राशिफल, 28 फरवरी गुरुवार: मेष राशि वालों का भाग्य साथ है, जानें अपनी किस्मत
सभी राशियों का हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. मेष राशि वालों का भाग्य साथ है और वृषभ राशि वालों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. जानें आपकी राशि क्या कहती है?

आज का राशिफल: आज (28 फरवरी, गुरुवार) के राशिफल में जानें मेष राशि वालों के दिन का हाल. धनु राशि वालों का कैसा है दिन? मकर राशि वालों के रुके कामों का क्या होगा? कुंभ राशि वाले क्या रखें सावधानी? मीन राशि वालों को क्या करना है उपाय? अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है-
मेष राशि (Aries Horoscope)- ध्यान से चलें. मन उदास रहेगा. चिंता सता सकती है. भाग्य साथ है. विद्यार्थियों के लिए खास दिन है. आलस ना करें. सरसों के तेल का दान करें.
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- आगे बढ़ने का समय है. अच्छे फैसले ले सकते हैं. सेहत का ख्याल रखें. पेट, पीठ और पैर का ख्याल रखें. उड़द की दाल का दान करें
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- दिन अच्छा है. नए रिश्ते बन सकते हैं. रिश्तों से खट्टास दूर होगी. गले का ख्याल रखें. ऊं नम: शिवाय का जप करें.
कर्क राशि (Cancer Horoscope)- दुश्मन मुखर है. पशुओं से दूर रहें. भाग्य ठीक है. काले और लाल वस्त्र ना पहनें. पके भोजन का दान करें.
सिंह राशि (Leo Horoscope)-आगे बढ़ने का समय है. एकाग्रता भंग हो सकती है. रिश्तों में खट्टास आ सकती है. काले और ग्रे वस्त्र से परहेज करें. मिश्री और इलाइची का सेवन करें. ईष्ट का ध्यान करें.
कन्या राशि (Virgo Horoscope)- नए रिश्ते जुड़ सकते हैं. दोस्तों से मदद मिलेगी. वाहन का ख्याल रखें. ऊं गं गणपताय नम: का जप करें.
तुला राशि (Libra Horoscope)- अपने लोगों से अनबन हो सकती है. किसी के बहकावे में ना आए. आटे का दान करें. ईष्ट का ध्यान करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)-सेहत के लिए कमजोर समय है. धन का लाभ हो सकता है. जल्दबाजी में धन संबंधी फैसले ना लें. दही का दान करें.
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- सेहत और धन के लिए दिन कमजोर है. भाग्य साथ है. किसी की मदद मिल सकती है. ठंड से बचें.हल्दी और केसर का तिलक करें. आटे का दान करें.
मकर राशि (Capricorn Horoscope)- सोच-समझकर फैसले लें. किसी की निंदा ना करें. वाहन ध्यान से चलाएं. कुत्तों की सेवा करें.
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- दिन अच्छा है. लाभ होगा. जल्दबाजी ना करें. बड़े भाई-बहनों की सेहत का ख्याल रखें. दूध और उड़द का दान करें.
मीन राशि (Pisces Horoscope)-भाग्य साथ है. आगे बढ़ने का समय है. नया काम शुरू कर सकते हैं. रोग से बचें. ऊं नारायण नमो नम: का जप करें. आगे देखिए - विचार जो दिन बना दे.
Source: IOCL


















