एक्सप्लोरर

Hariyali Amavasya 2023: हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये पौधे, मिलेगा अखंड सौभाग्य और संतान सुख का वरदान

Hariyali Amavasya Upay: हरियाली अमावस्आ के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है. इस दिन पेड़-पौधे लगाने का भी विशेष महत्व होता है.

Hariyali Amavasya Date: कल यानी 17 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है और इसी दिन हरियाली अमावस्या भी है. हरियाली अमावस्या के दिन पर्यावरण का भी विशेष महत्व माना गया है. पेड़-पौधे हमारी आस्था के साथ ही जीवन शक्ति से जुड़े हुए हैं. जहां पीपल वृक्ष में पितृदेव और अन्य देवताओं का वास माना गया है. वहीं केला और आंवला वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है. 

हरियाली अमावस्या के दिन कुछ खास पौधे लगाने और उनकी पूजा करने से शुभ फल मलता है. वेदों के अनुसार इस दिन पेड़- पौधे लगाने से प्रकृति की रक्षा होती है. इन पौधों को लगाने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है और संतान संबंधित कष्ट और दोष भी दूर होते हैं. आइए जानते हैं कि इस दिन किन राशि वालों को कौन से पौधे लगाने चाहिए और इन्हें लगाने के क्या लाभ मिलते हैं. 

हरियाली अमावस्या के दिन लगाएं ये पौधे

घर में संपन्नता के लिए हरियाली अमावस्या के दिन तुलसी, आंवला, बिल्वपत्र का वृक्ष लगाएं. रोगों से रक्षा के लिए ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन और सूरजमुखी लगाएं. अशोक, नारियल और वट का वृक्ष लगाने से अखंड सौभाग्य मिलता है. संतान सुख के लिए पीपल, नीम, बिल्व, नागकेशर, गुड़हल, अश्वगंधा लगाएं. इस दिन नीम, कदम्ब, घनी छायादार वृक्ष लगाने से घर में सुख-शांति आती है. वहीं पारिजात, रातरानी, मोगरा और गुलाब लगाने से मानसिक शांति मिलती है. 
 
राशि के अनुसार लगाएं ये पौधे  

मेष राशि के जातक- खेर, वृषभ राशि के गूलर, अनार, मिथुन राशि के लोग अपामार्ग-नीम, कर्क राशि के लोग पलाश, सिंह राशि के जातक आक-सूरजमुखी और कन्या राशि के लोगों को इस दिन अपामार्ग और पीपल के वृक्ष लगाने चाहिए. इस दिन तुला राशि वालों को आम, गूलर, वृश्चिक को खेर, वट, धनु राशि वालों को आम, पीपल, मकर को जामुन, पीपल, कुंभ राशि वालों को वट और  मीन राशि वालों को पीपल का पेड़ लगाना चाहिए.

ये भी पढ़ें

ऐसे लोगों की मदद करने भगवान खुद आते हैं, जानें श्रीकृष्ण के अनमोल उपदेश

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 8 July 2026: कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में आएगी नई ताजगी, रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा और रोमांस
कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में आएगी नई ताजगी, रिश्तों में बढ़ेगा भरोसा और रोमांस
27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
Amarnath Yatra 2026: बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
Embed widget