एक्सप्लोरर

Haldi Ke Totke: नजर दोष दूर करते हैं हल्दी के ये टोटके, हर काम में मिलती है सफलता

Turmeric Benefits Astrology: हल्दी के टोटके ना सिर्फ भाग्य खोलने का काम करते हैं बल्कि नजर दोष भी दूर करते हैं. इन उपायों से गुरु की स्थिति मजबूत होती है. जानते हैं हल्दी के इन टोटकों के बारे में.

Haldi Ke Upay: आयुर्वेद में हल्दी को औषधि का दर्जा प्राप्त है. हिन्दू धर्म में हल्दी को बहुत अधिक पवित्र माना गया है और यही वजह है कि कोई भी पूजा-पाठ बिना हल्दी के संपन्न नहीं होती है. हल्दी की खासियत सिर्फ मसाले तक सीमित नहीं है. ज्योतिष शास्त्र में भी हल्दी का इस्तेमाल कई तरह के उपायों में किया जाता है.

हल्दी भगवान विष्‍णु को बेहद प्रिय है इसलिए गुरुवार के दिन हल्दी के कुछ टोटके ज्यादा असरदार माने जाते हैं. हल्दी के टोटके ना सिर्फ भाग्य खोलने का काम करते हैं बल्कि नजर दोष भी दूर करते हैं. कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत करने के लिए भी हल्दी बहुत प्रभावी मानी जाती है. आइए जानते हैं हल्दी से जुड़े इन टोटकों के बारे में.

हल्दी से जुड़े अचूक उपाय

  1. अगर आपको बुरी नजर लग गई है या फिर आप बुरे सपनों से परेशान हैं तो हल्दी की एक गांठ पर मौली बांध कर उसे अपने सिरहाने रख कर सोएं. ऐसा करने से बुरे सपने आना बंद हो जाते हैं.
  2. बहुत मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो बुधवार या बृहस्पतिवार के दिन गणेश भगवान को हल्दी की गांठ की माला अर्पित करें. ऐसा करने से कार्य में आ रही सारी बाधा दूर होती है. हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी में रखें और हर दिन इसकी पूजा करें. ऐसा करने से लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं.
  3. अगर बहुत समय से आपका धन कहीं अटका हुआ या किसी काम में फंस गया है तो चावलों को हल्दी से रंग लें और इसे लाल कपड़े में बांध कर अपने पर्स में रख लें. ऐसा करने से अटका हुआ धन जल्दी वापस आ जाता है.
  4. किसी भी शुभ कार्य के लिए जा रहे हैं तो गणेशजी को हल्‍दी का टीका लगाएं और फिर हल्‍दी से अपने माथे पर तिलक लगाकर घर से निकलें. ऐसा करने शुभ फल की प्राप्ति होती है और कार्य में तरक्की मिलती है.
  5. देवगुरु बृहस्‍पति और विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार के दिन चने की दाल और हल्दी का दान करें. भगवान विष्णु और मां लक्ष्‍मी की प्रतिमा के सामने रोज चुटकी भर हल्दी अर्पित करने से मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है. इस उपाय से विवाह में आ रही बाधा भी दूर होती है.

ये भी पढ़ें

2023 की 5 लकी राशियां! बदल जाएगी तकदीर, कार, मकान और धन का सपना होगा साकार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget