एक्सप्लोरर

इस शनिवार से शुरू करें शाबर मंत्रों में बजरंग बाण का उच्चारण, मिलेगी सभी समस्याओं से मुक्ति

आज हम बात करने जा रहे हैं हनुमान जी के एक विशेष मंत्र बजरंग बाण की, यह मंत्र भी शाबर मंत्र की कैटेगरी में आता है.

शाबर मंत्र सबसे सुरक्षित मंत्र होते हैं. सबसे आसान और सबसे सुरक्षित होने के कारण आज के युग में पढ़े जाने वाले सबसे ज्यादा मंत्र शाबर ही है. क्योंकि इन मंत्रों को वैदिक मंत्रों की तरह लंबी साधना की आवश्यकता नहीं होती और न ही तांत्रिक मंत्रों की तरह टेक्निकल होते हैं. शाबर मंत्र साधारण और देहाती भाषा में भी बने हैं. शाबर मंत्र की विशेष बात यह है कि यह जिस इष्ट के लिए पढ़ा जा रहा है. उनके भी ईष्ट की दुहाई इन मंत्रों में दी जाती है. यानी उन्हें उनके इष्ट का वास्ता दिया जाता है कि आपको आपके इष्ट का वास्ता कि मेरी प्रार्थना आप जल्द से स्वीकार करें. 

आज हम बात करने जा रहे हैं हनुमान जी के एक विशेष मंत्र बजरंग बाण की. यह मंत्र भी शाबर मंत्र की कैटेगरी में आता है. इसका पाठ करना बहुत तीक्ष्ण माना गया है, इसलिए इसके नाम के पीछे चालीसा और कवच नहीं बाण लिखा है क्योंकि बाण का अर्थ है निर्धारित लक्ष्य को भेदना. ऐसा कोई हथियार जिसके अलावा कोई भगवत कृपा पाने की कोई और रास्ता न हो. बजरंग बाण का उच्चारण तब कर सकते हैं जब सभी किए जा रहे उपाय फेल हो रहे हों या कोई साधन नहीं बन रहे हों. जब विपदा बहुत प्रबल हो जाती है तब इस पाठ का करना अति शुभ फल देने वाला होता है. चलिए बजरंगबाण के बारे में और विस्तृत बात करते हैं.


कौन लोग कर सकते हैं बजरंगबाण का पाठ :

जो लोग शत्रुओं से घिरे हुए हैं और जिनके दुश्मनों ने उनका जीना मुश्किल कर दिया है.

जो असाध्य रोग से ग्रसित हो चुके हैं या जिन लोगों को किसी दवा का असर नहीं हो रहा हो, ऐसे लोगों को बजरंगबाण करने विशेष रूप से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने वाला होता है.

जिन लोगों को आर्थिक समस्याओं ने घेर रखा है अथवा जो लोग लेन - देन के मामले में पूर्ण रूप से फंसे हुए हो तो उनके लिए भी यह पाठ करना अति उत्तम होता है.

विद्यार्थियों या नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इसका पाठ करना अच्छे फल देने वाला होता है.

जिन लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं चल रहा है या जिन अविवाहित लोगों की खूब कोशिशों के बाद भी कहीं बात पक्की नहीं हो पा रही है. ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए भी बजरंगबाण का पाठ अति उत्तम फल देने वाला होता है.


कैसे और कब करना चाहिए बजरंग बाण की शुरुआत :

यह पाठ किसी भी किताब से किय़ा जा सकता है. बस पाठ उस किताब से करें जिसमें इसकी लिखावट लाल रंग से हो. 

बजरंगबाण के पाठ की शुरुआत सुबह या शाम किसी भी समय किया जा सकता है. कोशिश करें कि इसकी शुरुआत मंगलवार या शनिवार से की जाए और यदि आपके पास इसका इंतजार करने का समय नहीं है तो आने वाले किसी भी दिन से बजरंगबाण की शुरुआत की जा सकती है.

याद रखने वाली बात यह है कि जिस समय इसका पाठ शुरू किया जाए. रोजाना उसी समय पर चालीस दिन तक पाठ करना राम भक्त हनुमान की कृपा प्राप्ति के लिए अच्छा होगा. इसको जब भी शुरू किया जाए तो चालीस दिन तक इसको स्किप करने से बचें.

एक दिन में सात बार बजरंगबाण पढ़ना चाहिए. 

जिस दिन बजरंगबाण की शुरुआत कर रहे हैं. उस दिन हाथ में जल लेकर और अपना प्रयोजन बताते हुए पाठ करने का संकल्प लें.

सातों बजरंगबाण पढ़ने के बाद एक बार हनुमान चालीसा पढ़कर इस पाठ का समापन करना चाहिए.


बजरंग बाण पाठ के लिए हनुमान जी के किस स्वरूप की करें पूजा -

जिस प्रयोजन से यह पाठ करने का संकल्प लिय़ा है. उस प्रयोजन के अनुसार हनुमान जी की मूर्ति का स्वरूप अपने आंखों के सामने रखना चाहिए. चलिए इससे संबंधित उदाहरणों पर बताते हैं. जैसे -

जो लोग बीमार है या घर में कोई बीमार हैं. जिसके लिए  आप पाठ कर रहे हैं तो उस समय हनुमान जी की संजीवनी वाली फोटो अपने सामने रखकर पूजा अर्चना करनी चाहिए.

किसी भी मुद्दे पर जीत हासिल करनी हो. चाहे वह मुकदमे से संबंधित हो या शत्रुओं से. इसके लिए हनुमान जी की पताका के साथ फोटो या लंका जलाने वाली फोटो या स्वरूप का ध्यान करना उत्तम फल देने वाला होता है.

जिन लोगों के विवाह में परेशानियां आ रही है या विवाह नहीं हो रहा है तो ऐसे लोगों को भगवान हनुमान की सीने में सीता-राम वाली तस्वीर का ध्यान करना चाहिए.

संतान न होने की सूरत में या जो लोग करियर को लेकर चिंतित हैं उनके लिए भगवान हनुमान की वरद मुद्रा की फोटो का पूजा अर्चना करना अच्छे फल देता है.

घर में वास्तुदोष है और किसी कारणवश वह ठीक नहीं हो पा रहा है तो उसके लिए पंचमुखी हनुमान जी की फोटो के सामने बैठकर बजरंगबाण का पाठ करना उत्तम होता है. 

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का कन्या राशिफल: 6वें चंद्रमा से भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिस्क उठाने से बंपर प्रॉफिट, वृद्धि योग से बैंक सेविंग्स में भारी उछाल
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का सिंह राशिफल: 7वें चंद्रमा से चमकेगा व्यापार, नई प्रॉपर्टी व वाहन की खरीद के योग, पैतृक विवाद से बचें
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का कर्क राशिफल 22 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से हठधर्मिता पर नियंत्रण जरूरी, ग्रहण दोष से काम में लापरवाही से बचें व परिजनों का संबल
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास
आज का मिथुन राशिफल: 9वें चंद्रमा से रचनात्मक प्रतिभा, वृद्धि योग से करियर में बड़ी गुड न्यूज, तेजी से आएगा धन व परिवार संग हास-परिहास

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget