एक्सप्लोरर

Guruwar Puja: पुरुषोत्तम मास के गुरुवार पूजा का खास महत्व, इस दिन किया दान होता है महापुण्यदायी

Thursday Daan: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन माना गया है. अधिक मास में आने के कारण यह और भी खास हो गया है. इस दिन पूजा-पाठ करने से सभी पाप खत्म होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

Guruwar Puja In Adhik Maas: पुरुषोत्तम महीने यानी अधिक मास का गुरुवार 10 अगस्त को है. गुरुवार के दिन पूरे विधि विधान से विष्णुजी की पूजा की जाती है लेकिन अधिक मास के गुरुवार के दिन इसका महत्व और बढ़ जाता है. इस दिन विष्णुजी की पूजा के साथ सत्यनारायण कथा करने और सुनने का भी बहुत महत्व माना जाता है. इस दिन कुछ चीजों का दान करना महापुण्यदायी माना गया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

अधिक मास के गुरुवार पर करें ये काम 

इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लेना चाहिए.  पानी में गंगाजल मिलाकर नहाने से तीर्थ स्नान जितना पुण्य मिलता है. इसके बाद व्रत, पूजा और दान का संकल्प लें. दूध और पानी से भगवान विष्णु का अभिषेक करें.  भगवान विष्णु की पूजा के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं. भगवान शालिग्राम की पूजा भी करें. इस दिन पीपल के पास घी का दीपक जरूर जलाएं. अधिक मास के गुरुवार के दिन गाय को घास खिलाना अति उत्तम माना जाता है.

अधिक मास के गुरुवार को करें इन चीजों का दान

पुरुषोत्तम महीने के गुरुवार को जरूरतमंद लोगों को अन्न और जल के साथ जरूरी चीजों का दान करना शुभ होता है. गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा होती है. माना जाता है इस दिन चने की दाल का दान करने से सभी कष्ट और समस्याएं दूर होती हैं. जो लोग गुरुवार के दिन व्रत रखते हैं उन लोगों को पीले वस्त्र धारण करने चाहिए और पीली चीजें ही दान में देनी चाहिए. इन लोगों को पीले रंग का भोजन ही ग्रहण करना चाहिए. इस दिन चने की दाल खाना और दान में देना बहुत शुभ माना गया है.

इस माह गुरुवार के दिन अगर आप भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर केसर और सवा किलो चने दान करते हैं और साथ में विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करते हैं तो आपको मनवांछित फलों की प्राप्ति होगी. इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी भी दूर होती है.  गुरुवार के दिन देव मीठे पीले फल और पीली मिठाईयां दान करने से नौकरी में आ रही परेशानी दूर होती है. इस  दिन किसी ब्राह्मण को पीले वस्त्र दान करने से सारे बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं.

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर सुराही का दान करने से जीवन में आ रही सारी मुश्किलें दूर  होती हैं. वहीं  गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में या किसी जरूरतमंद को हल्दी का दान करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं.

ये भी पढ़ें

बुध के वक्री होने से इन राशियों के जीवन में आएगा तूफान, रहना होगा सावधान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में 2 बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल, वक्री होंगे शुक्र-बुध; राजनीति से बाजार तक बड़े उलटफेर के संकेत
अक्टूबर में बदलेगी 2 बड़े ग्रहों की चाल: सूर्य-गुरु का गोचर, शुक्र-बुध होंगे वक्री; जानें 5 महायोगों और देश-दुनिया पर प्रभाव
टैरो राशिफल 10 अक्टूबर 2026: मकर को कई स्रोतों से बंपर धन लाभ, धनु के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 10 अक्टूबर 2026: मकर को कई स्रोतों से बंपर धन लाभ, धनु के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या: जिन पूर्वजों की मृत्यु तिथि नहीं मालूम, उनका श्राद्ध कैसे करें?
पूर्वजों की मृत्यु तिथि नहीं मालूम तो श्राद्ध कब और कैसे करें?
Kal Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर ऐन्द्र योग से, मेष को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को प्रोजेक्ट हेड का पद!
Kal Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर ऐन्द्र योग से, मेष को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को प्रोजेक्ट हेड का पद!

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget