एक्सप्लोरर

Happy New Year Gift 2024: नए साल पर अपनों को तोहफे में गलती से भी न दें ये चीजें, रिश्तों में आ सकती है दरार

Happy New Year 2024 Gift Ideas: नए साल पर लोग अपना प्यार या सम्मान व्यक्त करने के लिए एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं. नए साल पर गिफ्ट में कुछ चीजें देना अच्छा नहीं माना जाता है.

Happy New Year 2024: जल्द ही साल 2024 की शुरुआत हो जाएगी. नए साल पर लोग बधाइयों के साथ-साथ अपनों को कुछ उपहार भी देते हैं. नए साल पर दिए जाने वाले ये गिफ्ट लोगों को अपनेपन का एहसास कराते हैं. हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो नए साल के मौके पर गिफ्ट के तौर पर नहीं दी जानी चाहिए. माना जाता है कि गिफ्ट के तौर पर इन चीजों को देने से रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो जाती है. जानते हैं इन चीजों के बारे में.

नए साल पर गिफ्ट में न दें ये चीजें

    • अगर आप नए साल के मौके पर किसी को घड़ी या रुमाल गिफ्ट में देने का सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें. माना जाता है कि एक-दूसरे को गिफ्ट में रुमाल देने से नकारात्मकता बढ़ती है. इसकी वजह से रिश्तों में गलतफहमियां पैदा होने की संभावना रहती है. वहीं नए साल पर घड़ी देना भी अच्छा नहीं माना जाता है. माना जाता है कि इससे समय खराब होने लगता है.

  • नए साल में किसी को भी पर्स या बैग गिफ्ट नहीं करना चाहिए. पर्स में पैसे रखे जाते हैं और माना जाता है कि उपहार के स्वरूप में पर्स देने पर आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है. इसलिए नए साल के मौके पर किसी को ये गिफ्ट ना दें.
  • कभी किसी को गिफ्ट के रूप में जूते या चप्पल नहीं देना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र में जूते-चप्पल को दरिद्रता का प्रतीक माना जाता है. माना जाता है कि जूते-चप्पल देने और लेने वाले दोनों को ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. गिफ्ट में ये देने से आर्थिक हालात कभी नहीं सुधरते हैं.
  • नए साल में किसी को भी गिफ्ट में कोई भी नुकीली चीज न दें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नुकीली चीजें गिफ्ट में देने से रिश्तों में चुभन पैदा होती है. इन चीजों को देने से रिश्ते में दूरियां पैदा होती हैं. अगर आपको भी गिफ्ट में ऐसी चीजें मिलती हैं तो इसे अपने पास न रखें.
  • गिफ्ट में भगवान की मूर्तियां देने से बचना चाहिए. दरअसल हर देवी-देवता की मूर्ति, उसके रख-रखाव और पूजा से जुड़े कुछ खास नियम होते हैं जिसका पालन करना जरूरी होता है. ऐसा हमेशा जरूरी नहीं होता है कि आप जिसे भगवान की छवि गिफ्ट में दे रहे हैं वो उसका अच्छी तरह से ध्यान रखे. नियमों का ध्यान ना रखना भगवान का अपमान होता है. बेहतर होगा कि आप गिफ्ट में भगवान की मू्र्तियां न ही दें.
  • कभी भी किसी को गिफ्ट में मनी प्लांट नहीं देना चाहिए और न ही किसी से लेना चाहिए. ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी से का सामना करना पड़ सकता है. माना जाता है कि मनी प्लांट हमेशा कहीं से चुपके से लाकर लगाना चाहिए तभी घर में बरकत आती है.

ये भी पढ़ें

नए साल में गुरु का गोचर इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, मिलेगी हर सुख-सुविधा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
18 अगस्त को बुध अस्त हुआ और दुनिया में AI पर मच गई हलचल
Google से Meta तक अचानक AI पर बढ़ी सख्ती, गुरु के अश्लेषा गोचर का क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget