एक्सप्लोरर

Sagittarius Weekly Horoscope: धनु राशि वालों को स्मार्ट्नेस के साथ अपने कार्य करने होंगे पूरे, व्यापारियों को मिलेगा लाभ

Sagittarius Weekly Horoscope: धनु राशि वालों के लिए ये सप्ताह (10 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Sagittarius Weekly Horoscope: इस सप्ताह की शुरुआत में कार्य न बने तो निराश न हो बल्कि कार्य को पुनः बनाने पर ध्यान दें. ओवरएक्टिव रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान रहने वाली है. वर्तमान में निस्संदेह दिमाग काफी सक्रिय है, ऐसे में स्मार्ट्नेस के साथ इसका उपयोग करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. निवेश करने से पहले उसकी सुरक्षा की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए, ऐसे में लॉग टाईम का निवेश की योजना बना सकते हैं. यदि आप परचेजिंग का प्लान बना रहें हैं तो उसे इस बार टाल देना चाहिए. कार्य छोटा हो या बड़ा कार्य की इंपॉर्टेंस को कम न करें. मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर पूजा-पाठ करना उपयुक्त रहेगा, किसी जरूरतमंद ब्राह्मण को भोजन की व्यवस्था करानी चाहिए. 
 
आर्थिक एवं करियर- सॉफ्टवेयर कंपनियों में कार्यरत लोगों को मनचाहा प्रोजेक्ट मिल सकता है. ऐसे में आलस्य और लापरवाही न करें. नौकरी में स्थितियां ठीक न हो तो शांत रहना लाभकारी रहेगा. बॉस के साथ किसी भी तरह का वाद-विवाद नौकरी में मुश्किलें पैदा कर सकता है. कपड़ों के व्यापारी अच्छा मुनाफा कमाएंगे. इस बार बड़े स्टॉक उठाना लाभकारी रहेगा. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक समान की ब्रिकी करने वालों को आर्थिक लाभ होगा. नए व्यापार की शुरुआत करने वालों को नफा-नुकसान देखकर ही आगे बढ़ना चाहिए. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहें हैं, वह आपसी तालमेल बनाकर चलें. धन संबंधित मामलों को लेकर भी अलर्ट रहना होगा. 
 
स्वास्थ्य- हेल्थ में पैरों का दर्द आपको परेशान कर सकता है. कैल्शियम की जांच कराएं और खानपान में कैल्शियम की मात्रा को भी बढ़ा सकते हैं. सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस से संबंधित कोई दिक्कत होने की आशंका भी बनी हुई है. अगर यह समस्या पहले से है तो सचेत रहने की आवश्यकता है. मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी. ऐसे में ठंड को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें. सेहत को देखते हुए सप्ताह के मध्य के बाद  सामान्य रहने वाला है, लेकिन साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखें क्योंकि वर्तमान समय में साफ-सफाई आवश्यक है. वहीं घर के आस-पास भी कूड़ा करकट और गंदे पानी को जमा न होने दें. विषाक्त रोग हो सकता है.
 
परिवार एवं समाज- परिवार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं. ऐसे में वरिष्ठों की राय को सर्वप्रथम रखना होगा. संतान के पढ़ाई को लेकर चिंतित नजर आएंगे, कठोर विषयों को समझाने में आपको भी उनका सहयोग करना चाहिए. यदि आपकी छोटी बहन का जन्मदिन है तो उन्हें कोई छोटा-सा ही मगर उपहार अवश्य दें. साथ ही घर की छोटी कन्याओं को उपहार दें. 12 तारीख के बाद पारिवारिक विवाद सुलझते हुए दिखाई देंगे. जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान दें उनकी अचानक तबियत बिगड़ने की आशंका है. अगर आप उनसे दूर रहते है तो फोन पर हाल-चाल अवश्य लेते रहें.

यह भी पढ़ें:

धनु राशि वालों को क्रोध पर नियंत्रण करते हुए करनी होगी दूसरों की मदद, जानें वार्षिक राशिफल

लंबी यात्रा में निकल रहें हैं तो जाने किस दिन निकलना होगा शुभ, दक्षिण दिशा की यात्रा किस दिन हो सकती है घातक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget