मीन राशि तक का आइए जानते हैं आज का राशिफल (Today Rashifal).

Horoscope 3 September 2022, Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal: मेष राशि, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह राशि समेत सभी राशियों के लिए आज यानि 3 सितंबर 2022, शनिवार का दिन खास होने जा रहा है. आज के दिन कुछ राशियों को हानि भी हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है. सभी राशियों का आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi) -

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है. आज आपको काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा. आपकी कोई पहले की गई लापरवाही आज आपके लिए परेशानी बन सकती है. किसी सदस्य को नौकरी मिलने से खुशियों का आगमन होगा और कोई पार्टी भी हो सकती है, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह अपने साथी को भी परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं.

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने से प्रसन्न रहें और उनके रुके हुए काम भी पूरे होंगे. यदि आप किसी कार्य को करेंगे, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ ही जाएगा. आपको किसी कानूनी कार्य के लिए अपने किसी परिजन से मदद लेनी होगी, तभी वह सुलझता दिख रहा है. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों का ध्यान अध्यात्म के कार्यों की ओर बढ़ेगा और वह धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं. आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करेगा, जिनसे मिलकर आप उनकी समस्याओ के बारे में बातचीत भी कर सकते हैं. शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर्स की मदद लेंगे. विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह किसी गलत डील में फंस सकते हैं. परिवार के सदस्य आपको हर कार्य में पूरा साथ देंगे.

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है. विद्यार्थी आज खेलकूद की प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं. संतान के कैरियर में आ रही समस्याओ से आज आपको मुक्ति मिलेगी. आपको किसी व्यवसाय से जुड़े फैसले को बहुत ही सावधान रहकर लेना होगा, नहीं तो कोई उसका फायदा उठा सकता है. माताजी आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ा सकती हैं, जिसके बाद आपको कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे.

सिंह- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको कोई लाभ की सूचना भी मिल सकती हैं. आपको अपनी शान शौकत व दिखावे मे धन व्यय  करने से बचना होगा. घर परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमे आपको बातचीत के जरिए भी सुलझाने की कोशिश करनी होगी. आप अपने जीवनसाथी के लिए के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं,  उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आएंगे.

कन्या- कन्या राशि के जातक आज परोपकार के कार्य में ज्यादा ध्यान लगायेगे, जिसके कारण उन्हे इधर उधर की बातो व विरोधियों की कोई परवाह नहीं करेंगे. आर्थिक स्थिति की आपको चिंता सता रही थी, तो वह पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको आज अपने किसी कानूनी कार्य मैं जीत मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आज आपसे मिलने आ सकता है. आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं.

तुला- तुला राशि के जातको के लिए आज दिन सामान्य रहेगा. आपका  किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण आप आलस्य दिखाएंगे और उन्हें कल पर टाल सकते हैं. आपको किसी छोटे मोटे व्यवसाय में हाथ आजमाने की योजना बना करके आगे बढ़ना होगा. यदि  किसी से उधार मांगने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा. संतान द्वारा आपको किसी ऐसे काम को अंजाम दिया जाएगा, जिससे आपका व आपके कुल का नाम रोशन होगा.

वृश्चिक- आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आएगा. आप धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे और अपनी वाणी से लोगो का दिल जीतने में कामयाब भी रहेंगे. आपका कोई मित्र आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकता है. यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मौका मिले, तो आप उनसे बातचीत करके ही निवेश करें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. आपको आज कानो से सम्बधित  कोई समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही नहीं करनी है.

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छी सफलता लेकर आएगा. विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने गुरुजनों का दिल जीतेंगे. आपको काम की अधिकता होने के कारण भागदौड़ लगी रहेगी, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों को भी समय नहीं दे पाएंगे. आपको आज अपनी आंख और कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा, नहीं तो शत्रु अधिकारियों से आपकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके बाद वह आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे.

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन समस्याओं से निजात दिलाने वाला रहेगा. प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी डील मिल सकती हैं, जो उनको अच्छा लाभ दिलाएगी. आपके भाई आपकी प्रत्येक कार्य में हर संभव मदद करेंगे. ननिहाल पक्ष के लोग मेल मिलाप करने जा सकते हैं. माता जी से आप अपने मन के कुछ समस्याओं को साझा करेंगे. परिवार का कोई सदस्य आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगे. 

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ चिंता लेकर आएगा, उन्हें आज अपने परिवार के किसी सदस्य के कैरियर की चिंता सता सकती हैं. आपको कार्यक्षेत्र में यदि कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाए, तो उनको ध्यान देकर निभाना होगा, नहीं तो आपकी गलती के लिए आपको कोई सजा भी दी जा सकती है. आर्थिक स्थिति के लिए यदि आप चिंतित हैं, तो आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी चिता समाप्त होगी.

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम संपत्ति दिलाने वाला रहेगा. आपको कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी, जो लोग शेयर बाजार अथवा  रियल एस्टेट से जुड़े हैं, उन्हें आज अपने भाई को अच्छा लाभ मिल सकता है. आपको आज किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी से उलझने से बचना होगा.

Good and Bad Signs: बुरा वक्त आने से पहले मिलने लगते हैं ये संकेत, भूलकर भी इन्हें न करें अनदेखा

Mahalaxmi Vrat 2022: महालक्ष्मी व्रत कब शुरू होंगे? जानें 16 दिन तक चलने वाले इस व्रत का महत्व और मुहूर्त

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saptahik Rashifal 3 to 8 August 2026: जानिए 3 से 8 अगस्त तक करियर, व्यापार, लव लाइफ और सेहत के मामले में कैसी रहेगी आपकी राशि?
साप्ताहिक राशिफल 3 से 8 अगस्त 2026: इस हफ्ते इन राशियों को मिलेगा जॉब में प्रमोशन और अचानक धन लाभ, जानें पंडित सुरेश श्रीमाली से 12 राशियों का हाल
Tarot Rashifal 4 August 2026: टैरो राशिफल, 4 अगस्त को अचानक आ सकते हैं बड़े खर्चे, सिंह और कुंभ राशि के लोग भूलकर भी न करें फिजूलखर्ची!
Tarot Rashifal 4 August 2026: टैरो राशिफल, 4 अगस्त को अचानक आ सकते हैं बड़े खर्चे, सिंह और कुंभ राशि के लोग भूलकर भी न करें फिजूलखर्ची!
Rashifal 4 August 2026: मेष से मीन तक 4 अगस्त 2026, मंगलवार को मिथुन व कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, वाणी और गुस्से पर रखें संयम
Rashifal 4 August 2026: मेष से मीन तक 4 अगस्त 2026, मंगलवार को मिथुन व कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, वाणी और गुस्से पर रखें संयम
Sawan 2026: मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय
मिनी वृंदावन है अलीगढ़! जानिए 4 रहस्यमयी शिवालय

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget