एक्सप्लोरर

Horoscope Today 2 August 2022 : मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को हो सकती है धन की हानि, सभी राशियों का जानें राशिफल

Horoscope 2 August 2022, Aaj Ka Rashifal in Hindi: दैनिक राशिफल से कार्य, नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार, संबंध, सेहत और शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में पहले से जानकारी जुटा सकते हैं. जानें आज का राशिफल.

Horoscope Today 2 August 2022, Aaj Ka Rashifal in Hindi, Horoscope: ग्रह-नक्षत्र की चाल पर दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) आधारित होता है. इस राशिफल के जरिए आप अपने दैनिक कार्य, नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल जान सकते हैं. आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.

मेष- आज के दिन मेष राशि वालों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. आप किसी तरह के मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं. परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह मानें. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है. भाषा पर नियंत्रण रखें.

वृषभ- इस राशि के जातक आज मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं. आज आपको सेहत पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है. व्यक्तिगत मोर्चे पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. परिवार में कोई मांगलिक कार्य समपन्न हो सकता है जिससे उल्लास का माहौल रहेगा.

मिथुन- आज आपका रुझान धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ रहेगा. किसी तीर्थस्थल की यात्रा का भी योग बन सकता है. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और आप अपनी योजनाओं को पूरा करने के प्रयास करेंगे. आलस्य का त्याग कर कार्यों को गति देंगे.

कर्क- आज मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा. स्वास्थ्य पर पहले से अधिक ध्यान देंगे. आज के दिन आवेश में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें वरना आगे चलकर पछताना पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है. बातों को गंभीरता लेने की बजाय खुलकर बात करें.

सिंह- आज के दिन शुरुआत सकारात्मक दृष्टिकोण से करेंगे. काम में व्यस्तता रहेगी. जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय गुजरेगा. किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है. नए लोगों से संपर्क बनाएंगे जिससे आपके पद-प्रतिष्ठा को भी लाभ होगा.

कन्या- आज आप खुद के लिए पर्याप्त समय निकालने की कोशिश करेंगे. मूड अच्छा रहेगा. अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर निकलें. यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें वरना चोरी होने की संभावना है. दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे. सकारात्मक रुख रहेगा.

तुला- निराशा आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने की कोशिश करें. आपका गुस्सैल स्वभाव आपके अच्छे-भले चल रहे कार्यों में भी रुकावट डाल सकता है. पारिवारिक सदस्यों से चल रहा मतभेद खत्म हो सकता है. आज प्यार में निराशा हासिल हो सकती है.

वृश्चिक- सेहत को लेकर लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है. बुरी आदतों से जितना हो सके, खुद को दूर रखें. दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे जिससे आपको कई सकारात्मक चीजें मिल सकती हैं. आपका खराब रवैया रिश्ते में दूरी बढ़ाने का काम कर सकता है. कुछ बातों पर वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है.

धनु- छोटी-छोटी चीजों से खुद के लिए परेशानी में डाल सकते हैं. आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है जिससे आपका पूरा दिन बहुत अच्छा गुजरेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन कुछ बातों पर तनाव भी हो सकता है. आज आपको सच्चे प्यार का भी एहसास हो सकता है.

मकर- आज आप खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे. काम में पूरा मन लगेगा. दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है. प्यार के मामले में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन आप हिम्मत नहीं हारेंगे. काम को टालने की बजाय उसे जल्द खत्म करने की कोशिश करें.

कुंभ- काम के बहुत ज्यादा दबाव से तनाव महसूस करेंगे. खुद के लिए भी समय निकालने की कोशिश करें वरना सेहत खराब कर सकते हैं. पुराने दोस्त आज मददगार साबित होंगे. जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त गुजरेगा. किसी छोटी यात्रा पर जाने का भी योग बन सकता है. बिगड़े काम बनेंगे.

मीन- आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. पुराने मित्रों के साथ कहीं जाने की योजना बन सकती है. आज आपका कोई करीबी आपसे नाराज भी हो सकता है. बेहतर होगा अपने वाणी और गुस्सैल स्वभाव पर नियंत्रण रखें. समय बर्बाद करने की बजाय किसी रचनात्मक कार्य में मन लगाएं.

Horoscope August 2022: अगस्त में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, सभी राशियों का जानें मासिक राशिफल

Weekly Horoscope 2022: सावन के सोमवार से लेकर रविवार तक, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Tarot Horoscope 23 to 29 August 2026: साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
साप्ताहिक टैरो अलर्ट, इस हफ्ते वृश्चिक राशि के लोग उग्रता से बचें, मिथुन-कर्क रहें विवादों से दूर; पढ़ें अपना भविष्य
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
Tarot Card Rashifal 22 August 2026: टैरो कार्ड्स अलर्ट, भूलकर भी निवेश न करें वृश्चिक राशि के लोग, कर्क वाले स्वभाव के चिड़चिड़ेपन से बचाएं रिश्ते!
राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget