एक्सप्लोरर

Hartalika Teej 2022: तीज पर राशि के मुताबिक पहनें इस रंग की साड़ी, बढ़ेगा पति-पत्नी का प्यार

Hartalika Teej Upay: आज हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन महिलाएं नई साड़ी पहनती हैं और पूरे 16 श्रृंगार करती हैं. आइए जानते हैं कि किस राशि की महिला को किस रंग की साड़ी पहननी चाहिए.

Hartalika Teej Upay: आज हरतालिका तीज का पर्व मनाया जा रहा है. यह व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है. शिव पुराण के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए इस यह व्रत पहली बार रखा था. माता पार्वती की आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप स्वीकार किया था. आज के दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन महिलाएं नई साड़ी या सूट पहनती हैं और पूरे 16 श्रृंगार करती हैं. आज के दिन राशि के अनुसार साड़ी के रंगों का चुनाव करना विशेष फलदायी होता है. मान्यता है कि इससे पति-पत्नी के संबंध और मजबूत होते हैं और उनके बीच प्यार बढ़ता है. आइए जानते हैं कि किस राशि की महिला को किस रंग की साड़ी पहननी चाहिए.

मेष 

इस राशि के स्वामी मंगल होते हैं और उनका शुभ रंग लाल है. हरतालिका तीज के दिन इस राशि की महिलाओं को लाल रंग की साड़ी पहननी चाहिए. इससे आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा.

वृष

इस राशि के जातकों पर चंद्र और शुक्र ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है. इस राशि की महिलाओं को आज के दिन सिल्वर और गोल्डन रंग की साड़ी या सूट पहनना चाहिए.

मिथुन 

मिथुन राशि की महिलाओं का स्वामी ग्रह बुध होता है जिसका प्रतीकात्मक रंग हरा होता है. इस राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर  हरे रंग की साड़ी पहनकर पूजा करनी चाहिए.

कर्क 

कर्क चंद्र तत्व की राशि होता है. हरियाली तीज पर इस राशि की महिलाओं को सिल्वर रंग की साड़ी पहनना चाहिए. इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है.

सिंह

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है. इसलिए इस राशि की महिलाओं को आज के दिन लाल,नारंगी और पीले रंग की साड़ी पहनकर शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए.

कन्या

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है. इस राशि की महिलाओं के लिए हरा और धानी रंग शुभ होता है. आज के दिन इसी रंग की साड़ी पहन कर पूजा करें, आपका दांपत्य जीवन मधुर होगा.

तुला 

इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं. शुक्र ग्रह के अनुसार तुला राशि वाली महिलाओं को हरितालिका तीज के दिन सिल्वर रंग की साड़ी पहननी चाहिए.

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह है. आज के दिन इस राशि की महिलाओं के लिए लाल और मैरून रंग की साड़ी पहनना शुभ रहेगा. इससे आप दोनों का भाग्योगय होगा.

धनु 

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है. गुरु  देव को पीला रंग अत्यंत प्रिय होता है. इसलिए इस राशि की महिलाओं को आज के दिन पीले रंग की साड़ी पहन कर पूजा करनी चाहिए.

मकर 

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं और इनका शुभ रंग काला होता है. पूजा-पाठ में काले रंग के कपड़े नहीं पहनते हैं इसलिए आप आज के दिन नीले या फिर किसी भी गहरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं.

कुंभ

कुंभ राशि के भी स्वामी ग्रह शनि होते हैं. इसलिए इस राशि की महिलाएं भी नीले, बैंगनी, आसमानी या गहरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं.

मीन 

मीन राशि के के स्वामी देव गुरु बृहस्पति माने जाते हैं. हरतालिका तीज पर इस राशि की महिलाओं को पीले और नारंगी रंग के कपड़े पहननी चाहिए. इससे आपको माता पार्वती का आशीर्वाद मिलेगा.

Swapna Shastra: क्या आपने भी सपने में देखा है कौआ? स्वप्न शास्त्र से जानें इसका मतलब

Vastu Tips: घर से वास्तुदोष मिटाती है पंचमुखी हनुमान की तस्वीर, जानें लगाने का सही तरीका

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget