एक्सप्लोरर

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार इन 7 चीजों को देखने मात्र से संवर जाएगी आपकी जिंदगी

Garuda Purana Teaching: गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताया गया है, जिनको देख लेने मात्र से व्यक्ति का जीवन संवर जाता है.

Auspicious Things: गरुड़ पुराण 18 पुराणों में से एक माना जाता है. इस पुराण में जन्म से लेकर मृत्यु के बाद तक की सभी नीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है. गरुड़ पुराण में मनुष्य के हर कर्म का लेखा-जोखा दिया गया है, जो न केवल उसके पाप-पुण्य का निर्धारण करते हैं, बल्कि मरने के बाद मिलने वाली सजा और अगले जन्म की योनि तक के बारे में बताते हैं.

गरुड़ पुराण (Garuda Purana) में कुछ ऐसे तरीके और कामों के बारे में भी जानकारी दी गई है, जिसको यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में उतार लेता है, तो उसका पूरा जीवन सुखमय व्यतीत होता है.इसके साथ ही गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनको यदि कोई व्यक्ति देख भर ले तो उसका पूरा जीवन सुखमय व्यतीत होता है. आइए जानते हैं गरुड़ पुराण के अनुसार कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में, जिनको देख लेने मात्र से व्यक्ति का जीवन संवर जाता है.

इन 7 चीजों को देखने मात्र से संवर जाती है जिंदगी

गाय का दूध
गाय को हिंदू धर्म में मां के समान दर्जा प्राप्त है. ऐसा माना जाता है कि गाय का दूध मनुष्य के लिए अमृत के जैसा होता है. गरुड़ पुराण के मुताबिक गाय के दूध को देख लेने मात्र से ही व्यक्ति को अनेकों पूजा पाठ के सामान पुण्य प्राप्त होता है.

गोबर
प्राचीन काल से ही गाय के गोबर का इस्तेमाल घरों के आंगन को लीपने और मांगलिक कार्यों में किया जाता रहा है. वहीं गरुड़ पुराण में कहा गया है कि यदि घर के सामने गाय गोबर करती है तो ये उस घर के लिए शुभ संकेत होता है.

गौशाला
हिंदू धर्म में गौशाला बनवाना और गायों की सेवा करना बहुत शुभ माना गया है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि गौशाला बनवा कर गाय की सेवा करना तो पुण्य का काम है ही, लेकिन यदि कोई व्यक्ति यदि गौशाला को देख ही लेता है तो वह भी उसके लिए बहुत शुभ होता है.

गोमूत्र 
हिंदू धर्म में गोमूत्र को बहुत पवित्र माना गया है.पूजा पाठ के दौरान गोमूत्र का इस्तेमाल किया जाता है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि गोमूत्र बहुत शुद्ध और पवित्र होता है और यदि कोई व्यक्ति गोमूत्र देख भी लेता है तो उसे पुण्य की प्राप्ति होती है.

गोखुर
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि गाय के पैरों के दर्शन करना तीर्थ करने के समान है. इसीलिए हम सभी गाय के पैर छूते हैं.  गाय के खुरों को देख लेने मात्र से ही पुण्य प्राप्त होता है.

गोधूलि
जब गाय अपने खुरों से जमीन को खुरचती रहती है, तो उस दौरान जो धूल  दिखाई देती है, उसे गोधूलि कहा जाता है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति गाय को इस तरह जमीन को खुरचते हुए देखता है. वह पुण्य का भागीदार होता है.

लहलहाती हुई फसल
गरुड़ पुराण के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति खेतों में लहलहाती हुई पकी फसल को देखता है, तो ऐसे व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है और साथ ही दिमाग स्थिर और मन सुकून से भर जाता है.

ये भी पढ़ें :-

Garuda Purana: इन लोगों से प्यार करना पड़ सकता है महंगा, बढ़ जाएंगी परेशानियां 

Garuda Purana: बहुत भाग्यशाली होते हैं, जिनको मिलती है ये 4 गुणों वाली पत्नी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
सिंह साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: करियर में बड़ी खुशखबरी, पार्टनरशिप में बंपर मुनाफा, शादी के प्रपोजल को परिवार की मंजूरी
सिंह साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: करियर में बड़ी खुशखबरी, पार्टनरशिप में बंपर मुनाफा, शादी के प्रपोजल को परिवार की मंजूरी
कर्क साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: गुप्त शत्रुओं से सतर्कता, रिस्की निवेश से बचाव, वीकेंड तीर्थ यात्रा व लीगल मामलों में जीत
कर्क साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: गुप्त शत्रुओं से सतर्कता, रिस्की निवेश से बचाव, वीकेंड तीर्थ यात्रा व लीगल मामलों में जीत
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: बिजनेस में नए ग्राहकों से बंपर मुनाफा, लोन से राहत, प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: बिजनेस में नए ग्राहकों से बंपर मुनाफा, लोन से राहत, प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी सफलता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget